Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

विपक्ष की व्यूह रचना के सामने सरकार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 5, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कौशल किशोर 


नई दिल्ली: केंद्रीय सेवाओं में पार्श्व भर्ती का विज्ञापन जारी करने के तीन दिन बाद इसे वापस लेने से देश भर में बहस छिड़ गई। बीते 18 जून को हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) को अगले ही दिन रद्द करने से पेपर लीक मामले में पहले से आंदोलित छात्रों को मसाला मिलता है। प्रधान मंत्री कार्यालय इसमें आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए केन्द्रीय लोक सेवा आयोग को सुझाव दे रही है। संभव है कि निकट भविष्य में इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो। इस बीच पार्श्व भर्ती के विरुद्ध विपक्षी नेताओं का आक्रामक रुख भी सुर्खियों में रहा। राजग सरकार में शामिल कई दलों और नेताओं की मांग आरक्षण के पक्ष में है।

इन्हें भी पढ़े

shivraj singh chouhan-CM Samrat

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज, सीएम सम्राट ने पीएम का जताया आभार

September 16, 2026

ब्रिक्स से भारत को क्या लाभ?

September 16, 2026
नेता उमर अब्दुल्ला

फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!

September 15, 2026
upi and rupay

2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश

September 15, 2026
Load More

लोक सभा में राहुल गांधी महाभारत के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु की बात करते हैं। इसे पद्म व्यूह बताते हुए भाजपा के चुनाव चिह्न से तुलना करते। अपनी रची व्यूह रचना में पार्श्व भर्ती और आरक्षण का मामला भी समेट लेते हैं। सड़कों पर उतरे बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और किसानों के साथ ही जातीय जनगणना के नाम पर पिछड़ों और आदिवासियों के साथ राहुल मुस्तैदी से खड़े हैं। सरकार इस व्यूह रचना के सामने टिकने और इसे भेदने की बराबर कोशिश कर रही है। पर पेपर लीक पर लगाम लगाना कोई खेल नहीं है। बढ़ती मंहगाई और जनसंख्या के साथ बेरोजगारी भी बढ़ रही है। साथ ही कश्मीर व पंजाब में ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल, असम समेत समूचे पूर्वोत्तर तक अलगाववादी तत्त्व सक्रिय हैं। घूमते हुए चक्रव्यूह में इनकी महारथियों के समान भूमिका है।

राज्य सभा में सुधांशु त्रिवेदी चक्र व्यूह और पद्म व्यूह से लेकर 36 किस्म की व्यूह रचना का जिक्र करते हैं। धन की देवी लक्ष्मी और विद्या की देवी सरस्वती के आसन का जिक्र कर कमल के खिले रहने और देश में समृद्धि बनी रहने की कामना करते हैं। दूसरी ओर बांग्लादेश की पदच्युत और निर्वासित नेता शेख हसीना और डेढ़ करोड़ बंगाली हिन्दू घातक चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु की स्थिति दोहराते दिखते। पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद देश भर के स्वास्थ्यकर्मी विरोध कर रहे हैं। सूबे की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी भी सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन में लग गई। उनके प्रतिदिन 90 बलात्कार के अपराधों का औसत आंकड़ा पेश करने पर प्रधान मंत्री मोदी भी सभी राज्यों की सरकार से अंकुश लगाने का आह्वान कर रहे हैं।

भारत किसी सूरत में बंगलादेश, श्रीलंका अथवा पाकिस्तान नहीं हो सकता है। इसे सुनिश्चित रखने का काम राजनेताओं ने बराबर किया है। आज भारत में बसने वाले मुसलमानों की संख्या पाकिस्तान व बांग्लादेश में बसने वालों के बराबर है। करीब अस्सी करोड़ हिन्दू और इतने ही मुसलमान भारतीय उपमहाद्वीप में बसते हैं। बेहतर साथ निभाने के लिए राजनीति करने की आज सख्त जरूरत है।

आरक्षण में क्रीमी लेयर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने की बात मोदी सरकार की ओर से अश्विनी वैष्णव कहते हैं। इसके बावजूद भी आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है। केन्द्र सरकार के लचीलेपन का असर 21 अगस्त के इस हड़ताल पर मौजूद है। छः साल पहले एससी/एसटी एक्ट में तत्काल गिरफ्तारी पर रोक के बाद भारत बंद का आह्वान किया गया। मणिपुर हाई कोर्ट के फैसले के बाद की प्रतिक्रिया में हिंसक प्रर्दशनों का क्रम शुरु हो गया था। हालांकि तीनों जन आक्रोश की पृष्ठभूमि अलग है। लेकिन न्यायालय इन सब की उत्पत्ति के केन्द्र में है। पक्ष विपक्ष की दलीलों से इतर न्याय करने के बदले फैसले में सिमटने का नतीजा भी सामने है। विपक्षी दलों ने इन्हें सरकार की बैक डोर पॉलिटिक्स माना है।

जस्टिस चंद्रचूड़ के नेतृत्व में सात जजों की संविधान पीठ ने प्रगतिशीलता का परिचय देते हुए क्रीमीलेयर को आरक्षण की परिधि से बाहर निकाल दिया। दलित बुद्धिजीवी दिलीप मण्डल कहते हैं कि न्यायालय के बदले संसद इसके लिए उपयुक्त जगह है। पिछड़े वर्गों के संपन्न लोगों के द्वारा अवसर दिए जाने पर ही अतिपिछड़ों को सही मायनों में लाभ मिलेगा। कानून और अदालत की कोई बंदोबस्ती लोक समाज के बराबर सहयोग के बिना सफल नहीं होता है। इस मामले में केन्द्र की नीतियों की सराहना और सावरकर के हिंदुत्व से इसे जोड़ने के बाद मण्डल सूचना प्रसारण मंत्रालय में केन्द्र सरकार के सलाहकार हो गए हैं। पार्श्व भर्ती मामले में यह एक गिनती बढ़ती है। इसका विज्ञापन जारी नहीं किया गया। नौकरशाही को डा. मन मोहन सिंह और संजीव सान्याल जैसे अर्थशास्त्री इस पार्श्व भर्ती की वजह से ही मिलते हैं। डा. सिंह की तरह सान्याल रिजर्व बैंक के गवर्नर होने योग्य हैं। हालांकि कुल भर्तियों की संख्या पचास से भी कम रही। यदि इन सभी पदों पर इसी तरह योग्य लोगों की शीघ्र भर्ती किया जाए तो देश का भला होगा। चक्रव्यूह की परिधि में विपक्ष इसे समेट सकती पर काम रोक पाने में सक्षम नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर संपन्न वर्ग के एक करोड़ लोग सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर बंद कर अपनी रईसी का परिचय देते। क्रीमीलेयर वाले लाभार्थियों को स्वतः आरक्षण का लाभ छोड़ देना चाहिए। मण्डल जैसे विद्वानों व जीतन राम मांझी जैसे नेताओं के सहयोग से सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा। राम दास आठवले और मायावती जैसी नेताओं को भी इसके लिए राजी करना चाहिए। विभाजनकारी और वैमनस्य की राजनीति में शामिल लोगों को चिन्हित करना होगा। शेष सभी को बिना किसी भेद भाव के लोक सेवा व राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बना कर ही विकसित भारत का लक्ष्य साधना संभव है।

द्रमुक राजनीति करुणानिधि की जन्म शताब्दी समारोह में सौ रूपए के सिक्कों की खनक महसूस करता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्र सरकार की प्रशंसा तमिलनाडू के मुखिया स्टालिन कर रहे हैं। 12 और 16 के बाद 24 का अंकगणित राजग सरकार के सहयोगी नीतीश कुमार व चन्द्र बाबू नायडू ही नहीं, बल्कि विपक्षी नेताओं की भी नींद हराम करने के लिए पर्याप्त है। भ्रष्टाचार और टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला पर्यायवाची साबित हुए हैं। इसमें अभियुक्त स्टालिन की बहन कनिमोझी और ए रजा जैसे सहयोगियों की मदद जरूरी है। उदयनिधि को उत्तराधिकार सुनिश्चित करने की राजनीति में लगे इस क्षत्रप की स्थिति समझ से परे नहीं रही। सुदूर दक्षिण में सनातन धर्म की विकृत परिभाषा गढ़ कर द्रमुक भ्रम का शिकार होते हैं। भाजपा विरोध की राजनीति एक बार फिर करवट बदलने को मचल रही। बीसवीं सदी के अन्त में करुणानिधि भी राजग सरकार के मुखिया अटल बिहारी वाजपेई के साथ खड़े हुए थे।

इस तरह नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और जगत प्रकाश नड्डा की भाजपा, गठबंधन सरकार और संघ परिवार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करती है। इनके साथ वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन संघ प्रमुख को जवाब प्रतीत होता है। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री सेक्युलर नागरिक संहिता के बदले समान नागरिक संहिता की बात करते हैं। भाजपा विपक्ष की व्यूह रचना तोड़ने में लगी है। इस बीच सियासी पैंतरेबाजी में फंस कर अभिमन्यु बनने से जनता को खुद ही बचना होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ipl 2025

भारत-पाक तनाव के साए में IPL पर ब्रेक, BCCI बोले- देश पहले, क्रिकेट बाद में !

May 9, 2025
वैगनर ग्रुप

फूड स्टॉल लगाने वाले ने कैसे बनाई इतनी बड़ी प्राइवेट आर्मी?

June 24, 2023
Owaisi

संसद में जय फिलिस्तिन के नारे लगाने का मकसद क्या है?

July 4, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज, सीएम सम्राट ने पीएम का जताया आभार
  • CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर
  • किशाऊ परियोजना से बुझेगी दिल्लीवालों की प्यास, किल्लत होगी कम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.