नई दिल्ली : ज्यादातर उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में अलग- अलग संस्थानों में आवेदन करते रहते हैं, क्योंकि उनका मानना है सरकारी नौकरी प्राप्त करना कई लाभों के साथ करियर को सुरक्षित करने का एक शानदार मौका है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां हम आपको उन संस्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भर्तियां निकली है। आइए जानते हैं कैसे करना है आवेदन। पढ़ें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 1438 कलेक्शन फैसिलिटेटर्स की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू हुई थी। एसबीआई के रिटायर्ड ऑफिसर /स्टाफ और एसबीआई के पूर्व सहयोगी बैंक (ई-एबी) इस भर्ती के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार अगले साल 10 जनवरी से पहले आधिकारिक वेबसाइट – sbi.co.in पर जाकर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बैंगलोर ने एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 76 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिन उम्मीदवारों का सिलेक्शन इन पदों पर होगा, उन्हें 21,700 से 69,100 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवार आईआईएससी की आधिकारिक वेबसाइट- cdn.digialm.com पर जाकर 6 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (REET) 2023 के लिए 48,000 शिक्षक पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा 21 दिसंबर को प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवारों को REET लेवल 1 और लेवल 2 के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। परीक्षा 25 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 19 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट भर्ती.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
केंद्रीय विश्वविद्यालय संगठन (KVS) ने ग्रुप ए डिप्टी कमिश्नर के लिए कुल 7 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवार 31 जनवरी तक उचित माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और डिटेल्स KVS की साइट kvsangathan.nic.in पर देख सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 2,09,200 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।
राजस्थान स्टाफ सिलेक्षन बोर्ड (RSMSSB) प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है। जो इच्छुक हैं वे 19 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान शिक्षक ग्रेड 3 भर्ती में कुल 48,000 रिक्तियां हैं। परीक्षा 25 फरवरी से 28 फरवरी तक होगी और एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी है।







