Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

रूस ने दोस्त भारत को दिया धोखा? दिल्ली का बढ़ेगा इंतजार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 25, 2026
in विश्व
A A
india russia
16
SHARES
521
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मॉस्को: रूस ने कथित तौर पर भारत के लिए बनाए गए S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की मिसाइलों का इस्तेमाल यूक्रेन युद्ध में किया है। रूसी मिसाइलों के मलबे में S-300PMU2 और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की 48N6E2 मिसाइल देखी गई है। यह पहली बार है, जब इन मिसाइलों के एक्सपोर्ट वेरिएंट के यूक्रेन में इस्तेमाल की बात सामने आई है। मिसाइल के टुकड़ों पर मिले पहचान नंबर से पता चलता है कि यह 48N6E2 है। इस नंबर में ‘E’ का मतलब एक्सपोर्ट वर्जन है। यानी इसे दूसरे देश को बेचने के लिए बनाया गया था।

डिफेंस एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले की गई रिपोर्ट में दावा किया है कि S-400 एयर डिफेंस सिस्टम एक्सपोर्ट वर्जन में 48N6E, 48N6E2, 48N6E3, 9M96E, 9M96E2, 40N6E मिसाइलों का इस्तेमाल करता है। वहीं घरेलू स्तर पर 48N6, 48N6M, 48N6DM, 9M96, 9M96M, और 40N6 मिसाइलों का इस्तेमाल होता है। ये इंडेक्स एक्सपोर्ट और घरेलू वर्जन को बताते हैं। हालांकि इन मिसाइलों के बेसिक पैरामीटर एक जैसे हैं।

इन्हें भी पढ़े

Robert E. Hall and Michael Woodford

Nobel Prize : रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला 2026 इकोनॉमिक्स नोबेल पुरस्कार

October 12, 2026
trump-putin

पुतिन को लेकर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, जेलेंस्की पर भड़के

October 11, 2026
jio vs starlink

एलन मस्क-मुकेश अंबानी के बीच क्या है विवाद, भारत में स्टारलिंक से किसका फायदा?

October 11, 2026
Russian President Vladimir Putin

आर्कटिक की पिघलती बर्फ से मालामाल होगा रूस या घर पर दस्तक देगा सबसे बड़ा दुश्‍मन?

October 10, 2026
Load More

मिसाइल के टुकड़ों से खुलासा!
रूसी मिसाइल के मलबे से मिले टुकड़े कथित तौर पर 48N6E2 के हैं, जो 48N6M का एक्सपोर्ट वर्जन है। इसकी 200 km की घोषित रेंज है। रूस मिसाइल के एक्सपोर्ट वेरिएंट के इस्तेमाल की बात नहीं कहता है। ऐसे में एक्सपोर्ट के लिए बनी मिसाइलों की तैनाती रूस के पास स्टैंडर्ड गोला-बारूद की कमी का संकेत देता है। साथ ही रूस की एक्सपोर्ट कॉन्ट्रैक्ट को पूरा करने की क्षमता पर भी सवाल उठता है।

48N6E2 मिसाइल एक्सपोर्ट एग्रीमेंट के तहत बनी है लेकिन एक्सपोर्ट करने के बजाय इसे रूसी सेनाओं ने इस्तेमाल किया। इस मिसाइल का इस्तेमाल सिर्फ S-400 और S-300PMU2 सिस्टम के साथ किया जा सकता है। रूस ने S-300PMU2 सिस्टम अजरबैजान, अल्जीरिया, ईरान, चीन और सीरिया को सप्लाई के लिए है। वहीं S-400 सिस्टम अल्जीरिया, बेलारूस, भारत, चीन और तुर्की को दिया गया है।

रूस-भारत का एयर डिफेंस सौदा
रूस फिलहाल भारत के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट पूरा कर रहा है। भारत और रूस में 2018 में पांच S-400 सिस्टम का सौदा हुआ। रूस को यह ऑर्डर 2023 तक पूरा करना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसमें से सिर्फ तीन डिलीवर किए गए हैं। डिलीवरी में देरी के बावजूद भारत अतिरिक्त सिस्टम खरीदने में भी गहरी दिलचस्पी दिखा रहा है।

भारत ने मई 2025 में पाकिस्तान के साथ झड़प के दौरान रूसी एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया था। भारत ये सिस्टम चला रहा है और उसे इसके मिसाइल स्टॉक को भरने की जरूरत है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये मिसाइलें भारत और ईरान जैसे रूसी ग्राहकों के स्टॉक को भरने के लिए थीं। इनका इस्तेमाल उसने यूक्रेन के खिलाफ किया है।

ईरान ने बीते साल इजरायल से 12 दिन की जंग लड़ी। ऐसे में भारत के अलावा ईरान वह देश हो सकता है, जिसे ये मिसाइल स्टॉक मिलना हो। 2007 के कॉन्ट्रैक्ट के तहत ईरान को 2016 तक चार S-300PMU2 डिवीजन मिले थे। जून 2025 में इजरायली हमलों के बाद ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम की स्थिति साफ नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
TERI Summit pm modi

पीएम मोदी ने दुनिया को दिया सौर गठबंधन का मंत्र, बोले- हमारा मकसद वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड

February 16, 2022
संजय जाटव आंदोलनकारी बसई बाबा विकासखंड हसायन

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती विकास योजनाएं और उनके विरुद्ध उठती आवाज…

September 18, 2025
Siddaramaiah DK Shivakumar

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई, क्या सिद्धारमैया की बराबरी कर पाएंगे डीके शिवकुमार?

May 28, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BSNL में क्या कुछ बदलने वाला है? 4G नेटवर्क, 5G की तैयारी और यूजर्स के लिए नए अपडेट
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के तृतीय स्वरूप ‘माँ चंद्रघंटा’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना
  • CEC विवाद के बीच एक्शन में मोदी सरकार, देश में 4 नए राज्यपालों की नियुक्ति

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.