Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

कैप्टन अमरिंदर सिंह के सहारे BJP भी साध रही एक तीर से दो निशाने!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 19, 2022
in दिल्ली, राज्य
A A
Amarinder bjp
15
SHARES
484
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दिल्ली : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रमुख अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को यहां पार्टी में शामिल होंगे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रमुख अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने से पहले सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सिंह यहां ना सिर्फ पार्टी में शामिल होंगे बल्कि अपनी नवगठित पार्टी पीएलसी का केंद्र की सत्ताधारी पार्टी में विलय भी करेंगे। वहीं बड़ा सवाल यह है कि अमरिंदर सिंह के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को क्या फायदा होगा। क्या भाजपा एक तीर से दो निशाने साधने की तैयारी में है।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो अमरिंदर सिंह को अपने कुनबे में शामिल कर बीजेपी एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश करने में लगी है। दरअसल अमरिंदर सिंह के सहारे BJP पंजाब में पांव पसारने की तैयारी कर रही है। क्योंकि वह जानती है कि अमरिंदर सिंह ही थे, जिन्होंने साल 1984 के बाद पंजाब में नेपथ्य में जा चुकी कांग्रेस को खड़ा किया था। वहीं BJP का मकसद है कि अमरिंदर सिंह के सहारे ही कांग्रेस को और चोट पहुंचाई जाए. बीजेपी को उम्मीद है कि अमरिंदर सिंह पंजाब में कांग्रेस को तोड़ सकने में कामयाब होंगे और कई नेताओं को बीजेपी में भी शामिल करा सकेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा ऐसा करने में कामयाब होती है या नहीं।

इन्हें भी पढ़े

CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026
jantar mantar protest

जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने तय किए तीन नए स्थान

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

आपको बतां दे कि सिंह (80) अपनी नव गठित पीएलसी पार्टी का भी भाजपा में विलय करेंगे। सिंह ने मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद पिछले साल कांग्रेस छोड़ दी थी और पीएलसी का गठन किया था। पीएलसी ने भाजपा और सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुवाई वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, उसका एक भी उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर पाया था और खुद सिंह को भी अपने गढ़ पटियाला शहरी सीट पर शिकस्त मिली थी।

पीएलसी के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने पहले बताया था कि सिंह सोमवार को दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद लंदन से हाल में लौटने के बाद अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सिंह ने 12 सितंबर को शाह के साथ अपनी मुलाकात के बाद कहा था कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, पंजाब में मादक पदार्थ-आतंकवाद के बढ़ते मामलों और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य की रूपरेखा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बहुत सार्थक चर्चा की। दो बार मुख्यमंत्री रह चुके सिंह पूर्ववर्ती पटियाला शाही परिवार के वंशज हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
International Yoga Day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टीम वेकोलि ने किया योगाभ्यास

June 21, 2023
सिपाही सौरभ देशवाल

शहीद सौरभ के बलिदान पर नम आंखें… बेसुध पत्नी, रोती मां और गर्व से भरा गांव!

May 27, 2025
Trijuginarayan for marriage

उत्तराखंड: त्रिजुगीनारायण में शादी के लिए दुनिया भर से आ रहे हैं जोड़े!

May 8, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना
  • जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने तय किए तीन नए स्थान
  • बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.