Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

गृहमंत्री ने आधी रात को लगाया जनता दरबार, पुलिस अफसरों की उड़ाई ‘नींद’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 3, 2022
in राज्य
A A
गृहमंत्री अनिल विज
25
SHARES
835
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने शनिवार आधी रात को अंबाला में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने रात में ही कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को फोन कर उनकी ‘नींद’ उड़ा दी। विज ने जनता की शिकायतों पर उचित कार्रवाई ने करने को लेकर पुलिस की लापरवाही के लिए अफसरों की जमकर खिंचाई भी की।

जानकारी के अनुसार, 69 वर्षीय मंत्री विज अपने गृह क्षेत्र अंबाला में हर शनिवार को जनता दरबार लगाते हैं, इस दौरान वह लोगों की शिकायतें सुनते हैं। इस शनिवार को शिकायतों की अधिक संख्या और लोगों की भीड़ के कारण जनता दरबार रात 1 बजे तक जारी रहा। इस दौरान मंत्री ने रात में ही कई जिलों के एसपी को फोन भी खटखटा दिए।

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

10 से अधिक मामलों में एसआईटी बनाने के आदेश

रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विज ने लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सहित चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने 10 से अधिक मामलों में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने के भी आदेश दिए।

बयान के मुताबिक, विज ने एसपी सिरसा को रात 12.30 बजे फोन कर पूछा कि मारपीट के एक मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की गई? उन्होंने अधिकारी से पूछा, “एक व्यक्ति मेरे सामने मारपीट के मामले की शिकायत लेकर खड़ा है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया?” मंत्री ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

रात 12.15 बजे गृह मंत्री ने एसपी पलवल को फोन कर धमकी व मारपीट के मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। बयान के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एफआईआर में नामजद 15 आरोपियों में से केवल दो-तीन को ही गिरफ्तार किया गया था और उसे अब भी फरार लोगों द्वारा धमकाया जा रहा था।

लापरवाह पुलिस वालों पर कार्रवाई करने का आदेश

वहीं, विज ने रात 12.05 बजे एसपी चरखी दादरी को मामला दर्ज करने में विफल रहने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इस घटना में शिकायतकर्ता ने मंत्री से कहा था कि एक सड़क दुर्घटना मामले में आरोपी की पहचान करने के बावजूद ना तो अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और न ही उसे गिरफ्तार किया गया।

रात 11.15 बजे एसपी करनाल को फोन कर विज ने दहेज प्रताड़ना के मामले की जानकारी ली, जिसमें एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली थी। मंत्री ने एसपी को आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

विज ने एसपी सोनीपत को भी फोन किया और गोहाना के एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई दहेज उत्पीड़न की एक अन्य शिकायत की स्थिति के बारे में पूछा। बयान के मुताबिक, इस मामले ने राज्य महिला आयोग का भी ध्यान खींचा था, जिसने इस मामले में अपनी रिपोर्ट दाखिल की थी। विज ने एसपी को एफआईआर दर्ज करने में हो रही देरी की जांच कर दोषी अधिकारियों को सस्पेंड करने का निर्देश दिया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
nuclear bases

पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों का पर्दाफाश, सैटेलाइट तस्वीरों से पांच गुप्त अड्डों का खुलासा!

April 27, 2025
Princess Bajrakitiyabha

राजकुमारी बजरकीतियाभा के लिए प्रार्थना कर रहा पूरा थाईलैंड

December 16, 2022
NDA and opposition

NDA और UPA के लिए क्यों अहम हो गईं जीरो सीट वाली ये पार्टियां!

July 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.