Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

युवक की हत्या के बाद हिंसा की आग में कैसे जल उठा बहराइच!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 14, 2024
in जुर्म, राज्य
A A
हिंसा
15
SHARES
514
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बहराइच में बवाल के बीच अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गई है. रविवार को हुई हिंसा में 22 वर्ष के राम गोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया. सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद मृतक राम गोपाल मिश्रा के परिवार ने उनके शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और शव को लेकर परिजन और भीड़ तहसील में प्रदर्शन के लिए आगे बढ़ गई. इस दौरान लोगों ने पुलिस को भी घेर लिया. गाड़ियां फूंक दीं और दुकानों में आग दी. हालांकि, पूरे इलाके में अब माहौल शांत है, लेकिन स्थिति अब भी तनावपूर्ण है. मृतक के गांव में किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है. गांव के बाहर इकट्ठा प्रदर्शनकारियों को पुलिस हटा रही है. हल्का बल का प्रयोग किया गया है.

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी से बात करके ताजा अपडेट लिया है. गृह विभाग के सचिव संजीव गुप्ता और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश मौके पर पहुंचे. इस बीच,अमिताभ यश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हाथ में पिस्टल लेकर उपद्रवियों को खदेड़ते दिख रहे हैं.

इन्हें भी पढ़े

भू-माफिया

हरिद्वार : 13 करोड़ की जमीन 54 करोड़ में खरीदी…कैसे 2 IAS अफसरों ने रचा पूरा खेल?

June 19, 2026
Sunil Grover

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर नजर आए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, सादगी भरे अंदाज ने जीता लोगों का दिल

June 19, 2026
shivraj

देश के लिए तरक्की की राह खोलेगा वन नेशन वन इलेक्शन, शिवराज सिंह चौहान का दावा

June 18, 2026
CBI

अमेठी में CBI का बड़ा एक्शन, करोड़ों के शिक्षा घोटाले की जांच में छापेमारी

June 17, 2026
Load More

कौन था मृतक राम गोपाल?

वहीं, पुलिस के समझाने परमृतक राम गोपाल मिश्र के परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए और पार्थिव शरीर को ले गए.राम गोपाल मिश्रा बहराइच में घसियारीपुरा के मंसूर गांव का रहने वाला था. उसकी उम्र 22 वर्ष थी. रविवार को मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जन के लिए मंसूर गांव के महाराजगंज बाजार से ले जाया जा रहा था. इसी दौरान संगीत बजाने को लेकर हुए हिंसा भड़क गई और टकराव के दौरान गोली लगने से राम गोपाल की मौत हो गई. इस घटनाक्रम में जमकर पथराव और गोलीबारी हुई. करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

कैसे भड़की हिंसा?

एसपी वृंदा शुक्ला के मुताबिक, महसी तहसील के अंतर्गत महाराजगंज इलाके में मुस्लिम बहुल इलाके से जुलूस गुजर रहा था. इसी दौरान हिंसा भड़की और बवाल हो गया. इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है. पूरे घटनाक्रम में सलमान नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक, सलमान के दुकान से ही गोली चली थी, जिसमें राम गोपाल की मौत हो गई.

क्या इसी रास्ते से हर वर्ष जाता था जुलूस?

हर साल इसी रास्ते से जुलूस निकलता था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आज तक इस इलाके में जुलूस या विसर्जन के दौरान कभी हिंसा नहीं हुई थी. इस बार हिंसा की शुरुआत डीजे पर आपत्तिजनक नारे लगाने की वजह से हुई. आरोप ये भी है कि मृतक रामगोपाल ने एक जगह हरा झंडा उखाड़कर भगवा झंडा फहराया था, जिसके बाद आपत्तिजनक नारेबाजी और तेज हो गई.

जिस इलाके में नारेबाजी की जा रही थी, वह मुस्लिम बाहुल्य इलाका था. आपत्तिजनक नारेबाजी सुनने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई. पत्थरबाजी के दौरान ही दूसरे पक्ष की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें रामगोपाल को गोली लगी और वह मर गया. राम गोपाल के अलावा कुछ और लोगों को गोली लगने की सूचना है. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है. इस घटना में कई लोग घायल हैं. 30 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है.महराजगंज के कबडिया टोला में समुदाय विशेष के दस घरों में आग लगाई गई है.

दो महीने पहले हुई थी राम गोपाल की शादी

हिंसा में जान गंवाने वाले राम गोपाल के परिवार में उसके माता-पिता और एक बड़ा भाई है . रामगोपाल घर का छोटा बेटा था. उसकी शादी 2 महीने पहले हुई थी. उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, फिलहाल परिवार मुख्यमंत्री से मुलाकात पर अड़ा हुआ है और आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग कर रहा है. क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह ने परिवारजनों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई जाएगी, दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा. इसके बाद परिवार अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गया है .

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

धारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, पीएम मोदी ने की तारीफ़

December 11, 2023
uddhav thackeray

आयोग के ‘पक्षपात’ के बावजूद उद्धवगुट संतुष्ट!

October 14, 2022
all party delegation for operation sindoor

ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय डेलिगशन से बढ़ी ‘सियासी टेंशन’..एकता की जगह विवाद की सुर्खियां !

May 21, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सोना-चांदी खरीदने वालों की लगी लॉटरी, गोल्ड 2800 रुपए तो सिल्वर हुआ इतना सस्ता
  • निर्जला एकादशी पर बन रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले
  • हरिद्वार : 13 करोड़ की जमीन 54 करोड़ में खरीदी…कैसे 2 IAS अफसरों ने रचा पूरा खेल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.