Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

स्वदेशी ड्रोन की रेस में कैसे किस्मत आजमा रहीं विदेशी कंपनियां!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 4, 2025
in राष्ट्रीय
A A
attacker drone
17
SHARES
554
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र सेना को जासूसी और हमलावर मिशन के लिए स्वदेश में डिजाइन और विकसित लॉन्ग-रेंज के ड्रोन चाहिए। लेकिन, हालात को देखते हुए लगता नहीं कि पूर्ण रूप से आत्मनिर्भरता वाली इस इच्छा शक्ति को इतनी जल्दी धरातल पर उतारना संभव है। सशस्त्र सेना 87 मीडियम एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (MALE) ड्रोन खरीदना चाहती है। यह ₹30,000 करोड़ का ऑर्डर है। इस ऑर्डर को समय पर पूरा करने में सहयोग देने के लिए विदेशी कंपनियां भी अपनी किस्मत आजमाने में जुट चुकी हैं। उन्हें पता है कि यह सौदा उनके लिए सीधे रास्ते मुमकिन नहीं है, इसलिए वह भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी करने की पूरजोर कोशिशें कर रही हैं।

स्वदेशी लॉन्ग एंड्योरेंस ड्रोन निर्माण की तैयारी

इन्हें भी पढ़े

जन विश्वास बिल

आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!

April 3, 2026

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

April 3, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
fund

2 लाख करोड़ वाले सुरक्षा कवच से देशों की अर्थव्यवस्था में आएगी नई जान!

April 3, 2026
Load More

ET की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सशस्त्र सेना के लिए 87 मीडियम एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (MALE) ड्रोन सौदे के लिए भारतीय कंपनियों के लिए मंगलवार को टेंडर जारी किए जा सकते हैं। सरकार चाहती है कि देश में ही अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAE) निर्माण के लिए एक इकोसिस्टम विकसित हो, इसके लिए यह टेंडर सिर्फ भारतीय कंपनियों के लिए ही जारी करने जा रही है। इस तरह के ड्रोन की खासियत है कि यह 30 घंटे तक लगातार अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

स्वदेशी ड्रोन बनाने में विदेशी सहयोग का ऑफर

विदेशी कंपनियों को अंदाजा है कि यह सौदा उनके लिए सीधे करना मुमकिन नहीं है। इसलिए वह भारतीय कंपनियों को MALE ड्रोन बनाने में मदद के लिए समझौते करने में जुटी हैं। इस रेस में इजरायली कंपनी एल्बिट (Elbit) और अमेरिका की जेनरल एटोमिक्स (General Atomics) जैसी कंपनियां भी लगी हुई हैं। ये कंपनियां दुनिया भर में इस्तेमाल हो रहे ड्रोन को भारत की जरूरतों के हिसाब से मॉडिफाई करके बनाने की पेशकश कर सकती हैं। इसके तहत भारतीय कंपनियां ही मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएंगी और कोशिश होगी कि ऐसे ड्रोन में लगने वाले 50% से अधिक कल-पु्र्जे और उपकरण भारत में ही बने हों।

पूर्ण स्वदेशी ड्रोन बनाने के लिए समय का अभाव

आइडिया ये है कि इसकी ट्रायल के लिए जिस तरह से सिर्फ 6 महीने का समय मिलने वाला है, अगर कोई स्वदेशी कंपनी पूरी तरह से देश में डिजाइन और विकसित ड्रोन नहीं बना पाईं तो ऐसी कंपनियों को मौका मिल सकता है, तो उन कपंनियों को मौका मिल सकता है, जो विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर भारतीय सशस्त्र सेना की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हों।

दो भारतीय कंपनियों को मिल सकता है ठेका

खबरों के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने जो फैसला लिया है, उसके तहत इस बड़े सौदे का ठेका दो कंपनियों को दिया जाएगा। 30,000 करोड़ रुपये से अधिक का यह ऑर्डर सबसे कम बोली लगाने वाली दो कंपनियों को दिया जाएगा। यह ठेका 64:36 के अनुपात में होगा। इसके अनुसार सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को इसका बड़ा हिस्सा मिलेगा। इसके पीछे सोच यह है कि भविष्य में भारत के पास लंबी दूरी के ड्रोन बनाने के दो अलग-अलग स्वदेशी प्लांट उपलब्ध हों। इससे आवश्यकता पड़ने पर कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा ड्रोन बनाए जा सकेंगे। टेंडर हासिल करने वाली कंपनियों को ड्रोन के मेंटेनेंस के लिए भी 10 साल का ठेका मिलेगा।

ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी निर्माण की कोशिश

यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कंपनियां इस तरह से काम करें कि ड्रोन का बाहरी ढांचा (aerostructures) और इसके मुख्य हिस्से भारत में ही बनाए जाएं। यहां तक इंजन भी भारत में ही असेंबल हो। इसके अलावा इलेक्ट्रो ऑप्टिकल पेलोड (कैमरे और सेंसर) और सैटेलाइट कम्युनिकेशन के हिस्से भी भारत में बने होने चाहिए। सप्लाई चेन मजबूत रखने के लिए इसे आवश्यक माना जा रहा है। सेना के इस्तेमाल की वजह से सुरक्षा के लिए लिहाज से भी इसकी अहमियत बढ़ जाती है। यही नहीं ड्रोन बनाने वाली कंपनियों को नेविगेशन और कम्युनिकेशन सिस्टम भी स्वदेशी ही इस्तेमाल करने पड़ेंगे।

पूर्ण आत्मनिर्भरता का लक्ष्य अभी दूर!

विदेशी कंपनियों की वजह से भारतीय कंपनियों को नई तकनीक सीखने का मौका तो मिलेगा, लेकिन जब तक हम खुद ही इन ड्रोन को डिजाइन और विकसित नहीं कर पाए तो आत्मनिर्भरता आंशिक ही रह जाएगी। उम्मीद यही की जा सकती है कि धीरे-धीरे भारतीय कंपनियां पूर्ण आत्मनिर्भरता के लक्ष्य हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
सलमान खुर्शीद

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा एक पार्टी विशेष का कार्यक्रम नहीं, सिर्फ पीएम मोदी को निमंत्रण क्यों?: कांग्रेस

October 26, 2023
CM Dhami

पद्म भूषण सम्मान की बधाई देने भगत सिंह कोश्यारी के आवास पहुंचे सीएम धामी

January 31, 2026
शराब दुकान

बिहार का शराब काण्ड

December 27, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.