Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

खडग़े से कांग्रेस को कितना फायदा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 5, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय, विशेष
A A
Mallikarjun Kharge

google image

19
SHARES
639
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिशंकर व्यास


कांग्रेस के पास हर मर्ज की एक दवा मल्लिकार्जुन खडग़े हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार हुई तो खडग़े लोकसभा में पार्टी के नेता बने।  सिर्फ 44 सांसदों को लेकर लोकसभा में खडग़े पांच साल भारी भरकम बहुमत वाली भाजपा से भिड़ते रहे। अगले लोकसभा चुनाव में खडग़े खुद हार गए तो उनको राज्यसभा में भेज कर राज्यसभा का नेता बनाया गया। महाराष्ट्र में संकट हो तो खडग़े आलाकमान के दूत बने और राजस्थान में जरूरत हुई तो खडग़े ही दूत बन कर गए। और जब अध्यक्ष पद की पहली पसंद अशोक गहलोत रेस से बाहर हुए तो खडग़े पार्टी अध्यक्ष के दावेदार बने। उन्होंने शुक्रवार को नामांकन भरने के आखिरी दिन नामांकन पत्र खरीदा और अध्यक्ष पद के लिए परचा भरा। एक दिन पहले तक सबसे प्रबल दावेदार बताए जा रहे दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार की सुबह अपने को रेस से अलग किया। वे खडग़े के प्रस्तावक बने।

इन्हें भी पढ़े

Supreme Court

क्या है रोमियो-जूलियट कानून? जिसको लेकर SC ने केंद्र सरकार को दिया सुझाव

January 10, 2026
Ajit Doval

पीएम मोदी का जिक्र फिर एनएसए अजित डोभाल ने देश को लेकर कही बड़ी बात

January 10, 2026
pakistan vs india weapons

भारत करेगा हमला… पाकिस्तान को फिर सता रहा खौफ

January 9, 2026
Vaishno Devi Medical College

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द? NMC के फैसले पर क्यों उठ रहे सवाल?

January 9, 2026
Load More

अब अध्यक्ष पद के लिए दक्षिण भारत के दो नेताओं के बीच मुकाबला है। कर्नाटक के मल्लिकार्जुन खडग़े और केरल के शशि थरूर ने अध्यक्ष पद के लिए परचा भरा है। चूंकि खडग़े अघोषित रूप से पार्टी आलाकमान के उम्मीदवार हैं इसलिए उनका चुना जाना औपचारिकता भर है। दिलचस्पी सिर्फ इतनी है कि थरूर कितना वोट ला पाते हैं। इससे पहले वाले चुनाव में सोनिया के खिलाफ जितेंद्र प्रसाद को 94 वोट मिले थे। उससे पहले सीतारम केसरी के खिलाफ शरद पवार को 882 और राजेश पायलट को 354 वोट मिले थे। थरूर कितना वोट हासिल कर पाते हैं और जी-23 गुट के कितने नेता उनकी मदद करते हैं यह देखने वाली बात होगी।

अब सवाल है कि खडग़े के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से क्या सधेगा कांग्रेस को उनसे कितना फायदा होगा यह बिना किसी हिचक के कहा जा सकता है कि खडग़े से कांग्रेस को कोई फायदा अगर नहीं होता है तो कोई नुकसान भी नहीं होगा। गांधी परिवार के साथ कोई टकराव नहीं होगा। वे आलाकमान के हिसाब से ही काम करेंगे। जहां तक फायदे की बात है तो कांग्रेस को बड़ा फायदा यह हो सकता है कि अगले साल मई में कांग्रेस कर्नाटक का चुनाव जीत जाए। खडग़े कर्नाटक की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं। वे नौ बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं। बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष वे कर्नाटक में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे तो कांग्रेस को फायदा होगा। अगर कांग्रेस उनके नाम पर कर्नाटक में जीतती है तो यह बहुत बड़ी बात होगी। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में भी कर्नाटक में कांग्रेस का प्रदर्शन सुधर सकता है। पिछले चुनाव में कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीत पाई थी और राज्य की 28 में से 25 सीटों पर भाजपा जीती थी। खडग़े के अध्यक्ष बनने से अगर वहां कांग्रेस का प्रदर्शन सुधरता है तो भाजपा को नुकसान होगा यह कांग्रेस के लिए दोहरे फायदे की बात होगी।

कांग्रेस को हमेशा दक्षिण भारत से मदद मिलती रही है। जब भी कांग्रेस कमजोर हुई है तो दक्षिण भारत से उसकी वापसी हुई है- खास कर कर्नाटक से। इंदिरा गांधी भी 1977 में जब हारी थीं तब वे कर्नाटक के चिकमंगलूर से चुनाव लडऩे गई थीं। सोनिया गांधी भी बेल्लारी से जाकर चुनाव जीत चुकी हैं। अब भी कांग्रेस के 52 में से आधे ज्यादा सांसद दक्षिण भारत के ही हैं। केरल और तमिलनाडु में कांग्रेस को पिछली बार बड़ी जीत मिली थी। इस बार फिर कांग्रेस उम्मीद कर रही है कि दक्षिण भारत के राज्यों में उसका प्रदर्शन बेहतर होगा। दक्षिण भारत का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने से कांग्रेस की उम्मीद पूरी हो सकती है।

खडग़े से दूसरा फायदा उनके दलित होने और सबसे वरिष्ठ होने की वजह से है। हालांकि कांग्रेस ने पहली बार पंजाब में दलित मुख्यमंत्री बना कर भी एक मैसेज दिया था लेकिन वहा वह फेल हो गई थी। इसके बावजूद पार्टी ने दलित राष्ट्रीय अध्यक्ष बना कर बड़ा संदेश दिया है। इसका असर पूरे देश में हो सकता है। इसके अलावा खडग़े की वरिष्ठता के कारण पार्टी के समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ तालमेल की बात में भी आसानी होगी। खडग़े आसानी से सभी के साथ अच्छे संबंध बना लेते हैं। ऊपर से पिछले आठ साल से दोनों सदनों के नेता के तौर पर उन्होंने सभी विपक्षी नेताओं के साथ बेहतर तालमेल करके सरकार को घेरने का काम किया है। सो, सभी विपक्षी नेताओं के साथ उनके संवाद है और अच्छा संबंध है। सब उनका आदर करते हैं। इसलिए वे विपक्षी एकता के मामले में भी वे कांग्रेस के काम आने वाले हैं।


इनपुट – RNS

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra

राज्यों की यात्राओं का असर नहीं

January 25, 2023
REC

छत्तीसगढ़ : आरईसी ने स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद के लिए ₹2.01 करोड़ देने की प्रतिबद्धता जताई

January 10, 2025
congress

नौ साल पूरे होने पर कांग्रेस के 9 सवाल, क्या पीएम मोदी देंगे जवाब?

May 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप के 500% टैरिफ से भारत में किन सेक्टर्स पर पड़ेगा असर, जानिए?
  • क्या सच में स्पेस स्टेशन पर मिनटों में हो सकता है कैंसर का इलाज?
  • रूस और अमेरिका में हुई न्यूक्लियर वॉर तो होगा ऐसा बुरा हाल, सुनकर उड़ जाएंगे होश

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.