Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

योगी की तीसरी आंख कितनी ताकतवर है…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 10, 2024
in राज्य
A A
CM Yogi
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी के राज में अब अगर कोई मंदिरों पर गलत नजर रखेगा तो उसे तीसरी आंख तुरंत पकड़ लेगी. उसकी करतूतों को तुरंत टेथर्ड ड्रोन देख लेगा. जिसके बाद यूपी की पुलिस उसे बख्शेगी नहीं. दरअसल यूपी पुलिस ने टेथर्ड ड्रोन की खरीदारी के लिए प्रस्ताव दिया था. जिसे यूपी होम मिनिस्ट्री से मंजूरी मिल गई है. यूपी में मंदिरों की सुरक्षा और मजबूत की जा रही है. आइये आपको इस योजना और टेथर्ड ड्रोन के बारे में सबकुछ बताते हैं.

काशी, मथुरा और अयोध्या की सुरक्षा अब आसमान से भी
योगी राज में पुलिसिंग की मिसाल पूरे देश में दी जाती है. उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों में सुरक्षा का मॉडल देश के कई राज्यों में लागू किया गया है. लेकिन अब काशी, मथुरा और राम की नगरी अयोध्या की सुरक्षा केवल जमीन से ही नहीं बल्कि अब इन धार्मिक स्थलों की निगरानी आसमान से भी की जाएगी.

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

यूपी पुलिस को मिलेंगे 9 टेथर्ड ड्रोन

काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या राम मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, वृंदावन और मथुरा का बृज क्षेत्र दुनिया के करोडों सनातनियों की आस्था का गढ़ है. इसके साथ ही महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन की भी जिम्मेदारी होती है. यही वजह है कि अब योगी सरकार ने यूपी पुलिस के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया है. जिसके तहत यूपी पुलिस 9 टेथर्ड ड्रोन खरीदने जा रही है. जिसके लिए गृह मंत्रालय ने 4.61 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है.

एक टेथर्ड ड्रोन की कीमत 51.33 लाख रुपए

गृह विभाग की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक एक टेथर्ड ड्रोन की कीमत 51.33 लाख रुपए प्रस्तावित की गई है. इन ड्रोन के जरिए प्रयागराज महाकुंभ मेला के साथ-साथ अयोध्या में राम मंदिर, गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और ताजमहल की सुरक्षा की जाएगी. इसके साथ ही इन जगहों को एंटी ड्रोन सिग्नल से लैस किया जाएगा.

योगी सरकार के फैसले का स्वागत

दरअसल उत्तर प्रदेश में ताजमहल के साथ-साथ तकरीबन सभी धार्मिक स्थल आतंकियों के निशाने पर रहते हैं. इन जगहों पर लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं. जिस वजह से सुरक्षा व्यवस्था यहां एक बड़ी चुनौती होती है. लेकिन अब योगी सरकार के फैसले को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है. राम की नगरी अयोध्या में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था काफी दुरुस्त है. लेकिन बावजूद इसके स्थानीय पुजारी और साधु संत मानते हैं कि अयोध्या को लेकर लगातार धमकियां मिलती हैं और यही वजह है कि साधु संत सरकार के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं.

ड्रोन करेंगे महाकुंभ की निगरानी

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि योगी सरकार ने ना सिर्फ यहां श्रद्धालुओं के लिए जरूरी व्यवस्था की है. बल्कि सुरक्षा को लेकर भी कोई लूपहोल नहीं छोड़ा गया है. लेकिन खतरे को देखते हुए योगी सरकार ने अब ड्रोन से इन इलाकों की निगरानी का फैसला लिया है, जिसे लेकर संत समाज उत्साहित है. उत्तर प्रदेश सरकार के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती महाकुंभ के आयोजन की है.

होगा फुलप्रूफ सुरक्षा का इंतजाम

महाकुंभ को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सुरक्षा पर चिंता जताई है. इसमें दुनिया के हालात का हवाला देते हुए फुलप्रूफ सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की गई है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का कहना है कि महाकुंभ मेले के दौरान आतंकी घटना को अंजाम दिया जा सकता है. क्योंकि इजराइल में जो हालात है उससे पूरी दुनिया में असुरक्षा का माहौल है. साधु संतों की इस चिंता को देखते हुए योगी सरकार ने सभी संवेदनशील जगहों पर टेथर्ड ड्रोन प्लांट करने के फैसले पर मुहर लगा दी है. ताकि किसी भी तरह के नापाक इरादों को समय रहते नाकाम किया जा सके.

अब आपको टेथर्ड ड्रोन के बारे में बताते हैं और इसकी खासियतों से आपका वास्ता कराते हैं..

1.टेथर्ड ड्रोन का इस्तेमाल सेना बॉर्डर की निगरानी के लिए करती है. ताकी दुश्मन को दूर से ही देख लिया जाए.

2.खास बात ये है कि ये ड्रोन आसमान से करीब ढाई किलोमीटर की रेंज की निगरानी कर सकते हैं.

3.बैटरी के बजाय इसे जेनसेट से तार या केबल के जरिए जोड़ा जाता है. यानी इसका कंट्रोल पूरी तरह पुलिस के पास रहेगा.

4.ये इतना मजबूत है कि क्रैश या हैक होने की आशंका इसमें ना के बराबर है.

5.साथ ही बेसिक ट्रेनिंग देकर पुलिसकर्मी इन्हें आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
condom

200 साल पुराना कंडोम…म्यूजियम में यौन स्वास्थ्य अनूठा संगम, 19वीं सदी की कहानी !

June 4, 2025
india economy

प्राचीन भारत में आर्थिक क्षेत्र में अभिशासन का अनुपालन किया जाता रहा है

June 28, 2024

केवल पंडिताई नहीं, हर क्षेत्र में सफलता दिला रही संस्कृत

April 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.