Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कैसे खिलेगा केरल में कमल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 19, 2023
in राज्य
A A
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

तिरुवनंतपुरम : केरल में ईसाई समुदाय में पैठ बनाने की कोशिश में बीजेपी लगातार लगी हुई है, लेकिन उसे मनमुताबिक सफलता नहीं मिल सकी है। अब तालासेरी में रोमन कैथोलिक चर्च के आर्क बिशप मार जोसेफ पाम्लानी ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार रबर की खेती करने वालों की स्थिति में सुधार के लिए कदम उठाती है तो वह बीजेपी का समर्थन करेंगे। यह कैथोलिक चर्च दक्षिणी राज्य में ईसाइयों के एक प्रमुख वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है। बिशप के इस बयान से सीपीआईएम और कांग्रेस भड़क गई है।

उन्होंने कहा, ”यदि सरकार रबर की कीमत 300 रुपये प्रति किलो कर देती है तो बीजेपी को राज्य में पहला सांसद चुनने में मदद मिलेगी।” उत्तरी केरल के शहर में रविवार को कैथोलिक किसान सम्मेलन की एक बैठक को संबोधित करते हुए बिशप ने कहा कि देश की सत्ताधारी पार्टी को चर्च से दूर रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, ”चर्च का भाजपा के प्रति कोई विरोध या अछूत रवैया नहीं है। आखिर यह देश की सत्ताधारी पार्टी है। अगर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाता है तो हम भाजपा को वोट देंगे।”

इन्हें भी पढ़े

e-auto

चारधाम यात्रा : देहरादून की सड़कें होंगी जाम-मुक्त, प्रशासन के निशाने पर ई-ऑटो

April 6, 2026
पीठाधीश्वर मिथलेश शरण नंदिनी

‘अयोध्या में ‘विकास’ या सांस्कृतिक विनाश?’ संत के बयान से मचा हड़कंप

April 6, 2026
leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
भू-माफिया

उत्तराखंड में बड़ा खेल, जाति छिपाकर बेच दी 1.170 हेक्टेयर जमीन

April 4, 2026
Load More

केरल में प्राकृतिक रबर की कीमत अभी 130 रुपये से 150 रुपये के बीच है और वह चाहते थे कि केंद्र इसे बढ़ाकर 300 रुपये प्रति किलोग्राम कर दे। बिशप ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने रबर की कीमत बढ़ाई तो चर्च स्वाभाविक रूप से भाजपा को राज्य से सांसद चुनने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, ”क्या ऐसी स्थिति है कि हम भाजपा से बात नहीं कर सकते? हम आम तौर पर किसी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे। साथ ही बीजेपी हमारे लिए अछूत नहीं है। चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, हम किसानों का समर्थन करने वालों के साथ खड़े रहेंगे।” उन्होंने कहा कि वह केवल उच्च श्रेणी (पहाड़ी इलाकों) के किसानों की बढ़ती दुर्दशा और उनकी चिंताओं के बारे में बात कर रहे थे। रबर की कम कीमत और बार-बार जंगली जानवरों के घुसपैठ ने उनके जीवन को दयनीय बना दिया है।

‘लोमड़ी संग मुर्गी नहीं रखेगा कोई’
सीपीआईएम और कांग्रेस ने बिशप के बयान की आलोचना की है। वहीं भाजपा ने इसका स्वागत किया। मंत्री एमबी राजेश ने कहा, ”कोई भी लोमड़ी के साथ मुर्गी नहीं रखेगा। चर्च हिंदू राष्ट्र के समर्थकों का समर्थन कैसे कर सकता है?” वहीं, एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बिशप उत्तर भारतीय राज्यों में चर्च और पुजारियों के खिलाफ हमले के बारे में भूल गए। उन्होंने यह भी कहा कि हमें नहीं पता कि किस संदर्भ में ऐसा बयान दिया गया है।

बिशप के बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया
बीजेपी ने बिशप के बयान की सराहना की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा, ”हम उनके बयान का स्वागत करते हैं। ईसाई बहुसंख्यक उत्तर-पूर्वी राज्यों में पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है और हमें उम्मीद है कि यह केरल में भी दिखाई देगा। केंद्र सरकार के साथ रबर किसानों की दुर्दशा को उठाएंगे।” उन्होंने अल्पसंख्यक समुदायों को मात्र वोट बैंक के रूप में बनाए रखने के लिए उनमें भय पैदा करने के लिए कांग्रेस और सीपीआईएम की आलोचना की।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

धधकता जंगल और सिमटता पर्यावरण  

May 10, 2024
पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल

क्या है पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, जिसे मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी? समझें

July 6, 2023
CSIR Institute of Himalayan

CSIR हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान किया विश्व खाद्य दिवस समारोह का आयोजन

October 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र
  • ईरान वॉर : डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’?
  • कॉमेडी और हॉरर का मजेदार कॉकटेल है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.