Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

AAP-कांग्रेस की तस्वीर नहीं हुई साफ तो 8 राज्यों पर पड़ सकता है असर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 17, 2023
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
bjp-aap
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच बढ़ी तनातनी का असर, इस साल होने वाले तीन राज्यों के विधान सभा चुनावों पर भी पड़ सकता है. दो राज्यों क्रमशः छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जहां कांग्रेस की सरकार है तो वहीं मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सत्तारूढ़ है. इसके अलावा लोकसभा चुनाव के वक्त दिल्ली, गुजरात, हिमाचल, हरियाणा, और पंजाब में भी असर पड़ने के आसार हैं. लोकसभा चुनाव के नजरिए से देखें तो कुल 8 राज्यों पर असर पड़ सकता है जिसमें एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली मुख्य हैं.

दीगर है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को हुई एक बैठक के बाद कांग्रेस और AAP नेताओं के बयान से तनातनी दिखी. हालांकि अभी तक कांग्रेस की ओर से गठबंधन पर अभी तक कोई आखिरी फैसला नहीं हुआ है लेकिन बयानों से राजनीति गर्म हो गई है.

इन्हें भी पढ़े

ugc

UGC के नए नियमों पर देशभर में बवाल, JNU में गूंजे विवादित नारे, सरकार से जवाब की मांग तेज

February 16, 2026

AI इंपैक्ट समिट 2026 पर PM मोदी का मेगा प्लान और भारत में होने का कारण!

February 16, 2026
जमीन

जमीन या घर? जानिए निवेश के लिए क्या है बेहतर विकल्प

February 16, 2026
gram panchayat

दो योजनाओं पर खर्च होगा ग्रामीण विकास का सबसे ज्‍यादा पैसा!

February 16, 2026
Load More

बता दें इस साल के अंत में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है. इन तीनों राज्यों में मूलतः लड़ाई कांग्रेस बनाम भारतीय जनता पार्टी रही है. लेकिन बीते कुछ सालों में आम आदमी पार्टी ने भी संगठनात्मक स्तर पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश की है.छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जहां पार्टी ने अपने नेताओं को तैनात कर दिया है वहीं एमपी में बीते साल हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में पार्टी ने कुछ सीटों पर जीत हासिल की, जिससे AAP के हौसले बुलंद हैं.

भले ही INDIA परचम के तले साथ रहें लेकिन…

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर तीनों राज्यों के विधानसभा चुनावों तक भी गठबंधन पर कोई अंतिम फैसला न हो और दोनों दल INDIA गठबंधन के परचम तले साथ रहें, तब भी दोनों पार्टियों के नेताओं के बयान असर डाल सकते हैं. तीनों ही राज्यों में आम आदमी पार्टी तुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है. इतना ही नहीं पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है वह सिर्फ नाम के लिए चुनाव नहीं लड़ेगी.

मध्य प्रदेश में चुनाव के नजरिए से ही 20 अगस्त को पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रीवा में सभा है. इससे पहले 19 अगस्त को सीएम केजरीवाल, छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे. चुनावी साल में यह उनका तीसरा दौरा होगा. इससे पूर्व में 18 जून को अरविंद केजरीवाल में राजस्थान में सभा की और सीएम अशोक गहलोत की सरकार पर जमकर बरसे थे. ऐसे में यह स्पष्ट है कि AAP पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी. अगर, दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई तो लोकसभा चुनाव से पहले ही इन तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में ही INDIA गठबंधन के दोनों दल, एक दूसरे के आमने-सामने होंगे.

लोकसभा चुनाव में भी कांटे की टक्कर!

विधानसभा चुनावों से इतर, लोकसभा चुनावों से पहले भी AAP-Congress के गठबंधन पर तस्वीर साफ नहीं हुई तो पंजाब, दिल्ली और गुजरात सरीखे राज्यों में भी लड़ाई कांटे की हो सकती है. गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भले ही सिर्फ पांच सीटें जीती हो लेकिन उसने कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया. वहीं पंजाब में तो कांग्रेस को ही हराकर AAP सत्ता में आई है. यूं तो दिल्ली में सरकार होने के बाद भी AAP लोकसभा में 0 है लेकिन वह कांग्रेस को भी नुकसान पहुंचा सकती है. दिल्ली की सभी सात सीटें, भारतीय जनता पार्टी के हिस्से में हैं.

गुजरात में बीते दिनों AAP की राज्य इकाई के मुखिया इसुदान गढ़वी ने कहा था कि पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी वहीं पंजाब में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने AAP  के साथ आने पर इनकार किया था. दूसरी ओर दिल्ली में अभी तक तस्वीर साफ नहीं है. गठबंधन पर निर्णायक फैसला न होने का असर हिमाचल, हरियाणा में भी पड़ने के आसार हैं. हिमाचल में AAP ने कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन नतीज सिफर रहा, वहीं हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों में AAP ने कुछ सीटों पर बाजी मारी थी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
मुस्लिम मतदाता

कांग्रेस की ओर लौटने लगे मुस्लिम मतदाता?

May 15, 2023
india economy

क्या भारत कभी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाएगा?

June 10, 2024
Mathura Vrindavan Municipal Corporation

असमय हुई बरसात ने खोली नगर निगम मथुरा वृंदावन की पोल!

May 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत-पाक मैच से पहले ‘जन गण मन’ गाते दिखे पाकिस्तानी फैंस, वीडियो वायरल
  • UGC के नए नियमों पर देशभर में बवाल, JNU में गूंजे विवादित नारे, सरकार से जवाब की मांग तेज
  • AI इंपैक्ट समिट 2026 पर PM मोदी का मेगा प्लान और भारत में होने का कारण!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.