Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हाईवे की हालत खराब तो टोल कैसा? HC का ये फैसला देश भर के लिए मिसाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 27, 2025
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
highway is bad
15
SHARES
485
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली।  यदि सड़क की हालत खराब है तो फिर उस पर टोल टैक्स की वसूली करना तो यात्रा करने वालों के साथ अन्याय है। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में यह बात कही है, जिसका असर पूरे देश में देखने को मिल सकता है। अदालत ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को आदेश दिया कि वह टोल टैक्स में 80 फीसदी तक की कटौती करे क्योंकि सड़क जर्जर है। अदालत ने यह फैसला नेशनल हाईवे 44 को लेकर दिया। अदालत ने कहा कि यदि सड़क पर निर्माण चल रहा है और उसकी हालत अच्छी नहीं है तो फिर उसके लिए टोल टैक्स का कलेक्शन नहीं होना चाहिए। बेंच ने कहा कि टोल अच्छी सड़क के लिए लिया जाता है। यदि उसमें दिक्कत है तो फिर टोल ही क्यों वसूला जाए।

चीफ जस्टिस ताशी रबस्तान और जस्टिस एमए चौधरी की बेंच ने हाईवे के पठानकोट-उधमपुर स्ट्रेच को लेकर कहा कि एनएचआई को यहां टोल टैक्स 20 फीसदी ही लेना चाहिए। बेंच ने कहा कि NHAI तत्काल प्रभाव से इस हिस्से में पड़े वाले लखनपुर और बान प्लाजा से टोल की वसूली में 80 फीसदी तक की कटौती करे। यह आदेश तत्काल लागू होना है और सड़क की उचित मरम्मत का काम पूरा हुए बिना दोबारा से फीस को बढ़ाया नहीं जाएगा। यही नहीं अदालत ने यह भी कहा कि इस हाईवे पर 60 किलोमीटर के दायरे से पहले कोई दूसरा टोल प्लाजा नहीं बनना चाहिए। यदि ऐसा कोई टोल प्लाजा बना है तो उसे महीने के अंदर खत्म किया जाए या फिर उसका स्थानांतर किया जाए।

इन्हें भी पढ़े

दवाई

कैंसर की 137 सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं? NPPA ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट

November 13, 2026
Amit Shah

यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति

November 13, 2026
DRDO

ब्रह्मोस से हल्की नई सुपरसोनिक मिसाइल बना रहा DRDO, सुखोई 30MKI से होगी लॉन्च

November 13, 2026
Navy Agniveers

नौसेना को मिलेंगे 3300 से ज्यादा नए अग्निवीर, INS चिल्का में होगी पासिंग आउट परेड

November 13, 2026
Load More

अदालत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर या फिर लद्दाख में सिर्फ इसलिए टोल प्लाजा नहीं लगने चाहिए कि जनता से नोट कमाने हैं। दरअसल अदालत ने यह आदेश जनहित याचिका पर दिया, जिसे सुगंधा साहनी नाम की महिला ने दाखिल किया था। इस अर्जी में उन्होंने लखनपुर, ठंडी खुई और बान प्लाजा से टोल वसूले जाने पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि इस एरिया में सड़क की स्थिति बेहद खराब है।

फिर यात्रियों को यहां से गुजरने पर इतनी मोटी टोल फीस क्यों देनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2021 से ही हाईवे का 60 फीसदी हिस्सा निर्माणाधीन है। फिर टोल पूरा वसूलने का कोई तुक नहीं बनता। उन्होंने मांग की कि काम पूरा होने के 45 दिन बाद से टोल की वसूली शुरू होनी चाहिए। इसी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सख्त टिप्पणी की और टोल में भी 80 पर्सेंट कटौती का आदेश दिया।

बेंच ने कहा कि यदि हाईवे पर चलने में ही लोगों को दिक्कत हो रही है तो फिर वहां टोल वसूली का कोई मतलब नहीं बनता। जस्टिस ने कहा कि टोल की दलील यह है कि यदि जनता को अच्छी सड़क मिल रही है तो उसकी लागत का एक हिस्सा वसूलने के लिए टोल लिया जाए। यदि ऐसी सड़क ही नहीं है तो फिर फीस देने का क्या मतलब हुआ।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
IMF

IMF ने पाकिस्तान को दी नई टेंशन, 11 नई शर्तों के साथ बेलआउट पैकेज पर बढ़ा दबाव!

May 21, 2025
पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल

क्या है पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, जिसे मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी? समझें

July 6, 2023
Amit Shah

अमित शाह ने सेंट्रल रिज में लगाया बरगद का पौधा, दिल्ली में 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरुआत

July 7, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैंसर की 137 सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं? NPPA ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट
  • यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति
  • ब्रह्मोस से हल्की नई सुपरसोनिक मिसाइल बना रहा DRDO, सुखोई 30MKI से होगी लॉन्च

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.