Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली से बाहर होने पर ऑनलाइन भर सकेंगे गणना फॉर्म, जानें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 5, 2026
in दिल्ली
A A
special intensive revision
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राजधानी में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के दौरान एन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म भरने की अवधि सिर्फ 29 जुलाई तक है। इस अवधि में फॉर्म भरकर जमा नहीं किया तो वोटर लिस्ट से नाम कट सकता है। ऐसे में यह फॉर्म ऑनलाइन भी भर सकते हैं।

दिल्ली में बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी रहते हैं जिनके बच्चे नौकरी के सिलसिले में विदेशों में रह रहे हैं। गर्मी के सीजन में अभिभावक कुछ महीनों के लिए उनके पास चले जाते हैं। ऐसे लोग विदेश से ऑनलाइन माध्यम से एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। इनके आधार पर बीएलओ बाद में उनका सत्यापन कर सकेंगे।

इन्हें भी पढ़े

ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
ABVP's Yash Dabas

डीयू चुनाव : ABVP के यश डबास बने अध्यक्ष, NSUI का सूपड़ा साफ

September 19, 2026
Load More

एसआईआर के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से न कटें, इसके लिए सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, अगर कोई घर बंद मिलेगा तो बीएलओ कुछ दिन के अंतराल पर तीन बार उस घर पर पहुंचेंगे और एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाकर जमा कराएंगे।

इसके बाद भी अगर मकान पर कोई व्यक्ति नहीं मिलता तो शिफ्टिंग की रिपोर्ट बनाकर देंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का कहना है कि ऐसे लोगों की सुविधा के लिए एन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन भरने का प्रावधान भी किया गया है। सीईओ दिल्ली की वेबसाइट पर जाकर लोग इस फॉर्म को भर सकते हैं और लेटेस्ट फोटो अपलोड करके इसे जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन दी गई जानकारी का सत्यापन करने के लिए बीएलओ उनके घर जाएंगे। मतदाता के मिलने के बाद उनका सत्यापन हो जाएगा और वोटर लिस्ट में नाम जुड़ जाएगा।

पता बदल चुके मतदाताओं को हो सकती है दिक्कत

दिल्ली में बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं जो 2025 में तैयार हुई वोटर लिस्ट के बाद मकान बेचकर राजधानी के ही दूसरे क्षेत्रों में जाकर बस गए हैं। उन्होंने वोटर लिस्ट में अपना पता नहीं बदलवाया है। ऐसे लोगों का सत्यापन पुराने पते पर नहीं हो सकेगा और बीएलओ उन्हें शिफ्टिंग श्रेणी में शामिल कर देंगे। चूंकि नए क्षेत्र में वे अभी मतदाता नहीं बने हैं, ऐसे में बीएलओ के पास ब्योरा नहीं होगा।

एसआईआर के बाद भी सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, अगर ऐसे लोग ऑनलाइन एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करेंगे तो भी बीएलओ उनका सत्यापन नहीं कर पाएंगे। ऐसे में उनका नाम वोटर लिस्ट से कट सकता है। हालांकि, वे एसआईआर के बाद भी नए सिरे से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकेंगे। इसके ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बाद में आवेदन किया जा सकता है।

29 जुलाई तक चलेगा एसआईआर अभियान

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, 30 जून से शुरू होकर 29 जुलाई तक एक महीने चलने वाले इस एसआईआर अभियान के दौरान 13,000 से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) राजधानी के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को गणना-प्रपत्र बांटेंगे।

फॉर्म के साथ कोई कागज देने की जरूरत नहीं

एसआईआर के दौरान बीएलओ प्रत्येक मतदाता को गणना फॉर्म की दो कॉपियां देंगे, जिन्हें 2002 में हुए पिछले एसआईआर के आधार पर अपनी जानकारी भरनी होगी। इनमें से एक कॉपी रसीद पावती के रूप में मतदाता के पास रहेगी, जबकि दूसरी कॉपी बीएलओ को वापस करनी होगी। फॉर्म के साथ कोई दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि वे सुबह जल्दी और शाम के समय, जब लोग घर पर मौजूद हों, घर-घर जाकर सत्यापन करें। इसके लिए शनिवार और रविवार को भी अभियान चलाया जाएगा।

5 अगस्त को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

हर मतदाता को यह गणना प्रपत्र भरना होगा ताकि 7 अक्टूबर को जारी होने वाली अंतिम वोटर लिस्ट में उनके नाम शामिल हो सकें। सीईओ कार्यालय के मुताबिक, जो लोग एसआईआर फॉर्म नहीं भरेंगे, उनके नाम 5 अगस्त को जारी होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे।

दिल्ली में कुल 1.45 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 77.11 लाख पुरुष और 67.98 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 1,024 है, जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 76,155 है।

चुनाव आयोग के पोर्टल पर सभी राज्यों की वोटर लिस्ट

घर-घर सर्वेक्षण के दौरान यदि कोई घर बंद मिलता है, तो संबंधित बीएलओ वहां कम से कम तीन बार जाएगा। यदि कोई मतदाता 2002 के बाद दिल्ली में आकर बस गया है, तो उसे अपने मूल राज्य में हुई पिछली एसआईआर की जानकारी भी प्रपत्र में भरनी होगी, जहां वह पहले मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड था। सभी राज्यों की वोटर लिस्ट चुनाव आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

दिल्ली के सीईओ अशोक कुमार ने सभी योग्य मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ का सहयोग करें और गणना-प्रपत्र सही-सही भरकर उन्हें सौंप दें।

राजधानी में 7 लोकसभा क्षेत्रों और 70 विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत 13,033 मतदान केंद्र हैं। एसआईआर फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 29 जुलाई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Writer Lakshmi Puri was awarded the 'Pandit Haridatt Sharma Award'

लेखिका लक्ष्मी पुरी को ‘पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

June 11, 2025
गौमाता

पशु चारे में मांसाहार मिलाने का षड्यंत्र

April 24, 2026
अयोध्या राम मंदिर के लिए पुजारियों की निकाली भर्ती

क्या अदालत का फ़ैसला समलैंगिक के प्रति भारतीय संस्कृति की जीत?

October 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.