Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

लॉटरी के चक्कर में बैंक डिटेल न दी होती तो बच जाते लाखों, साइबर ठगों का नया खेल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 12, 2025
in जुर्म, राज्य
A A
cyber crimes
26
SHARES
856
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून : मैंने लॉटरी पाने के लिए मेहनत के चार लाख रुपये गंवा दिए। मैं साइबर ठगी से आशंकित तो था, लेकिन 25 लाख पाने के लालच में आ गया। अब पछतावा होता है कि काश मैंने अपने डाक्यूमेंट, बैंक की जानकारी साइबर ठग को न दी होती।

मुझे नवंबर 2023 में एक अनजान नंबर से व्हाट्एप पर एक फोटो और वॉइस रिकॉडिंग मिली थी। रिकॉडिंग ऑन करते ही शानदार अंदाज में एक व्यक्ति मेरा नाम लेकर बोलता है, बधाई हो..! आप ने 25 लाख रुपये की लॉटरी जीती है। आप का फोन नंबर आप के लिए काफी लकी साबित हुआ है। यह रिकॉर्डिंग सुनने के बाद मैं असमंजस में था। इसके बाद मैंने फोटो डाउनलोड किया। फोटो के बीच में केबीसी लॉटरी लिखा था। इसमें मेरे नंबर के आगे 25 लाख के लकी विजेता लिखा था।

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Load More

दूसरे दिन फिर मैसेज आए

दूसरे दिन दोबारा उसी नंबर से मुझे मैसेज आने लगे। मैंने कॉल कि, व्यक्ति ने कॉल उठाकर वहीं बातें दोहराई। फिर मैं अपनी डिटेल बताने के लिए तैयार हो गया। उसके कहे अनुसार मैंने अपने सभी डाक्यूमेंट संबंधित नंबर पर भेज दिए। कुछ देर बाद मुझे कॉल आता है कि आप को प्रोसेसिंग फीस के दस हजार रुपये देने होंगे, तो मैंने कहा 25 लाख रुपये में से काट दीजिए। लेकिन उसका जवाब था कि सरकारी की गाइड लाइन के अनुसार विजेता के खाते में पूरे 25 लाख रुपये ही डाले जाने हैं। ऐसे में यह रुपये अलग से देने होंगे।

मुझे बातों में फंसाया, फिर लूट लिया

मैंने फोटो पर लिखे नंबर पर व्हाट्एसप कॉल की, तो एक व्यक्ति से बात हुई। उसने मुझे बधाई देते हुए कहा कि आप 25 लाख रुपये जीते हैं। मैंने कहा कि मैंने किसी भी लॉटरी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया था, तो मेरे नाम लॉटरी कैसे लग गई? उसने बताया कि संचार कंपनियों ने केवीसी के साथ मिलकर एक लकी ड्रॉ निकाला था। इसमें भारत में रजिस्टर्ड सभी नंबरों को शामिल किया था। आप खुशकिस्मत हैं कि आप की पहली लॉटरी लगी है।

मैंने कहा-रकम मेरे खाते में डाल दो

फिर मैंने उस व्यक्ति को कहा कि यदि मैंने 25 लाख रुपये जीत ही लिए हैं तो रकम सीधा मेरे खाते में डाल दीजिए, मैं अकाउंट नंबर दे देता हूं। उसने कहा कि अकाउंट नंबर के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, बैंक की डिटेल भी देनी होगी। मैंने इसका कारण पूछा। उसने बताया कि पुरस्कार राशि पर कुछ टैक्स भी देना होगा। इसके लिए यह जरूरी है। मैं डिटेल बताने को तैयार नहीं था, तो मैंने फोन काट दिया।

रकम डालकर मैं फंस गया

25 लाख रुपये के लालच में मैंने आरोपी द्वारा बताए गए क्यूआर कोड पर 10 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद मुझसे जीएसटी, अन्य टैक्स के नाम पर 30 हजार रुपये और लिए गए। मैं 40 हजार रुपये दे चुका था। जब मैं जाल में फंस चुका था तो आरोपी ने मुझसे एक एप डाउनलोड कराई। उन्होंने कहा कि इसमें आप को बताई गई जानकारी डालनी होगी। यह भारत सरकार को भेजी जानी है। मैंने एप डाउनलोड कर जानकारी डाल दी। उसने बताया कि अब आप लखपती हो गए हैं, शाम तक 25 लाख रुपये टैक्स काटकर आप के खाते में डाल दिए जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, कुछ देरबाद मेरे खाते से दो किश्तों में दो लाख रुपये और 1.60 लाख रुपये कटने का मैसेज मिला। मैं समझ चुका था मुझसे साइबर ठगी हो चुकी है। मैंने तत्काल अपना खाता ब्लॉक करा दिया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ram mandir

अवध में आर्थिक समृद्धि का नया सफर

January 22, 2024
Crude oil

इजराइल-हमास जंग से कच्चा तेल 5 प्रतिशत उछला

October 10, 2023

अल्पसंख्यकों के लिए सबसे बेहतरीन देश है भारत

February 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.