Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

ED ने किस मामले में की है AAP के विधायक की गिरफ्तारी? CBI तक कर चुकीं जांच

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 2, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
Amanatullah Khan
19
SHARES
625
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. एजेंसी ने उनके घर पर छापेमारी की और उनसे छह घंटे तक पूछताछ की. सोमवार सुबह अमानतुल्लाह खान ने एक्स के जरिए जानकारी दी थी की केंद्रीय एजेंसी ने उनके घर पर रेड मारी है और उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची है. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है और ईडी बीजेपी का हथियार बनी हुई है.

आम आदमी पार्टी का कहना है कि तानाशाह के जुल्म के आगे क्रांतिकारी नहीं झुकेंगे. बीजेपी की ईडी ईडी ने फर्जी केस में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को हिरासत में लिया है. बीजेपी हमें जितना दबाने की कोशिश करेंगे, हमारी आवाज उतनी मुखर होगी.

इन्हें भी पढ़े

shivraj singh chouhan-CM Samrat

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज, सीएम सम्राट ने पीएम का जताया आभार

September 16, 2026
kishau project

किशाऊ परियोजना से बुझेगी दिल्लीवालों की प्यास, किल्लत होगी कम

September 16, 2026
नेता उमर अब्दुल्ला

फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!

September 15, 2026
modern public toilet

दिल्ली में बनेंगे 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक, EFC ने मंजूर किए ₹266 करोड़

September 15, 2026
Load More

अमानतुल्लाह खान पर क्या लगे हैं आरोप?

अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए 2022 में उन्होंने 32 लोगों को अवैध रूप से बोर्ड में भर्ती किया था. एसीबी जांच में पता चला कि 32 लोगों में 5 रिश्तेदार और 22 ओखला निवासी थे. ये नियुक्तियां सरकारी नियमों को ताक पर रखकर की गई थीं. तत्कालीन सीईओ ने इन अवैध भर्तियों के खिलाफ ज्ञापन जारी किया था. आरोप ये भी था कि खान ने बोर्ड की कई संपत्तियों को अवैध तरीके से किराए पर दिया गया. एफआईआर में आरोप था कि बोर्ड के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है.

उधर, साल 2020 में राजस्व विभाग ने एक लेटर जारी किया, जिसमें कहा कि वक्फ अधिनियम-1995 की धारा 14(1) के तहत खान वक्फ बोर्ड के सदस्य और अध्यक्ष नहीं रहे हैं. इसके बाद सीबीआई ने वक्फ बोर्ड घोटाले में एसीबी की एफआईआर को आधार बनाकर अलग से केस दर्ज किया. सीबीआई ने अमानतुल्लाह समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और 21 अगस्त, 2022 को चार्जशीट दाखिल की. सितंबर 2022 में एसीबी ने अमानतुल्लाह से पूछताछ की. इसी दौरान केस में ईडी की एंट्री हुई और PMLA के तहत केस दर्ज किया गया.

ईडी ने इसी साल जनवरी में 5000 पेज की चार्जशीट दायर की और जावेद, दाऊद, कौसर और जीशान को आरोपी बनाया. साथ ही पार्टनरशिप फर्म स्काई पावर भी आरोपी थी. ईडी का कहना था कि अमानतुल्लाह ने गलत तरीके से अर्जित संपत्ति से जमीनें खरीदी और बेचीं. एसीबी की रेड के दौरान आरोपी कौसर की डायरी में आठ करोड़ रुपए की एंट्री का भी जिक्र था. साथ ही कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग में अमानतुल्लाह शामिल हैं. एसीबी की रेड में अमानतुल्लाह के करीबियों के ठिकानों से 24 लाख रुपए कैश और हथियार बरामद होने के बाद खान को अरेस्ट किया गया था. हालांकि, 28 दिसंबर 2022 को उन्हें जमानत मिल गई थी. दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान की अग्रिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया.

आम आदमी पार्टी ने क्या दी सफाई?

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘वक्फ बोर्ड में भर्तियों के मामले में पिछले 8 साल से सभी एजेंसियां अलग-अलग स्तर पर जांच कर चुकी हैं. अभी तक कुछ नहीं मिला है. केंद्र सरकार के लिए यह बहुत शर्म की बात है कि एसीबी और CBI द्वारा जांच के बावजूद यह साबित नहीं हो सका है कि पैसों के लेन-देन से भर्तियां की गई हैं. केंद्र सरकार चाहती है कि दिल्ली में सभी सरकारी विभाग खाली रहें, जिससे दिल्ली की व्यवस्था चरमरा जाए. पूरा देश देख रहा है कि किस तरह से एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, ये लोग इस तरह का दबाव और भी बढ़ाएंगे.’

AAP नेता संजय सिंह ने क्या कहा?

वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा, ‘साल 2016 में दर्ज वक्फ बोर्ड के मामले में CBI ने शिकायत दर्ज की और 6 साल जांच के बाद फाइनल चार्जशीट लगाते हुए कहा कि कोई आर्थिक अपराध नहीं हुआ. इसके बाद इसी मामले में साल 2020 में ईडी और एसीबी ने मामला दर्ज किया और एसीबी ने अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया, लेकिन कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा कि कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ, लेकिन ईडी के नापाक इरादे यहीं नहीं थमे. 2023 में छापेमारी की, लेकिन कुछ नहीं मिला. इसके बाद 2024 में 13 घंटे पूछताछ की. अब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिस पर उन्होंने ईडी को बताया कि उनकी मदर इन लॉ का कैंसर का ऑपरेशन हुआ है. अत: उन्हें कुछ समय दीजिए, लेकिन तानाशाह मोदी और बीजेपी की निर्दयी ईडी गुंडई करने के लिए सुबह-सुबह पहुंच गई.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
modi-putin

पुतिन का बड़ा संकट भारत के लिए कैसे बन सकता है मौका, समझें

June 13, 2023
MGMI successfully organized 'Prism 2025' seminar

एमजीएमआय ने ‘प्रिज़्म 2025’ सेमिनार का किया सफल आयोजन

May 12, 2025
Ethanol

केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक

July 1, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज, सीएम सम्राट ने पीएम का जताया आभार
  • CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर
  • किशाऊ परियोजना से बुझेगी दिल्लीवालों की प्यास, किल्लत होगी कम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.