Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सताती आत्महत्या की घटनाएं!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 26, 2022
in मनोरंजन, विशेष
A A
फांसी
22
SHARES
735
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा पिछले सप्ताह मुंबई में टीवी धारावाहिक के सेट पर फंदे से लटकी मिली। यह अभियनय की दुनिया में मुकाम बनाने की चाह रखने वाली एक और अभिनेत्री द्वारा उठाया गया प्राणघाती कदम था। ‘अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल’ की 21 वर्षीय अभिनेत्री द्वारा आत्महत्या करने के मामले में उनके सह अभिनेता शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मनोरंजन जगत की कुछ ऐसी ही घटनाएं हैं जिन्होंने हम सभी को चौंकाया था।

वैशाली ठक्कर

इन्हें भी पढ़े

govinda

गोविंदा की धमाकेदार वापसी! नई फिल्म का किया ऐलान

July 14, 2026
Supreme court

राम मंदिर चढ़ावा कथित चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र, यूपी सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस!

July 13, 2026
PM modi

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा संपन्न, 40 साल बाद न्यूज़ीलैंड यात्रा पर रवाना

July 10, 2026
Kejriwal

केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला ‘राम मंदिर में बेईमानी और चढ़ावा चोरी करने वालों को बचाया जा रहा’!

July 10, 2026
Load More

इस साल 16 अक्टूबर को ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर इंदौर स्थित अपने आवास में फंदे से लटकती मिली। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि उनके पास सबूत है कि ठक्कर के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड राहुल नवलानी ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया है।

आसिफ बसरा

‘जब वी मेट’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ और ‘काई पो चे’ में अभिनय से चर्चा में आए बसरा नवंबर 2020 में धर्मशाला स्थित निजी संपत्ति में फंदे से लटके मिले। वह 53 साल के साथ थे। आखिरी बार उन्होंने ‘द फैमिली मैन-2′ और ‘सूर्यवंशी’ में अभिनय किया था।

समीर शर्मा

शर्मा अकेले रहते थे और छह अगस्त 2020 को मुंबई के उपनगर मलाड में अपने किचन के पंखे से लटके मिले। उन्होंने ‘क्यूं की सास भी कभी बहू थी’ और ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ जैसे चर्चित सीरियल में काम किया था।

सुशांत सिंह राजपूत

‘छिछोरे’ फिल्म में अभिनय का लोहा मनवाने वाले राजपूत 14 जूल 2020 को बांद्रा स्थित अपने घर पर फंदे से लटके मिले, जिसकी छाया लंबे समय से फिल्म उद्योग पर छाई रही। 34 वर्षीय अभिनेता की मौत से आज भी फिल्म उद्योग में भाई-भतीजावाद और बड़े प्रोडक्शन घरानों की ताकत को लेकर बहस हो रही है।

कुशल पंजाबी

मंगलवार को अभिनेता-मॉडल कुशल पंजाबी की तीसरी बरसी होगी, जो 27 दिसंबर 2019 को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके मिले थे। वह ‘काल’ और ‘लक्ष्य’ जैसी फिल्मों में अभिनय और रियलटी शो ‘फियर फैक्टर’ के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मौत से पहले लिखे सुसाइड नोट में कहा कि किसी को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए।

प्रत्यूषा बैनर्जी

‘बालिक वधू’ सीरियल से घर-घर लोकप्रिय हुई प्रत्यूषा बैनर्जी एक अप्रैल 2016 में मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटकी मिली। वह 24 साल की थी। उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा।

जिया खान

ब्रिटिश-अमेरिकी अभिनेत्री और ‘निशब्द’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों की वजह से चर्चित खान तीन जून 2013 को मुंबई स्थित अपने आवास पर फंदे से लटकी मिली। वह 25 साल की थी।

विजय लक्ष्मी उर्फ सिल्क स्मिता

तमिल सिनेमा की कामुक अभिनेत्रियों में शामिल सिल्क स्मिता उर्फ विजयलक्ष्मी 1996 में 33 साल की उम्र में मृत मिली। संदेह है कि उनहोंने आत्महत्या की।

नफीसा जोसफ

पूर्व मिस इंडिया जोसफ वर्ष 2004 में वर्सोवा के अपने आवास में फंदे से लटकी मिली, वह 25 साल की थीं। उन्हें वर्ष 1997 में मिस इंडिया का खिताब मिला था।

कुलजीत रंधावा

मॉडलिंग से टेलीविजन सीरियल में अभिनय करने वाली रंधावा ने वर्ष 2006 में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने ‘हिप-हिप हुर्रे’ ‘कोहिनूर’ और ‘स्पेशल स्क्वॉड’ में अभिनय किया था। उनका शव उनके उपनगर जुहू स्थित सिंगल रूम अपार्टमेंट में फंदे से लटका मिला था। वह 25 साल की थीं।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

‘मोदी का परिवार’ मामले में क्या बोली बांसुरी स्वराज?

March 5, 2024
Magician book

जीवन की खूबसूरती को दिखाती है ‘जादूगरनी’

March 7, 2026
cm yogi

7 वर्षों के अंदर दोगुना हुआ UP का बजट : सीएम योगी

February 11, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • महिला आरक्षण बिल पर ‘इंडिया’ गठबंधन देगी साथ?
  • अब हवा में उड़ने वाली बसें लाने वाले हैं- एथेनॉल मुद्दे के बीच नितिन गडकरी का बड़ा बयान
  • गोविंदा की धमाकेदार वापसी! नई फिल्म का किया ऐलान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.