नई दिल्ली: आईपीएल 2026 अब समाप्ति की ओर है और इसके 67 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन 67 मैचों के बाद कुल तेरह बल्लेबाजों ने इस सीजन शतक लगाए हैं। वहीं, 9 ऐसे बल्लेबाज भी रहे हैं, जिनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया है और वह नर्वस 90 का शिकार हुए हैं। आइए आपको आज पूरी डिटेल बताते हैं कि कौन-कौन से बल्लेबाज आईपीएल 2026 में नर्वस 90 का शिकार हुए हैं। इसमें 15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं।
मिचेल मार्श की दो बार फूटी किस्मत
आईपीएल 2026 में सबसे फूटी किस्मत लखनऊ सुपर जायंट्स के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श की रही है। इन्होंने इस सीजन कुल 13 मैच खेले हैं, जिनकी सभी 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 563 रन बनाए हैं। हालांकि, उनके लिए दुख की बात यह है कि वे दो बार 90 या उससे अधिक के स्कोर पर पहुंचे, लेकिन दोनों ही बाहर शतक कंप्लीट नहीं कर पाए। वह इस सीजन दो बार नर्वस 90 का शिकार हो चुके हैं।
वैभव सूर्यवंशी-केएल राहुल भी लिस्ट में
इस लिस्ट में 15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है। सूर्यवंशी ने इस सीजन 1 शतक जरूर लगाया है, लेकिन वह दूसरा शतक भी लगा सकते थे, हालांकि मैच में नर्वस 90 का शिकार हो गए। उन्होंने इस सीजन अब तक कुल 13 मैच खेले हैं जिनकी सभी 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 579 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के मध्य क्रम के बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान किशन भी एक मरतबा नर्वस 90 का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने 14 मैचों की की 14 पारियों में 569 रन बनाए हैं। केएल राहुल ने इस सीजन एक शतकीय पारी जरूर खेली है, लेकिन उनके लिए भी दुख की बात यह है कि एक नर्वस 90 भी उनके खाते में है। उन्होंने अब तक कुल 13 मैच खेलें हैं, जिसकी 13 परियों को 533 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स के बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य भी एक बार नर्वस 90 का शिकार हो चुके हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने अब तक 12 मैचों की 12 पारियों में 364 रन बनाए हैं।
फिन एलेन-रियान पराग जैसे बल्लेबाजों की भी किस्मत ने नहीं दिया साथ
कोलकाता नाइट राइडर्स के फिन एलेन इस सीजन अच्छी लय में दिखे हैं, लेकिन एक बार वे भी नर्वस 90 का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, एक बार उन्होंने इस सीजन शतक भी लगाया है। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज और कप्तान रियान पराग का बल्ला इस सीजन वैसे भी उम्मीद के मुताबिक खामोश रहा है और जब वह एक बार शतक के करीब पहुंचे किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और नर्वस 90 का शिकार हो गए।
उन्होंने इस सीजन अब तक 11 मैचों की 11 पारियों में 258 रन बनाए हैं। समीर रिजवी भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने 11 मैचों की नौ पारियों में 252 रन बनाए हैं, जिसमें एक बार वह नर्वस 90 का शिकार हुए हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज हैं। दिल्ली कैपिटल्स के ही नितीश राणा भी एक बार नर्वस 90 का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 9 मैचों की नौ पारियों में 225 रन बनाए हैं।







