Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

सिंधु जल संधि पर हेग कोर्ट के फैसले को भारत ने दिखाया ठेंगा, क्यों बेबस हुआ पाकिस्तान?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 4, 2026
in विश्व
A A
indus water treaty
17
SHARES
563
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हेग स्थित ‘परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन’ (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को ‘स्थगित’ (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत जायज नहीं था और इसका कोई कानूनी असर नहीं था। इस ट्रिब्यूनल की अध्यक्षता प्रोफेसर शॉन डी. मर्फी कर रहे थे जिसमें बेल्जियम, अमेरिका, जॉर्डन और ऑस्ट्रेलिया के जज शामिल थे। इसने 31 अगस्त को कहा कि न तो संधि और न ही अंतरराष्ट्रीय कानून एकतरफा तौर पर इसे रोकने या खत्म करने का कोई आधार देते हैं।

इसने कहा कि संधि पूरी तरह से लागू रहेगी। लेकिन भारत ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि वह ‘कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन’ के अस्तित्व को नहीं मानता है और इसलिए उसका मानना ​​है कि इसके आदेशों का कोई असर नहीं है। भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को रोकने के फैसले को रद्द करने वाले ‘परमानेंट कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन’ के आदेश को खारिज कर दिया। भारत का कहना है कि ‘गैर-कानूनी ढंग से गठित’ इस संस्था को नई दिल्ली के संप्रभु फैसलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

इन्हें भी पढ़े

us israel attack on iran

अमेरिका के सारे हथियार नाकाम, ईरान दे रहा मुंहतोड़ जवाब?

September 4, 2026
Russia Occupied Ukraine

भारत की पहल पर खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

September 4, 2026
highest state honour on PM Modi

‘यह दुर्लभ है…सबको नहीं मिलता’, PM मोदी को सर्वोच्च राजकीय सम्मान देने के बाद बोला ‘बाबर’ का देश उज्बेकिस्तान

September 4, 2026
India-Russia

आर्कटिक-NSR पर PM मोदी-पुतिन करेंगे डील! मिनरल्स का भंडार मिलेगा

September 3, 2026
Load More

कोर्ट ने भारत के रतले हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्लांट (RHEP) पर अंतरिम रोक भी लगाई है जिसके तहत न्यूट्रल एक्सपर्ट द्वारा तकनीकी अनुपालन पर फैसला सुनाए जाने के बाद 90 दिनों तक मुख्य संरचनाओं में कंक्रीट डालने पर रोक रहेगी। यह फैसला जुलाई 2027 में आने की उम्मीद है। जाहिर तौर पर फैसला दो भी आए भारत के लिए वो भी मंजूर नहीं होगा।

सिंधु जल संधि पर क्यों बेबस हो चुका है पाकिस्तान?

पाकिस्तान ने खूब हाथ पैर मारे हैं लेकिन भारत का रूख साफ है कि ‘खून और पानी साथ नहीं बह सकते।’ इसीलिए पाकिस्तान के पास कोई और विकल्प नजर नहीं आ रहे हैं। कोर्ट ने पाया है कि संधि किसी एक पक्ष को इसे एकतरफा रूप से सस्पेंड या खत्म करने की इजाजत नहीं देती है। इसके बजाय यह तब तक लागू रहती है जब तक भारत और पाकिस्तान दोनों किसी नई संधि के जरिए इसमें बदलाव करने या इसे खत्म करने पर सहमत न हों।

इसके बाद कोर्ट ने इस बात पर विचार किया कि क्या अंतरराष्ट्रीय कानून में भारत के कदम के लिए कोई आधार मौजूद था। भारत ने तर्क दिया कि उसकी संप्रभुता उसके फैसले को सही ठहराती है। कोर्ट ने इस तर्क को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा ‘ऐसा कोई नियम नहीं है जो किसी देश को अपनी ‘संप्रभुता’ के आधार पर किसी संधि को एकतरफा रूप से खत्म करने या उसके कामकाज को सस्पेंड करने की इजाज़त दे। बल्कि भारत सहित सभी देश अपनी संधियों से बंधे होते हैं और उन्हें ‘पैक्टा सुंट सर्वंडा’ यानि समझौतों का पालन किया जाना चाहिए के बुनियादी सिद्धांत के आधार पर उनका पालन करना होता है।’

सिंधु संधि पर भारत के कड़े रुख से पाकिस्तान परेशान

पाकिस्तान के नेता और सरकार ने भारत के फैसले को ‘युद्ध की कार्रवाई’ बताया है। पाकिस्तानी नेताओं ने मिसाइल मारकर बांधों को तोड़ने की धमकी दी है। लेकिन वो ऐसा करने की गुस्ताखी नहीं कर सकते हैं। वो ऑपरेशन सिंदूर में भारत का रौद्र रूप देख चुके हैं। इसीलिए पाकिस्तान बेबस है कि अब आखिर वो क्या करे। पाकिस्तान के रिटायर्ड सैन्य अधिकारी पहले ही कह चुके हैं कि भारत अगर हेग कोर्ट के फैसले को मानने से इनकार कर देता है तो देश के सामने कोई और विकल्प नहीं बचेंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Arvind Kejriwal AAP

क्या सीएम केजरीवाल की जासूसी कर रही दिल्ली पुलिस?

May 5, 2023
World Population

8 अरब की दुनिया के आगे ये 5 बड़ी चुनौतियां, कितना गंभीर संकट

November 15, 2022
Missile

भारत-पाकिस्तान के पास ख़तरनाक मिसाइल पावर में कौन कितना पावरफुल?

April 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अमेरिका के सारे हथियार नाकाम, ईरान दे रहा मुंहतोड़ जवाब?
  • नितिन गडकरी का बड़ा प्लान! अब गाड़ियां आपस में करेंगी बात
  • इस राज्य में खुलेंगे RSS के 1000 नए स्कूल, शिक्षा विभागों का होगा विलय

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.