Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पीओके पर संयुक्त राष्ट्र में भारत ने दिया पाकिस्तान करारा जवाब, बंद की बोलती

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 23, 2023
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
25
SHARES
823
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकड़ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के खिलाफ जहर उगला। अपने संबोधन में उन्होंने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नयी दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच शांति के लिए कश्मीर अहम है। पाकिस्तान, बैठकों में चर्चा के एजेंडे और विषय की परवाह किए बिना लगातार संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मंचों पर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाता रहा है। संयुक्त राष्ट्र में अब भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए, आतंकवाद की दुकान बंद करने और अवैध तरीके से कब्जाए पीओके को खाली करने को कहा है। इसके अलावा पाकिस्तान को अल्पसंख्यकों के हालात भी याद दिलाए गए।

UNGA की दूसरी समिति के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने कहा, ‘हम दोहराते हैं जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से जुड़ा हर मामला भारत का आंतरिक विषय है। पाकिस्तान के पास हमारे घरेलू मामलों में टिप्पणी का कोई अधिकार नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की आदत है कि वह बहुपक्षीय मंचों का दुरुपयोग भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए करता है।

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

अल्पसंख्यकों की दिलाई गई याद

पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों की स्थिति याद दिलाते हुए उन्होंने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश और अन्य बहुपक्षीय संगठन अच्छी तरह जानते हैं कि पाकिस्तान का रिकॉर्ड मानवाधिकारों पर बेहद खराब है। इससे ध्यान भटकाने के लिए वह ऐसा करता है।’ इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान में हाल के दिनों में चर्च पर हुए हमलों पर भी प्रकाश डाला। कश्मीर का मुद्दा उठाने को लेकर भी उन्होंने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पहले अपना घर संभालना चाहिए, जहां अल्पसंख्यक लड़कियों का जबरन अपहरण, धर्म परिवर्तन की घटनाएं बढ़ रही हैं।

पीओके खाली करे पाकिस्तान

पाकिस्तान के खिलाफ सख्त बयान देते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘पाकिस्तान उन लोगों को संरक्षण देता है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दक्षिण एशिया में शांति बनाने के लिए तीन कदम उठाए। पहला सीमा पर आतंकवाद रोके, दूसरा जबरन कब्जाए गए भारतीय इलाके पीओके को खाली करे और तीसरा पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा को रोके। अनवारुल हक ने कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटाने से जुड़ा बयान दिया था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
रिश्वत

अंतिम व्यक्ति के विकास को पलीता लगाते ‘कट्टर ईमानदार’

July 7, 2025
exit poll delhi

दिल्ली में कितनी सीटें कौन जीतेगा? क्या कहता है ‘पहल’ एग्ज़िट पोल!

February 6, 2025
mcd election delhi

दिल्ली MCD चुनाव: क्या AAP तोड़ पाएगी BJP का 15 साल पुराना चक्रव्यूह?

November 9, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.