Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

जापान को हराकर भारत ने बना दिया ‘महारिकॉर्ड’, टी20I में ऐसा करने वाली पहली टीम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 22, 2026
in खेल
A A
Team India
17
SHARES
566
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत ने जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में महज 2 रनों से जीत हासिल की. 22 सितंबर (मंगलवार) को सानो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 32/4 का स्कोर बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम भी 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी.

जापान पर इस जीत के साथ भारत मेन्स टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया. दोनों देशों के बीच सीनियर स्तर पर यह पहला मुकाबला था, लेकिन बारिश और गीली आउटफील्ड मैच का रोमांच और बढ़ा दिया. मुकाबला करीब तीन घंटे की देरी से शुरू हुआ और ओवरों की संख्या घटाकर 5-5 कर दी गई. इतने छोटे मैच में 33 रनों का लक्ष्य भी आसान नहीं रहा और आखिरी गेंद ने मुकाबले का नतीजा तय किया.

इन्हें भी पढ़े

एशियन गेम्स 2026

पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई!

September 20, 2026
2026 Asian Games Medal

किसने बनाया है एशियन गेम्स 2026 का मेडल? जानें इसकी 5 बड़ी खासियत

September 19, 2026
Mohammed Shami

वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट, नंबर-1 का नाम चौंका देगा

September 18, 2026
naman dhir

2 रन से बचा गेल का रिकॉर्ड, MI के बल्लेबाज ने जड़े 173 रन; 16 चौके-12 छक्के

September 8, 2026
Load More

टी20I में भारत की 200 जीत का सफर (सुपर ओवर जीत भी शामिल)

  • पहली जीत: बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2006 (6 विकेट)
  • 50वीं जीत: बनाम श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस, 2017 (7 विकेट)
  • 100वीं जीत: बनाम वेस्ट इंडीज, कोलकाता, 2022 (8 रन)
  • 150वीं जीत: बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2024 (24 रन)
  • 200वीं जीत: बनाम जापान, सानो, 2026 (2 रन)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सानो की पिच पर जापानी गेंदबाजों ने खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. टर्न और अतिरिक्त उछाल के कारण भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी हुई. कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 16 रन बनाए. उन्होंने 12 गेंदों की अपनी पारी में एक चौका लगाया. संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 9 रन बनाए. जापान के चार्ली हारा-हिंज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए. उन्होंने अभिषेक शर्मा को खाता खोलने का मौका नहीं दिया, जबकि भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को भी पवेलियन भेजा.

जापान के सामने सिर्फ 33 रनों का लक्ष्य था और पांच ओवर में इसे हासिल करना संभव नजर आ रहा था. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने हर रन के लिए जापानी बल्लेबाजों को तरसा दिया. अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की. जापान की टीम पूरे पांच ओवर में सिर्फ दो चौके लगा सकी. वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लेकर भारतीय जीत में अहम भूमिका निभाई. जापान को आखिरी ओवर में मुकाबला जीतने के लिए 8 रन बनाने थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा. आखिरकार जापान 30/3 तक ही पहुंच सका और भारत ने मैच अपने नाम कर लिया.

आखिरी ओवर में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

मुकाबले का सबसे दिलचस्प पल आखिरी ओवर में आया. एलेक्स शिराई-पैटमोर ने अक्षर पटेल की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की. गेंद लेग साइड की ओर निकल गई और मैदानी अंपायर ने उसे वाइड करार दिया. इस फैसले के बाद भारतीय खिलाड़ी असहमत नजर आए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्क्वायर लेग अंपायर क्रिस ब्राउन से बातचीत की.

इसके बाद दोनों मैदानी अंपायरों ने आपस में चर्चा की और वाइड का फैसला बदल दिया गया. इस फैसले से जापानी टीम को अतिरिक्त रन नहीं मिला और भारत को फायदा हुआ.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
journalist

बृज प्रेस क्लब एवं एनयूजेआई का पत्रकारिता समारोह शुक्रवार को, सभी तैयारियां पूर्ण : उपमन्यु

May 28, 2025
journalist

प्रकाश मेहरा… युवा पत्रकार जिसने दी नई दिशा, अब ‘जर्नलिज़्म विदआउट बॉर्डर’ की तैयारी

November 22, 2025
अमृतसर की सड़कों पर प्रदर्शन

नहीं बरती सख्ती तो फिर जल उठेगा पंजाब !

February 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.