Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करेगा भारत!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 22, 2026
in राष्ट्रीय
A A
12th BRICS Parliamentary Forum
24
SHARES
785
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत की संसद 26 और 27 अक्टूबर को संसद भवन परिसर में संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम का आयोजन करेगी. सम्मेलन का उद्घाटन 26 अक्टूबर को होगा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को संसद भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन भारत के संसदीय राजनय (Parliamentary Diplomacy) के इतिहास में नया अध्याय है.

बिरला ने कहा कि सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्य देशों और भागीदार देशों के पीठासीन अधिकारी, संसदीय नेता, केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, राज्य विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी, संसद सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे और आगंतुक शिष्टमंडलों के नेताओं से भेंट करेंगे.

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड विकास के प्रमुख केंद्र : पीएम मोदी

October 22, 2026
amit shah

अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’

October 22, 2026
Indian AI

भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता

October 21, 2026
anti drone system

हवा में नहीं छिप पाएंगे दुश्मन के ड्रोन, सेना की ताकत बढ़ाएंगे नए रडार

October 21, 2026
Load More

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि उद्घाटन सत्र के बाद प्रधानमंत्री मोदी आएंगे और सभी देशों के स्पीकर से मिलकर चर्चा करेंगे.

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब और इथियोपिया के स्पीकर इस फोरम में शामिल नहीं होंगे. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ‘जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों का सुदृढ़ीकरण’ है.

इस दौरान चार उच्च-स्तरीय सत्रों में आम सहमति पर आधारित संवाद होगा जो मुख्य रूप से ये हैं-

  • रेजिलिएंस: बेहतर भविष्य के लिए संस्थाओं को मजबूत करने में संसद की भूमिका
  • नवाचार : एआई और डिजिटल प्रौद्योगिकियों में मानव-केंद्रित नवाचार को बढ़ावा देना
  • सहयोग: अधिक प्रातिनिधिक वैश्विक शासन के लिए संसदीय सहयोग
  • सस्टेनेबिलिटी: सतत और समावेशी भविष्य सुनिश्चित करने में संसद की भूमिका

स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि इस सम्मेलन में संस्थागत रेजिलिएंस, एथिकल एआई, डिजिटल परिवर्तन, वैश्विक शासन सुधार और सतत विकास जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा. इसमें ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समितियों के चेयरपर्सन संसदीय राजनय, क्षमता निर्माण और सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा करेंगे.

उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को शिष्टमंडलों के सचिवों की बैठक में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के संयुक्त वक्तव्य को अंतिम रूप दिया जाएगा.

संयुक्त घोषणा के सवाल पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी संयुक्त घोषणा होती है. उन्हें उम्मीद है कि ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भी सभी देशों की सहमति से डिक्लेरेशन होंगे.

इस दौरान संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि इसकी एक प्रक्रिया है. संसदीय समिति राष्ट्रपति को सिफारिश भेजती है और उसके बाद उनकी अनुशंसा से सत्र बुलाया जाता है. अभी यह नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि जहां तक विशेष सत्र की बात है, भविष्य में कुछ भी हो सकता है.

एआई पर बिरला ने कहा कि इसका प्रयोग सावधानी से होना चाहिए, लेकिन पूरी निर्भरता गलत है. उन्होंने अपनी स्थिति को लेकर कहा, “मैं न लेफ्ट हूं, न राइट. मैं मिडिल में हूं.

उन्होंने बताया कि अब तक 64 संसदीय मैत्री समूह बनाए जा चुके हैं और कई देशों से और समूह बनाने की मांग आ रही है. किसी भी दल का सदस्य हो, अगर वो फ्रेंडशिप ग्रुप में सदस्य है तो उसे भी बुलाया जाएगा.

जस्टिस वर्मा की रिपोर्ट पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि रिपोर्ट आ गई है. चर्चा के बाद इसे पेश करेंगे.

सम्मेलन में उच्च स्तरीय पूर्ण सत्र, समानांतर बैठकें, द्विपक्षीय आदान-प्रदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे. भारत के उपराष्ट्रपति गणमान्य अतिथियों के सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे. शिष्टमंडलों के सदस्य संसद का दौरा करेंगे और दिल्ली में सांस्कृतिक भ्रमण का आनंद लेंगे. सम्मेलन का समापन 27 अक्टूबर को होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
arrest

ना जवाबदेही, ना कार्रवाई!

November 28, 2022
CM Dhami

लोक उत्सव के रूप में मनाई जाएगी नंदा राजजात यात्रा : सीएम धामी

April 12, 2025
Sanjay Singh and Sisodia

संजय सिंह और सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

January 21, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • धामी सरकार का कड़ा फैसला: मदरसों से नफरत और हिंसा वाली शिक्षा हटाई गई
  • 5 साल में 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षण, बिहार में AI क्रांति लाने के मूड में सम्राट सरकार!
  • 2012 से 2017 के बीच यूपी में 815 दंगे, पिछली सरकारों की नीतियों ने कानून-व्यवस्था को किया था कमजोर : सीएम योगी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.