Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारतीय वायुसेना 114 राफेल जेट खरीदकर बन रही अजेय ताकत!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 22, 2025
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
rafale jet india
16
SHARES
521
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना ने रक्षा मंत्रालय को 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने का प्रस्ताव भेजा है। अगर सरकार से मंजूरी मिलती है तो ये भारत के इतिहास की सबसे बड़ी डिफेंस डील हो सकती है। माना जा रहा है कि भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल के लिए करीब 22-25 अरब डॉलर की डील हो सकती है। जिसको लेकर पाकिस्तान के डिफेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत के इस डिफेंस सौदे के बाद पाकिस्तान एयरफोर्स को हवाई युद्ध के लिए अपनी स्ट्रैटजी में नये सिरे से पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर सकता है। पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स ने डिफेंस अनकट पॉडकास्ट में कहा है कि 114 राफेल फाइटर जेट सौदा भारत की रक्षा खरीद नीति में बड़े बदलाव का संकेत है।

पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स ने कहा है कि “राफेल फाइटर जेट बेड़े का विस्तार भारत को एक ऐसा लाभ देगा, जिससे उसका वायु बेड़ा ज्यादा संगठित, कुशल और ताकतवर बन जाएगा। इसके साथ ही पाकिस्तान एयर फोर्स के लिए यह स्थिति गंभीर चुनौती भी पेश करेगी, क्योंकि मामला सिर्फ राफेल बनाम JF-17 फाइटर जेट का नहीं है, बल्कि एक पूरी प्रणालीगत बढ़त का है। पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत ने राफेल के लिए ऑपरेशन और रखरखाव की व्यवस्था स्थापित करने में पहले ही महत्वपूर्ण निवेश कर दिया है और बेड़े का विस्तार करना इसकी स्क्वाड्रन ताकत को बढ़ाने का सबसे लागत प्रभावी तरीका होगा।

इन्हें भी पढ़े

भगवान विष्णु के लिए एकादशी व्रत रखने से पहले जान लें इससे जुड़े 10 बड़े लाभ

May 12, 2026
heavy rain

देश के 19 राज्यों के लिए तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

May 12, 2026
Crude oil

भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल बाकी, कोटा लागू करने पर क्या है सरकार का प्लान

May 12, 2026
NEET

सीबीआई ने जांच शुरू की, NTA के डीजी बोले- परीक्षा की नई तारीख जल्द जारी होगी

May 12, 2026
Load More

भारत के 114 राफेल फाइटर जेट से टेंशन में पाकिस्तान
पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स भारत के 114 राफेल फाइटर जेट डील को पाकिस्तान एयरफोर्स के लिए टेंशन बता रहे हैं। उनका कहना है कि भारतीय वायुसेना का राफेल को लेकर रूझान पारंपरिक डिफेंस खरीददारी के पैटर्न से अलग है। क्योंकि पहले भारत अलग अलग देशों से फाइटर जेट खरीदता रहा है, लेकिन इससे भारत के सामने लॉजिस्टिक और नेटवर्क इंटीग्रेशन को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है। लेकिन भारतीय वायुसेना ने अब पारंपरिक खरीददारी से आगे बढ़कर ‘हाई-लो मिक्स’ मॉडल को अपनाने की तरफ आगे बढ़ रहा है, जहां राफेल जैसे 4.5+ जेनरेशन फाइटर जेट सबसे टॉप पर होंगे और उसके बाद स्वदेशी तेजस फाइटर जेट भारत के सेकंड लाइन डिफेंस को मजबूती देंगे।

इसके अलावा अपग्रेडेड सुखोई-30MKI गहरे स्ट्राइक और स्पेशल मिशन में भूमिका निभाते रहेंगे। पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये स्टैंडर्ड ना सिर्फ भारत की ट्रेनिंग और इंटरऑपरेबिलिटी को आसान बनाएगा, बल्कि स्क्वॉड्रन विस्तार को भी तेजी से आगे बढ़ाएगा। लेकिन पाकिस्तान के पास एडवांस फाइटर जेट के नाम पर जेएफ-17 और जे-10सी होंगे, जो राफेल के नेटवर्क वॉरफेयर से मुकाबला नहीं कर सकते हैं।

विमानों के घरेलू प्रोडक्शन में पाकिस्तान से आगे भारत
पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स ने दोनों देशों की वायुसेना की तुलना करते हुए कहा है कि राफेल सौदे के साथ भारत अपने घरेलू प्रोडक्शन को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा भारत के Su-30MKI कार्यक्रम और पाकिस्तान की JF-17 प्रोजेक्ट के बीच बहुत बड़ा अंतर ये है कि भारत Su-30MKI के लगभग 80% एयरफ्रेम और इसके जटिल AL-31FP इंजन का 54% स्वदेशी रूप से निर्मित करता है। यह औद्योगिक गहराई का वह स्तर है जो पाकिस्तान JF-17 के साथ हासिल नहीं कर पाया है, जहां आधे से ज्यादा एयरफ्रेम का उत्पादन स्थानीय स्तर पर होता है, लेकिन उसके लिए सारा कच्चा माल चीन से आता है। लेकिन स्वदेशी क्षमता भारत को बड़े पैमाने पर प्लेटफॉर्म बनाने, एवियोनिक्स और हथियारों के एकीकरण को नियंत्रित करने और दीर्घकालिक रखरखाव लागत को कम करने में सक्षम बनाती है।

यदि 114 राफेल विमानों का सौदा “मेड इन इंडिया” ढांचे के तहत आगे बढ़ता है, तो अनुमान है कि 50-60% विमान स्थानीय स्तर पर बनाए जा सकते हैं, जिससे भारत का औद्योगिक लाभ और भी गहरा हो जाएगा। इससे ना सिर्फ फाइटर जेट बनाने में आने वाली कीमत कम हो जाएगी, बल्कि दीर्घकालिक रणनीतिक स्वतंत्रता भी देगा। यही वजह है कि भारत भविष्य के लिए सैकड़ों विमानों की योजना बनाने की स्थिति में है, जबकि पाकिस्तान छोटे, टुकड़ों में खरीद पर ही मजबूर है।

इसके अलावा पाकिस्तान वायुसेना के लिए असली टेंशन सिर्फ 114 नए राफेल नहीं हैं, बल्कि उनका संगठित और नेटवर्क-केंद्रित ऑपरेशनल वारफेयर है। अब तक पाकिस्तान बेहतर ट्रेनिंग और नेटवर्क इंटीग्रेशन से भारतीय वायुसेना को काउंटर करने की कोशिश करता हा है, लेकिन 114 राफेल के साथ जब नेटवर्क सेंट्रिक वारफेयर भारत तैयार करेगा, तो पाकिस्तान मुकाबला नहीं कर पाएगा। इसीलिए पाकिस्तान वायुसेना को नये स्तर की रणनीति बनाने की जरूरत होगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
uniform civil code

उत्तराखंड : सामान नागरिक संहिता क्या समलैंगिक शादी के लिए बना सकती है रास्ता?

October 19, 2023
rahul gandhi

राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ भाषण… वोट चोरी के आरोपों पर ‘H-Files’!

November 5, 2025

सीएम योगी को ऐडेड विद्यालयों की समस्याओं को लेकर प्रधानाचार्यों ने दिया ज्ञापन!

April 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भगवान विष्णु के लिए एकादशी व्रत रखने से पहले जान लें इससे जुड़े 10 बड़े लाभ
  • देश के 19 राज्यों के लिए तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल बाकी, कोटा लागू करने पर क्या है सरकार का प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.