Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

आतंकियों के खात्मे के लिए ‘महाहथियार’ लेकर उतरे भारतीय कमांडो!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 15, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Carl Gustaf M4 india
26
SHARES
868
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के कोकरनाग में पहाड़ियों पर छिपे आतंकियों को खत्म करने के लिए सेना ने अब ऐसे हथियार का सहारा लिया है, जिसे पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाता है. यह बेहद तेज और घातक है. इसकी मार से कोई नहीं बचता. वैसे तो ये रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रैनेड लॉन्चर है. लेकिन इसे रिकॉयललेस राइफल या गन कहते हैं. (सभी फोटोः SAAB)

इसे कंधे पर रखकर चलाया जाता है. इसका नाम है कार्ल गुस्ताफ एम4 रिकॉयललेस राइफल (Carl Gustaf M4). यह स्वीडिश कंपनी साब (SAAB) बनाती है. साब इसकी यूनिट भारत में लगाने जा रही है. इस गन को कंधे पर रख कर दागा जाता है. इसके चार वैरिएंट हैं. M1 को 1946 में बनाया गया था. M2 को 1964 में बनाया गया था. M3 को 1986 में बनाया गया था.

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

भारतीय सेनाओं के पास यह वैरिएंट पहले से है. उसका उत्पादन भारत में ही होता है. M3 को भारत में म्यूनिशन इंडिया लिमिटेड और एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड मिलकर बनाते हैं. भारत की ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड कार्ल गुस्ताफ एम3 को भारत में ही बना रही है. उसकी रेंज 1200 मीटर है.

कार्ल गुस्ताफ एम4 को 2014 में बनाया गया है. यह दुनिया के अत्याधुनिक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रैनेड लॉन्चरों में से एक है. इसका वजन 6.6 KG है. लंबाई 37 इंच है. इसे चलाने के लिए दो लोगों की जरुरत होती है. एक गनर और दूसरा लोडर. इसमें 84 मिलिमीटर व्यास और 246 मिलिमीटर लंबा रॉकेट ग्रैनेड लगता है. यह एक मिनट में 6 राउंड दागता है.

इसके गोले अधिकतम 840 फीट प्रति सेकेंड की स्पीड से आगे बढ़ते हैं. यानी 918 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति. दुश्मन चलती फिरती गाड़ी में है तो इसकी सटीक रेंज 400 मीटर है. खड़ी है तो 500 मीटर. स्मोक और हाई-एक्सप्लोसिव गोले का इस्तेमाल करते हैं तो रेंज 1000 मीटर है. अगर रॉकेट बूस्टेड लेजर गाइडेड हथियार दागते हैं तो 2000 मीटर तक गोला जाता है.

कार्ल गुस्ताफ एम4 में 10 तरह के हथियार लग सकते हैं. यानी एक ही वेपन सिस्टम से दुश्मन के ऊपर दस तरह के हथियार दागे जा सकते हैं. यानी एंटी पर्सनल HE और ADM, सपोर्ट वॉरहेड यानी Smoke, Illum, HEAT, एंटी ऑर्मर HEAT 551, 551C, 751. इसके अलावा मल्टी रोल एंटी स्ट्रक्चर वॉरहेड में ASM 509, MT 756, HEDP 502, 502 RS. इनका वजन 1.7 KG तक हो सकता है.

भारत में बनाए गए कार्ल गुस्ताफ एम4 को उन जवानों को दिया जाएगा जो चीन की सीमा के पास LAC पर तैनात हैं. यानी चीन कभी भी क्लोज कॉम्बैट यानी नजदीकी लड़ाई की कोशिश नहीं कर पाएगा. भारतीय सेना कार्ल गुस्ताफ का उपयोग 1976 से करती आ रही है.

कार्ल गुस्ताफ एम4 की फैक्ट्री के लिए जगह फिलहाल तय नहीं है. लेकिन कई जगहों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. जल्द ये भी फाइनल हो जाएगा कि फैक्ट्री कहां लगानी है.  भारतीय फैक्ट्री में बनने वाले हथियार यहां से पहले स्वीडन जाएंगे उसके बाद वहां से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजे जाएंगे. कार्ल गुस्ताफ एम4 के पैकेज में हथियार सिस्टम के साथ-साथ वॉरहेड और संबंधित ट्रेनिंग और सपोर्ट सिस्टम भी शामिल होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
jagannath rath yatra

भगवान जगन्ननाथ की निकली सवारी, दिल्ली से पुरी तक आस्था का सैलाब !

June 27, 2025
court

बोली का जवाब गोली से क्यों?

October 16, 2022
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल

संसद में उठी मांग, देश का नाम India हटा कर सिर्फ भारत रखा जाए

July 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.