Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत का अभेद्य सुरक्षा कवच, जो चीन-पाकिस्‍तान के परमाणु हमले को भी करेगा नाकाम!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 3, 2022
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
India missile
15
SHARES
484
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली: भारत ने बलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) इंटरसेप्‍टर मिसाइल का ओडिसा तट पर सफल परीक्षण किया है। यह सिस्‍टम लंबी दूरी तक मिसाइलों और एयरक्राफ्ट को मार गिराने में सक्षम है। दरअसल, चीन और पाकिस्‍तान की किलर मिसाइलों, फाइटर जेट और विस्‍फोटकों से लैस ड्रोन विमानों का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी से निपटने के लिए भारत अब अभेद्य सुरक्षा कवच हासिल कर रहा है और इजरायल की तरह से अपना ‘आयरन डोम’ बना रहा है। भारत अपने बीएमडी सिस्‍टम को रूस से मिले एस-400 एयर डिफेंस सिस्‍टम के साथ ही आगे बढ़ा रहा है। ताजा परीक्षण में बीएमडी की AD-1 इंटरसेप्‍टर मिसाइल ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्‍य को हासिल किया। बीएमडी सिस्‍टम को इस तरह से बनाया गया है कि परमाणु हमले को भी विफल किया जा सके। आइए जानते हैं कि क्‍या है AD-1 मिसाइल और कैसे भारत अपने स्‍वदेशी आयरन डोम को मैदान-ए-जंग के लिए तैयार कर रहा है…

डीआरडीओ के बनाए बीएमडी सिस्‍टम की AD-1 इंटरसेप्‍टर मिसाइल लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम है। इस मिसाइल को वातावरण के बाहर और वातावरण के अंदर मौजूद बलिस्टिक मिसाइलों और फाइटर जेट को मार गिराने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मिसाइल दो चरणों वाले सॉलिड मोटर से चलती है। इसमें भारत में विकसित किया गया अत्‍याधुनिक कंट्रोल और नेव‍िगेशन सिस्‍टम लगाया गया है। यह नेविगेशन सिस्‍टम AD-1 मिसाइल को बहुत तेज गति से अपने लक्ष्‍य की ओर बढ़ने में मदद करती है। डीआरडीओ ने बताया कि इस मिसाइल परीक्षण के दौरान सभी सबसिस्‍टम ने बखूबी काम किया और पूरे रास्‍ते में तैनात किए गए सेंसर ने इसकी पुष्टि की है। वैज्ञानिकों ने बताया कि पूरी तरह से सक्रिय बलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम में हाई पावर रेडार लगे होते हैं।

इन्हें भी पढ़े

दवा उद्योग

अमेरिका ने कुछ खास भारतीय दवाओं पर जीरो टैरिफ का किया ऐलान!

September 28, 2026
PM modi

अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन के चार पुरुषार्थों का आधार: पीएम मोदी

September 28, 2026
खेल मंत्री डॉ म.नसुख मांडविया

एआई के दौर में बदलेंगे औद्योगिक संबंध, मांडविया ने उद्योग और श्रमिकों को साझेदार बनने का किया आह्वान

September 28, 2026
jp nadda

विपक्ष के आरोपों पर नड्डा का पलटवार, कहा- ‘झूठ सौ बार बोलने से सच नहीं बनता’

September 28, 2026
Load More

कारगिल युद्ध के समय पड़ी थी भारत को बीएमडी की सख्‍त जरूरत
डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने बताया कि इस सिस्टम की मदद से एक बड़े इलाके को दुश्‍मन के मिसाइल या अन्‍य हवाई हमलों से बचाया जा सकता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह अत्‍याधुनिक तकनीक दुनिया में कुछ ही देशों के पास मौजूद है। भारत को इस सिस्‍टम की सख्‍त जरूरत कारगिल युद्ध के समय साल 1999 में पड़ी थी। पाकिस्‍तान अपनी मिसाइल क्षमता को लगातार बढ़ा रहा था। चीन भी पाकिस्‍तान को मिसाइल कार्यक्रम में लगातार मदद दे रहा था। भारत के बीएमडी सिस्‍टम का पहला चरण माना जाता है कि साल 2010 के आसपास पूरा हो गया था। इस एयर डिफेंस सिस्‍टम को पृथ्‍वी मिसाइल की मदद से तैयार किया गया है। इसकी मदद से दुश्‍मन की 2000 किमी तक मार करने वाली मिसाइलों को हवा में ही नष्‍ट किया जा सकता है।

अमेरिकी थॉड की तरह होगा भारत का एयर डिफेंस सिस्‍टम
सूत्रों के मुताबिक भारत के बीएमडी कार्यक्रम का दूसरा चरण एक अभेद्य एंटी बलिस्टिक मिसाइल सिस्‍टम बनाने पर फोकस है। भारत का यह सिस्‍टम ठीक उसी तरह से हो सकता है जिस तरह से अमेरिका का थॉड है। अमेरिका ने दुनिया के कई देशों में थॉड एयर डिफेंस सिस्‍टम को तैनात कर रखा है और यह मध्‍यम दूरी यानि 5000 किमी की मारक क्षमता वाली बलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है। यही नहीं भारत अब AD-II इंटरसेप्‍टर मिसाइल को बनाने में जुट गया है जो ज्‍यादा दूरी तक अपने दुश्‍मन का शिकार कर सकती है। पृथ्‍वी मिसाइलों के आधार पर बनाया गया एयर डिफेंस सिस्‍टम 50 से 80 किमी तक मिसाइलों को हवा में ही तबाह कर सकता है। अब इसकी जगह पर प्रद्युम्‍न बलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्‍टर को बनाया जा रहा है। इस सिस्‍टम के दूसरे चरण को अडवांस्‍ड एयर डिफेंस या एएडी कहा जाता है। एएडी निचले स्‍तर पर उड़ने वाली मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है। इसकी मारक क्षमता 15 से 40 किमी है। भारत की आकाश मिसाइल को एएडी का हिस्‍सा बनाया गया है।

रूस का एस-400 सिस्‍टम बनाम भारत का बीएमडी, जानें ताकत
भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए रूसी ब्रह्मास्‍त्र कहे जाने वाले एस-400 सिस्‍टम को भी खरीदा है। एस-400 को भारतीय वायुसेना में शामिल भी किया जा रहा है। रूस का एस-400 सिस्‍टम दुनिया के सबसे आधुनिक कहे जाने वाले एयर डिफेंस सिस्‍टम में शामिल है। यह रूसी सिस्‍टम हर तरह के हवाई खतरे जैसे मिसाइल, यूएवी और फाइटर जेट को मार गिराने में सक्षम है। इसका बेहद शक्तिशाली रेडॉर पाकिस्‍तान और चीन से आने वाले किसी भी हवाई खतरे को सूंघने में माहिर है। विशेषज्ञों के मुताबिक एस-400 भारतीय उपमहाद्वीप में गेम चेंजर हथियार है। इन दोनों ही सिस्‍टम से अब भारत की हवाई क्षमता कई गुना बढ़ गई है। डीआरडीओ के मुताबिक भारतीय बीएमडी सिस्‍टम की दुश्‍मन को मार गिराने की संभावना लगभग 99.8 है। भारत ने इसमें आने वाले भारी खर्च और पाकिस्‍तान के जवाबी कदम उठाने और परमाणु मिसाइलों की संख्‍या बढ़ाने के खतरे को देखते हुए अभी तक इस सिस्‍टम को पूरी तरह से ऑपरेशनल नहीं किया है। दुनिया में अमेरिका, रूस, चीन और इजरायल के पास अपना खुद का बीएमडी है। भारत ने अपने बीएमडी सिस्‍टम को बनाने में इजरायली मदद भी ली है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
mcd election delhi

MCD चुनाव: बदला है राजधानी का राजनीति‍क म‍िजाज, किसके पक्ष में जनसमर्थन!

December 5, 2022
किसान आंदोलन

किसानों और सरकार के बीच बातचीत आज, इन बातों पर होगी चर्चा!

February 18, 2024
cm dhami

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

January 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद से मिलाया हाथ, दिल्ली के कलाकारों को मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय अवसर
  • गया जी में ही क्यों होता है पिंडदान! गयासुर से जुड़ा है विष्णुपद मंदिर का ये रहस्य
  • CM रेखा गुप्ता ने ऑनलाइन लाइसेंस, एनओसी के लिए ‘दिल्ली उद्योग मित्र’ पोर्टल शुरू किया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.