Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

जैकलीन और नोरा तक ही नहीं रुकेगी पूछताछ, कई और अभिनेत्रियों से जुड़े महाठग के तार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 15, 2022
in जुर्म, मनोरंजन
A A
Jacqueline and Nora
20
SHARES
658
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आए दिन नया एंगल देखने को मिल रहा है. बॉलीवुड के बाद अब टीवी इंडस्ट्री की भी कई हसीनाओं का नाम इस केस से जुड़ता नजर आ रहा है. जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के बाद अब इस केस में चार और बड़े नाम जुड़ गए हैं, जो शायद आपको हैरान कर देंगे. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो निक्की तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुशा पाटिल ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जेल में मुलाकात की थी. इनकी मुलाकात भी नोरा और जैकलीन की तरह सुकेश की करीबी पिंकी ईरानी ने ही करवाई थी.

हाल ही में आई ईडी की चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है. सुकेश की करीबी पिंकी ईरानी की ओर से मिली जानकारी में अब जैकलीन और नोरा के बाद चार और कलाकारों के नाम सामने आए हैं. पिंकी ने निक्की तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुशा पाटिल की जेल में सुकेश से मुलाकात करवाई थी. इतना ही नहीं, पिंकी ने इन एक्ट्रेसेज को गुच्ची, एलवी बैग, वर्साचे घड़ी जैसे कई कीमती तोहफे के साथ पैसे भी दिए थे.

इन्हें भी पढ़े

Ajay Devgn -Tom Cruise

अजय देवगन ने दी टॉम क्रूज को टक्कर, ‘दृश्यम 3’ ने की इन हॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा कमाई

October 5, 2026
movies

ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

September 26, 2026
Paradise

द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, धमाल 4 समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

September 25, 2026
hanuman ansh

2 अक्टूबर का टेस्ट पास कर पाएगी ‘हनुमान अंश’?

September 24, 2026
Load More

रिपोर्ट्स की मानें तो ये बात भी सामने आई है कि अरुषा पाटिल ने सुकेश चंद्रशेखर से मुलाकात की बात स्वीकार कर ली है. हालांकि, तिहाड़ जेल एक्ट्रेस उनसे मिलने गई थीं इस बात पर उन्होंने इनकार किया है. बता दें कि कल जैकलीन से करीब 8 घंटे दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पूछताछ की थी. जिसके बाद आज सुबह 11 बजे नोरा फतेही से दोबारा पूछताछ की गई. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी क्राइम रविंद्र यादव के मुताबिक, इस मामले में नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज का कोई सीधा कनेक्शन सुकेश चंद्रशेखर के साथ नहीं है.

निक्की को नहीं पता था सुकेश का असली नाम

खबरों के मुताबिक, बिग बॉस फेम निक्की तंबोली ने अपने बयान में खुलासा करते हुए कहा है कि पिंकी ईरानी ने उन्हें सुकेश चंद्रशेखर का नाम शेखर बताया था. एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि पिंकी ईरानी ने सुकेश का परिचय साउथ इंडियन फिल्ममेकर और दोस्त के रूप में दिया था. उनका असली नाम निक्की को नहीं पता था.

सुकेश से मुलाकात के लिए चाहत को मिले थे 2 लाख रुपए

वहीं, इस केस में फंसी चाहत खन्ना के मुताबित उन्हें सुकेश का परिचय साउथ इंडियन चैनल के मालिक शेखर रेड्डी के रूप में दिया गया था. पिंकी ने चाहत को भी सुकेश का असल नाम नहीं बताया था. ईडी के मुताबिक चाहत ने साल 2018 में सुकेश से तिहाड़ में मुलाकात की थी जिसके लिए पिंकी ईरानी ने उन्हें 2 लाख रुपए और वर्साचे घड़ी दी थी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Corona

काल्पनिक भेडिये का भय?

January 8, 2023
पंडित हरिदत्त शर्मा फाउंडेशन को उत्कर्ष कार्यों के लिए मीडोज राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करते हुए दाएं से पूर्व सांसद श्री रामकिशोर सिंह, डॉ. एच.आर. नागेंद्र, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एडवोकेट चेतन शर्मा जी, राजकुमार शर्मा व विधायक श्री अनिल शर्मा

पंडित हरिदत्त शर्मा फाउंडेशन को मीडोज नेशनल अवार्ड

April 17, 2025
महाकाल लोक का लोकार्पण

महाकाल लोक का लोकार्पण

October 11, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.