नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026 ) के अगले सीजन के लिए दिसंबर में होने वाली नीलामी अबू धाबी में होगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी.
लगातार तीसरी बार विदेश में होगा ऑक्शन
दुबई (2023) और जेद्दा (2024) के बाद यह लगातार तीसरी बार होगा, जब नीलामी विदेश में आयोजित की जाएगी. अधिकारी ने कहा, ‘अबू धाबी को ऑक्शन वेन्यू के रूप में चुना गया है.’
अचानक ‘गायब’ हुए रवींद्र जडेजा, IPL में ट्रेडिंग की खबरों के बीच इंटरनेट से एकाएक लापता
कब होगा ऑक्शन?
आईपीएल 2026 के लिए नीलामी का 15 या 16 दिसंबर को होने की संभावना है. पिछले साल सऊदी अरब में हुए मेगा ऑक्शन के बाद ये एक मिनी ऑक्शन है.
आईपीएल में हुए अबतक के तीन सबसे महंगे ट्रेड, चौथा हुआ तो इतिहास बन जाएगा, टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड
15 नवंबर रिटेंशन की आखिरी तारीख
10 टीमों के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक हाई-प्रोफाइल ट्रेड लगभग पूरा होने वाला है. बातचीत फाइनल राउंड में है और जल्द ही इसकी घोषणा होने की संभावना है. संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स अगले सीजन से रवींद्र जडेजा की सेवाएं लेगी.
पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, पांच आरोपी गिरफ्तार, कौन थे गुनहगार?
27 नवंबर को WPL ऑक्शन
उधर महिला प्रीमियर लीग की बात करें तो नीलामी 27 नवंबर को दिल्ली में होगी. फ्रेंचाइजियों ने पहले ही अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने का ऐलान कर दिया है. इस महीने के अंत में होने वाली नीलामी में टीमों को फाइनल करने की सारी तैयारियां हो चुकी है.







