Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

ईरान ने हमले पर खर्च किए 520 करोड़, तो इजरायल ने बचाव में फूंके थे इतने हजार करोड़!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 20, 2024
in विश्व
A A
14
SHARES
456
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि 13 और 14 अप्रैल की दरम्यानी रात को जब ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, तो इसे अंजाम देने में ईरान को कुल कितने रुपये खर्च करने पड़े? और ईरान के हमले से बचने के लिए इजरायल ने कितने रुपये लगाने पड़े? तो ये हम आपको बताते हैं. उस एक रात दोनों देशों ने हमले और बचाव में एक लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा खर्च कर दिए.

जी हां, एक लाख करोड़ से भी ज्यादा और वो सिर्फ एक ही रात में. अब अगर दोनों देशों के बीच खुल कर जंग की शुरुआत हो गई तो खर्चे का ये आंकड़ा कहां तक पहुंचेगा, इसका अंदाज़ा आप इसी से लगा सकते हैं. ईरान ने इजरायल पर हमले में अपनी जिन मिसाइल ड्रोन और तकनीक का इस्तेमाल किया उसकी कीमत करीब 520 करोड़ रुपये आंकी गई, जबकि इजरायल ने इन हथियारों को इंटरसेप्ट कर मार गिराने में 92 हजार करोड़ रुपये लगाए.

इन्हें भी पढ़े

ukraine-russia

जेलेंस्की साहब, थोड़ा आंकड़े तो देख लेते, रूस की इकॉनमी सिर्फ हमारे भरोसे थोड़े ही है!

September 24, 2026
Hanuman statue

अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, भड़के हिंदू संगठन

September 23, 2026
indus water treaty

सिंधु जल समझौते पर UN पहुंचा पाकिस्तान, भारत ने की ऐसी बेइज्जती

September 23, 2026
crude oil

भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना

September 22, 2026
Load More

अब जब बात खर्चों की हो रही है तो ये भी जान लीजिए कि आमने-सामने आ चुके ये दोनों देश सैन्य ताकत के मामले में एक दूसरे के सामने कहां टिकते हैं? मतलब कौन कितना मजबूत है और कौन कितना कमजोर? रक्षा बजट की बात करें तो ईरान इजरायल से काफी पीछे है, लेकिन सैनिकों की संख्या के मामले में वो इजरायल से काफी आगे.

– ईरान का रक्षा बजट महज 9.9 अरब डॉलर का है, जबकि इजरायल अपनी रक्षा पर 24.2 अरब डॉलर खर्च करता है.

– हवाई ताकत की बात करें तो ईरान के पास 551 फाइटर जेट्स और दूसरे विमान हैं और इजरायल के पास 612 सैन्य विमान.

– हालांकि टैंकों के मामले में ईरान, इजरायल की तुलना में डबल है. ईरान के पास 4071 टैंक हैं, जबकि इजरायल के पास 2200 टैंक.

– समंदर में भी ईरान इजरायल से आगे है. ईरान के पास 101 युद्धपोत है, जबकि इजरायल के पास 67 युद्धपोत.

– ईरान के पास 65 हजार बख्तरबंद गाड़ियां हैं, जबकि इजरायल के पास 43 हजार गाड़ियां.

– सैनिकों के मामले में ईरान की ताकत इजरायल से ज्यादा है. ईरान के पास 5.75 लाख सैनिक हैं, जबकि इजरायल के पास सिर्फ 1.73 लाख सैनिक.

– हालांकि ईरान के पास रिजर्व सैनिक 3.50 लाख हैं, जबकि इजरायल के पास 4.65 लाख.

लेकिन एक पहलू ऐसा है, जहां इजरायल ईरान की सारी तैयारियों पर भारी है और वो है परमाणु ताकत. ईरान के पास परमाणु बम होने की कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन इजरायल के पास 80 से ज्यादा परमाणु बम हैं.

हालांकि दोनों देशों के बीच जंग परमाणु हथियारों तक तो शायद कभी ना पहुंचे, लेकिन परमाणु ताकत के मामले में दोनों देशों के बीच कोई तुलना ही नहीं हो सकती. टेक्नोलॉजी के मामले में भी इजरायल ईरान से आगे नजर आता है. उसके पास लेटेस्ट ड्रोन, जेट्स के साथ-साथ आयरन डोम सिस्टम भी है, जो हमलों से बचाव करता है.

उसकी सेना की गितनी दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में होती है. लेकिन ईरान इस मामले में थोड़ा कमजोर है. हालांकि उसके पास सैन्य शक्ति और हथियारों का जखीरा बड़ा है. लेकिन उसकी ज्यादातर ताकत बैलिस्टिक मिसाइलों पर निर्भर करती है. हाल के कुछ सालों में उसने ड्रोन और साइबर नेटवर्क मजबूत किया है. इस तरह देखा जाए,तो दोनों देश कुछ पहलुओं में आगे हैं और कुछ में पीछे. लेकिन जंग की सूरत में जिस बात की गारंटी है, वो है सिर्फ और सिर्फ बर्बादी की.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

सिग्रीवाल बोले- ‘मोदी है तो मुमकिन है’, 24 में 400 पार

December 5, 2023
Jagdeep Dhankhar

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे ने मचाया सियासी तूफान: स्वास्थ्य कारण या बीजेपी की आंतरिक राजनीति ? जानिए पूरी कहानी!

July 24, 2025
Digvijaynath

पुण्यतिथि पर विशेष: नाम के नहीं सचमुच के दिग्विजयी थे दिग्विजयनाथ

September 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • झण्डेवाला देवी मंदिर में बप्पा को भावभीनी विदाई, विसर्जन में सम्मिलित हुए भक्तगण
  • UPI पर 2000 का नियम और डेली लिमिट, दोनों में क्या है बड़ा अंतर?
  • भारत-वेस्टइंडीज के बीच होंगे 8 मैच, रोहित-विराट खेलेंगे सिर्फ 3 मैच

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.