Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

हमें नहीं चाहिए परमाणु हथियार, ईरानी दूत के ऐलान से हर तरफ माहौल खुशनुमा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 24, 2026
in विश्व
A A
nuclear program
14
SHARES
458
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही के एक बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है. वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साफ कहा कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं चाहिए, क्योंकि इस्लाम में इसे हराम माना गया है. उनके इस बयान के बाद वैश्विक स्तर पर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही बहस के बीच माहौल कुछ नरम होता दिखाई दे रहा है.

डॉ. हकीम इलाही ने कहा कि ईरान ने तीन दशक पहले ही दुनिया के सामने अपना रुख स्पष्ट कर दिया था. उन्होंने कहा कि करीब 30 साल पहले हमने साफ और स्पष्ट रूप से ऐलान किया था कि हम परमाणु हथियार नहीं चाहते. हमारे सर्वोच्च नेता द्वारा जारी फतवे के अनुसार परमाणु हथियार रखना इस्लाम में हराम है. इसलिए हम इन्हें न पहले चाहते थे और न अब चाहते हैं.

इन्हें भी पढ़े

us-iran war

ईरान ने किया सरेंडर! अमेरिका के हवाले करेगा यूरेनियम

May 24, 2026
oreshnik

यूक्रेन पर कहर बनकर बरसी पुतिन की ओरेशनिक, कितनी खतरनाक है यह मिसाइल?

May 24, 2026
Strait of Hormuz

LPG-तेल की किल्‍लत खत्‍म! होर्मुज स्‍ट्रेट पर कुछ ही घंटों में आएगी खुशखबरी

May 24, 2026
india-china

भारत के मास्‍टरस्‍ट्रोक से टेंशन में चीन, बनाया ऐसा फंदा, घुट-घुट कर मरेगा ड्रैगन

May 24, 2026
Load More

संवर्धित यूरेनियम सौंपेगा ईरान

ईरानी प्रतिनिधि का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका, इजरायल और पश्चिमी देशों के साथ लंबे समय से तनाव बना हुआ है. हाल के महीनों में वॉशिंगटन और तेहरान के बीच कई दौर की बातचीत हुई है, जिसमें परमाणु गतिविधियों को सीमित करने और क्षेत्रीय तनाव कम करने पर चर्चा चल रही है.

इसी बीच न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान अमेरिका के साथ उभरते समझौते के तहत अपने उच्च संवर्धित यूरेनियम के भंडार को छोड़ने पर सहमत हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों का मानना था कि यह यूरेनियम कई परमाणु हथियार बनाने के लिए पर्याप्त हो सकता था. यदि यह समझौता अंतिम रूप लेता है तो इसे अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव को कम करने की दिशा में बड़ी सफलता माना जाएगा.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका ने ईरान को साफ चेतावनी दी थी कि यदि उसने यूरेनियम के मुद्दे पर समझौता नहीं किया, तो सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू हो सकती है. हालांकि दोनों देशों के बीच युद्धविराम और तनाव कम करने को लेकर बातचीत भी जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बार ईरान के यूरेनियम भंडार को न्यूक्लियर डस्ट बता चुके हैं. ट्रंप का कहना रहा है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना अमेरिका की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है.

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरानी प्रतिनिधि के ताजा बयान से पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की कोशिशों को बल मिल सकता है. साथ ही यह बयान उन देशों के लिए भी महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है, जो लंबे समय से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंतित रहे हैं. फिलहाल दुनिया की नजर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ताओं पर टिकी हुई है. यदि दोनों पक्ष किसी स्थायी समझौते पर पहुंचते हैं, तो यह पश्चिम एशिया की राजनीति में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Former Chief Minister

पूर्व मुख्यमंत्री ने महागठबंधन को बताया ठगबंधन! जनता के बीच चला ‘मोदी मैजिक’

December 7, 2023
rahul gandhi

राहुल गांधी के सवाल तो पुराने ही हैं?

February 8, 2023
BJP

BJP का मेगा ‘गांव चलो अभियान’, जानें- कब से शुरू है यात्रा

January 21, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान ने किया सरेंडर! अमेरिका के हवाले करेगा यूरेनियम
  • कुतुब मीनार की इन 3 जगहों पर शुरू हुई फ्री चार्जिंग की सुविधा!
  • यूक्रेन पर कहर बनकर बरसी पुतिन की ओरेशनिक, कितनी खतरनाक है यह मिसाइल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.