Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

क्या अब भारतीय छात्रों की पहली पसंद नहीं रहा अमेरिका?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 10, 2024
in राष्ट्रीय
A A
student
18
SHARES
585
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत से बड़ी संख्या में छात्र पढ़ने के लिए अमेरिका जाते हैं. कोरोना महामारी के बाद इन छात्रों की संख्या भी तेजी से बढ़ी थी, लेकिन इसको लेकर हाल ही में जारी हुए एक आंकड़े ने चौंका दिया है. दरअसल, पढ़ने के लिए अमेरिका जाने वाले छात्रों की संख्या में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. अमेरिकी विदेश विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि 2024 यानी इस साल के पहले 9 महीनों में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में भारतीयों को जारी किए गए एफ-1 छात्र वीजा में 38 फीसदी की गिरावट आई है, जो कि एक बड़ी गिरावट है.

इंडियन एक्सप्रेस ने ब्यूरो ऑफ कांसुलर अफेयर्स की वेबसाइट पर मौजूद मंथली गैर-आप्रवासी वीजा रिपोर्ट का विश्लेषण किया है, जिससे पता चलता है कि अब तक भारतीय छात्रों को जितने एफ-1 वीजा जारी किए गए हैं, उनमें इस बार का आंकड़ा सबसे निचले स्तर पर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल जनवरी से सितंबर महीने तक भारतीय छात्रों को 64,008 एफ-1 वीजा जारी किया गया, जबकि पिछले साल इन्हीं महीनों में एफ-1 वीजा का ये आंकड़ा 1,03,495 था. डेटा से पता चलता है कि साल 2022 में 93,181 वीजा, 2021 में 65,235 वीजा और महामारी से प्रभावित साल 2020 में भारतीय छात्रों को सिर्फ 6,646 एफ-1 वीजा जारी किए गए थे.

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

BRICS : पीएम मोदी बोले- अपने तीसरे दशक में जाने वाला है ब्रिक्स, चीन को मिली अगली मेजबानी

September 13, 2026
PM Modi

आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी

September 13, 2026
ai scam safety

आवाज बदलकर नहीं हो पाएगी धोखाधड़ी, श्रीधर वेम्बु ने दिया ‘वर्बल पासवर्ड’ का गुरुमंत्र

September 13, 2026
fortuner car

घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में कराएं कार का इंश्योरेंस, ऐसे मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

September 13, 2026
Load More

चीनी छात्रों की संख्या में भी आई गिरावट

वैसे अमेरिका पढ़ने जाने वालों की संख्या में ये गिरावट सिर्फ भारतीय छात्रों तक ही सीमित नहीं है बल्कि चीनी छात्रों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि 2024 में चीनी छात्रों को छात्र वीजा जारी करने में मामूली 8 फीसदी की ही गिरावट आई है. इस साल जनवरी से सितंबर महीने तक चीनी छात्रों को कुल 73,781 एफ-1 छात्र वीजा जारी किए गए, जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 80,603 था. वहीं, 2022 में कुल 52,034 चीनी छात्रों को एफ-1 वीजा जारी किया गया था.

वीजा के लिए करना पड़ता है लंबा इंतजार

इस साल एफ-1 छात्र वीजा जारी करने में गिरावट क्यों आई, इसको लेकर भारत में विदेशी शिक्षा सलाहकारों ने कुछ संभावित कारण बताए हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण तो ये है कि छात्रों को वीजा के इंटरव्यू के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जो छात्रों के लिए एक चिंता का विषय है. रीचआईवी डॉट कॉम की सीईओ विभा कागजी ने कहा कि इसके बावजूद अमेरिका भारतीय छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है, लेकिन ज्यादातर छात्र विकल्प के तौर पर कनाडा, यूके और जर्मनी को भी शामिल कर लेते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

ग्राम स्तर तक चलाया जाए योग अभियान : सीएम धामी

April 21, 2025
कफ सिरप

WHO ने ब्लैक लिस्ट की भारत में बनी ये 7 सिरप, बनी मौत की वजह

June 20, 2023
Satya Niketan incident

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में बड़ा एक्शन, सभी PG-हॉस्टलों की होगी सुरक्षा जांच!

September 9, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS : पीएम मोदी बोले- अपने तीसरे दशक में जाने वाला है ब्रिक्स, चीन को मिली अगली मेजबानी
  • आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी
  • भारत को तोड़ने वाले UK के होंगे 3 टुकड़े?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.