Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

क्या भारत में ISI का मोहरा है अमृतपाल सिंह?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 28, 2023
in विशेष, विश्व
A A
25
SHARES
841
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक नेता और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह को सोशल मीडिया पर समर्थन दे रही है। अमृतपाल सिंह के हथियारों से लैस सैकड़ों समर्थकों ने पिछले हफ्ते अमृतसर के पास अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया था। अगस्त 2022 में दुबई से भारत आने के बाद से ही अमृतपाल भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी अप्रत्यक्ष ‘फंडिंग रूट’ के माध्यम से सिंह का समर्थन कर रही है।

सीएनएन-न्यूज18 ने शीर्ष खुफिया सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि अमृतपाल सिंह के अचानक पंजाब में सक्रिय होने में आईएसआई की क्या भूमिका है? टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अमृतपाल सिंह को बढ़ावा देकर आईएसआई पंजाब में एक ‘कट्टर सांप्रदायिक नेता’ खड़ा करना चाहती है। वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले युवाओं के बीच अलगाववादी भावनाओं को भड़काना चाहती है।

इन्हें भी पढ़े

India and France

होर्मुज स्‍ट्रेट खुलवाने को भारत और फ्रांस आए एक साथ, मानेगा ईरान?

March 27, 2026
india russia

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, तेल-LPG छोड़िए, अब रूस से LNG लाने की भी तैयारी!

March 27, 2026
us israel attack on iran

ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक या नई जंग का आगाज? तेहरान ने दी धमकी

March 27, 2026
pm modi

अमेरिका-इजरायल, ईरान-यूएई ने माना मोदी ला सकते हैं शांति!

March 27, 2026
Load More

अमृतपाल ने बनाई ‘प्राइवेट आर्मी’
वरिष्ठ अधिकारियों ने अखबार को बताया कि पिछले साल जब वह भारत लौटा, तब ‘पहले दिन’ से एजेंसियां उसे संभावित खतरा मान रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमृतपाल सिंह के समर्थक काफी बढ़ गए हैं। उसने बंदूकधारी समर्थकों की एक ‘प्राइवेट आर्मी’ तैयार की है, जिसकी संख्या 4-5 से बढ़कर 20-25 हो गई है। एक सूत्र ने टीओआई को बताया कि इस समय सिंह आईएसआई एजेंटों की ‘नजर’ में है।

कैसे जुड़े आईएसआई से तार?
रिपोर्ट में आगे एक अधिकारी का हवाला देते हुए कहा गया है कि सिंह को खालिस्तान टीवी से जुड़े ब्रिटेन के कट्टरपंथी नेता अवतार सिंह खांडा का समर्थन प्राप्त है। खांडा ने कथित तौर पर सिंह की ‘खालिस्तान समर्थक आइकन’ की छवि बनाने के लिए कट्टरपंथी सिख संगठनों के साथ अपने कथित संबंधों का इस्तेमाल किया। इन संगठनों के विदेशों में मौजूद नेता, आईएसआई के संपर्क में हैं।

आईएसआई के निशाने पर भारत के युवा सिख
आईएसआई सोशल मीडिया के माध्यम से 18 से 25 साल के युवा सिखों को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भारत में सिखों पर कथित ‘अत्याचार’ और ‘दमन’ की झूठी तस्वीरें दिखाकर टारगेट कर रही है। खुफिया सूत्रों ने आगे कहा कि ऐसी पोस्ट पर कमेंट्स भारत के पंजाब से नहीं बल्कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से हैं जो वीपीएन के माध्यम से भारत में दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय गृह मंत्रालय पंजाब की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि सिंह को फंडिंग कौन कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
नगर निगम मथुरा वृंदावन

Worker On Rent : नगर निगम मथुरा वृंदावन में नया खेल…? भाग : 1

May 13, 2025
ram mandir

प्रभु राम का खत्म वनवास, अब मंदिर में वास

January 21, 2024
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा

राहुल ने शुरू की नई परंपरा

December 31, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण
  • होर्मुज स्‍ट्रेट खुलवाने को भारत और फ्रांस आए एक साथ, मानेगा ईरान?
  • पश्चिम एशिया संकट के बीच फुल एक्शन में केंद्र सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.