नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान तनाव के बीच गृह मंत्रालय ने राज्यों को सात मई को मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया कि MHA ने कई राज्यों को नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर मॉक ड्रिल करने के आदेश दिए हैं।
मॉक ड्रिल के दौरान क्या होगा?
- हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन
- हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों, छात्रों आदि को ट्रेनिंग
- क्रैश ब्लैक आउट उपायों का प्रावधान
- महत्वपूर्ण संयंत्रों / संस्थानों को समय से पहले छिपाने का प्रावधान
- इवैक्युएशन प्लान का अपडेशन और उसका पूर्वाभ्यास







