Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

इन तीन राज्यों में जाति जनगणना पर फंस रहा है विपक्ष?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 23, 2023
in राज्य, विशेष
A A
Opposition unity missing in 2023
17
SHARES
566
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: ​इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस और कई अन्य दलों ने अगले महीने पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक राष्ट्रव्यापी जाति सर्वेक्षण की अपनी मांग तेज कर दी है। वे कह रहे हैं कि पूरे देश में जातीय आधार पर सर्वेक्षण अंततः आरक्षण की 50% सीमा को चुनौती देने का रास्ता मजबूत करेगा। राहुल गांधी ने तो नया नारा दे दिया- ‘जितनी आबादी, उतना हक।’ हालांकि, विपक्ष का जाति सर्वेक्षण के लिए समर्थन कम से कम तीन राज्यों- पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और केरल में कमजोर पड़ता दिख रहा है। तीनों राज्यों में सत्तारूढ़ दल मौजूदा जाति समीकरणों में बदलाव को लेकर आशंकित हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस ही चुप

इन्हें भी पढ़े

Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
cm dhami

भाजपा सरकार के 4 साल, CM धामी ने याद किया पीएम मोदी का संकल्प

March 23, 2026
cm dhami

CM धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

March 23, 2026
Load More

सीएम सिद्धारमैया ने खुद 2015 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान कर्नाटक में जाति समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए एक सर्वेक्षण कराया था। हालांकि रिपोर्ट 2018 में तैयार हो गई थी, लेकिन सरकारों ने आज तक इसे जारी नहीं किया। अब जब कांग्रेस वहां फिर सत्ता में आ गई है, तब भी इस पर चुप्पी कायम है? कई राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि सरकार राजनीतिक रूप से प्रभावशाली वोक्कालिगा और लिंगायत समूहों को नाराज करने की आशंका से कास्ट सर्वे की रिजल्ट जारी करने से डर रही है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में कर्नाटक में कांग्रेस की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

​पश्चिम बंगाल में ममता ने कहा- ना

सीएम ममता बनर्जी ने सितंबर में इंडिया ब्लॉक के प्रस्ताव में जाति सर्वेक्षण को नीतिगत उद्देश्य के रूप में शामिल करने का विरोध किया। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल की राजनीति हिंदी हर्टलैंड की तरह जाति-आधारित नहीं है और जाति सर्वेक्षण राज्य में भाजपा को लाभ दे सकता है। लेकिन राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार, ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में जाति सर्वेक्षण टीएमसी के उच्च जाति के मतदाताओं को परेशान कर सकता है, क्योंकि ओबीसी आबादी मौजूदा अनुमानों से अधिक होने की संभावना है।

​केरल में वाम दलों का डर

केरल में पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली वामपंथी सरकार पहले से ही ब्राह्मणों और नायरों जैसी कथित उच्च जातियों को किनारे किए हुए है। सरकार में उनका प्रतिनिधित्व कम है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि केरल में जाति सर्वेक्षण से राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो सकता है और उच्च जाति समूहों का सब्र टूट सकता है। ऐसा हुआ तो सरकार के सामने मुश्किल खड़ी हो सकती है क्योंकि वामपंथी दलों को मिलने वाले वोटों का एक बड़ा हिस्सा ओबीसी से आता है, खासकर एझावा समुदाय से।

 

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

श्रीलंका की लाचारी

July 3, 2022
cm yogi

डबल इंजन सरकार का लक्ष्य; नौजवान, महिला, व्यापारी और उद्यमी बने आत्मनिर्भर : सीएम योगी

September 17, 2023
अमृतसर की सड़कों पर प्रदर्शन

नहीं बरती सख्ती तो फिर जल उठेगा पंजाब !

February 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.