Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

क्या सस्पेंड होने के बाद कटती है सांसदों की सैलरी, किन-किन चीजों पर लगती है रोक?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 20, 2023
in राष्ट्रीय
A A
127 MPs suspended from Parliament
26
SHARES
855
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 141 सांसदों को लोक सभा और राज्य सभा से निलंबित किया गया है। इसे लेकर सियासत तेज है। अब तक लोक सभा से 95 और राज्य सभा से 46 सांसदों को सस्पेंड किया जा चुका है। निलंबन पर विपक्ष के सांसदों का कहना है कि संसद की सुरक्षा में चूक के बाद इस मामले में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के बयान की मांग को दबाने के लिए सांसदों को निलंबित किया गया है। अब बात आती है कि सांसदों के सस्पेंड होने के बाद उनके पास कितनी पावर बचती है। उनके अधिकारों, सैलरी और भत्तों में कितनी कटौती होती है, सस्पेंशन कैसे खत्म होता है? तो आइए जानते हैं ऐसे ही कई सवालों के जवाब…

क्यों किया जाता है सांसदों को निलंबित?
सदन में सभापति के मना करने के बाद भी लगातार हंगामा करने या सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचाने पर सांसदों को निलंबित किया जा सकता है। निलंबन सभापति के द्वारा किया जाता है लेकिन निलंबन कितने दिनों के लिए होगा ये संसद के रूल बुक के हिसाब से तय किया जाता है।

इन्हें भी पढ़े

Ethanol

केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक

July 1, 2026
black-box train

अब ट्रेन में सिगरेट पीना और भीख मांगना पड़ेगा भारी, ₹2,000 का फाइन; नए नियम लागू

July 1, 2026
VB G-RAM-G

क्या है VB G-RAM-G कानून? मनरेगा से कितना अलग?

July 1, 2026
पेट्रोल उत्पाद

संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप

June 30, 2026
Load More

नियम 374 के अनुसार कोई सदस्य अध्यक्ष के आधिकार की अवहेलना करता है तो वो सदस्य को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर सकते हैं। इस सत्र के दौरान ऐसा ही हुआ है। सांसदों को शीतकालीन सत्र के शेष कार्यवाही से निलंबित किया गया है।

निलंबन के बाद सांसद क्या कर सकते हैं क्या नहीं?
संसद से निलंबन के बाद सांसद सदन कक्ष में प्रवेश नहीं कर सकते। इसके अलावा उन्हें अलग-अलग समितियों की होने वाली बैठकों में शामिल होने की अनुमति नहीं होती है। वो किसी तरह की चर्चा का हिस्सा भी नहीं बन सकते हैं। निलंबित सांसद के पास किसी को नोटिस देने का अधिकार भी नहीं होता है।साथ-ही-साथ वो अपने सवालों के जवाब मांगने का अधिकार भी खो देते हैं। सस्पेंडेड सांसद सरकार से सवाल नहीं कर सकते हैं।

निलंबन के बाद भत्ते और सैलरी पर कितना असर पड़ता है?
अक्सर ऐसा होता है कि किसी सरकारी अधिकारी के सस्पेंड होने के बाद उसकी आधी सैलरी ही उसे मिलती है, यानी निलंबन के बाद आधी सैलरी काट ली जाती है। सांसदों के केस में ऐसा नहीं होता है। सरकारी कर्मचारी की तरह उनकी सैलरी नहीं काटी जाती है। लेकिन निलंबन के बाद संसद सदस्य को दैनिक भत्ते का भुगतान नहीं किया जाता है। क्योंकि इस भत्ते के लिए उन्हें लोकसभा/राज्यसभा सचिवालय में रखे रजिस्टर में हस्ताक्षर करना होता है।

आसान भाषा में समझिए, सांसदों को वेतन, भत्ता और पेंशन अधिनियम, 1954 के तहत कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। एक सांसद को एक लाख रुपए वेतन के अलावा कई तरह के भत्ते मिलते हैं। इन भत्तों में सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए मिलने वाला भत्ता भी शामिल है। जब कोई सांसद सदन से निलंबित होता है तो उसे सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए मिलने वाला भत्ता नहीं दिया जाता है। बाकी के भत्तों और सैलरी में किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं होती है।

क्या पहले भी खत्म हो सकता है सस्पेंशन?
सांसदों का सस्पेंशन यूं तो पूरे सत्र के लिए होता है लेकिन अगर वो चाहे तो निलंबन खत्म करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। निलंबित सांसद माफी मांग लें तो उनके निलंबन को खत्म करने पर विचार किया जा सकता है। अगर सभापति को उनकी गलती माफी योग्य लगती है तो माफी मांगने पर निलंबन समय से पूर्व खत्म किया जा सकता है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra

राज्यों की यात्राओं का असर नहीं

January 25, 2023
netaji subhas chandra bose

नेताजी की जयंती पर ‘नव-भारत की अवधारणा’ विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

January 31, 2022
Adivasi Ho Samaj

संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत आदिवासी हो समाज सरायकेला से अभियान चलाया!

April 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक
  • फटाफट बना लें अपना वॉट्सऐप यूजरनेम, जानिए स्टेप-बाय- स्टेप प्रोसेस
  • उत्तराखंड: भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी निलंबित, जानें क्या हैं पूरा मामला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.