Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं संसद भवन में स्प्रे कांड?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 14, 2023
in राष्ट्रीय
A A
संसद भवन
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लोकतंत्र के मंदिर यानी संसद भवन में चार लोगों ने मिलकर जो हंगामा किया, उसने नए संसद भवन की सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी. साथ ही संसद की सुरक्षा में चूक भी उजागर हो गई. 22 साल पहले भी आतंकी संसद की दहलीज़ तक जा पहुंचे थे. उस वक्त पांच आतंकवादियों ने संसद पर हमला कर दिया था. हालांकि कुछ देर बाद ही सुरक्षा बलों ने पांचों आतंकवादियों को ढेर कर दिया था. उस हमले के बाद संसद भवन के पूरे सुरक्षा इंतजाम को ही बदल दिया गया था. लेकिन अब 22 साल बाद जो हुआ.. उसने सांसदों को ही नहीं पूरे देश को सकते में डाल दिया.

इस पूरे घटनाक्रम में 6 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है. ये आरोपी पांच अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं. सागर शर्मा उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं. मनोरंजन डी कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है. नीलम हरियाणा के जींद जिले के गांव घासो खुर्द की रहने वाली है. अमोल शिंदे  लातूर (महाराष्ट्र) के रहने वाले हैं. इसके अलावा, एक्‍पोर्ट कंपनी में ड्राइवर विशाल शर्मा और हरियाणा का रहने वाला ललित झा है. सूत्रों का कहना है कि ललित झा इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है.

इन्हें भी पढ़े

पेट्रोल उत्पाद

संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप

June 30, 2026
Modi Government

मॉनसून सत्र से पहले नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल संभव नहीं, समझिए कारण

June 30, 2026
dhiraj seth

‘टैंक अधिकारी’ के हाथों में भारतीय सेना की बागडोर, रेगिस्तान से लेकर पहाड़ तक अभियानों का है अनुभव 

June 30, 2026
general dhiraj seth

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए प्रमुख, संभाली देश के 31वें आर्मी चीफ की कमान

June 30, 2026
Load More

संसद भवन पर हुए हमले की 22वीं बरसी थी. दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीते 21 सालों की तरह इस बार भी तमाम सांसदों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. तब घड़ी में सुबह के 9 बजकर 20 मिनट हुए थे. उसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह ठीक 11 बजे शुरू होती है. संसद भवन पर हमले की बरसी में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री संसद से निकल चुके थे. दोनों को भोपाल और रायपुर में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में जाना था. पर बाकी विपक्ष के नेता और सांसद पार्लियामेंट हाउस में मौजूद थे. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद अलग-अलग सांसद अपनी-अपनी बातें रख रहे थे.

सदन में रंगीन धुआं

इन नारों के साथ ही अब दोनों युवक सांसदों की बेंच पर कूदते-कूदते लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी की तरफ दौड़ने लगते हैं. दोनों को इस तरह सांसदों के बेंच पर दौड़ते देख संसद भवन में अफरातफरी मच जाती है. फिर इसी बीच आगे-आगे दौड़ रहा शख्स अपने जूते से कुछ निकालता है और हवा में उड़ा देता है. ये कोई रंगीन गैस थी. अब संसद भवन में धुआं फैलना शुरू हो जाता है. सांसद खगेन मुर्मू भी ये सब देख कर दहशत में आ जाते हैं.

इधर-उधर भागे कुछ सांसद

उधर, ये मंजर देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष भी आनन-फानन में लोकसभा की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित करने का ऐलान कर देते हैं. फिर बाद में समय बढ़ाकर चार बजे तक कर दिया जाता है. सदन के अंदर मौजूद सांसद अब इधर-उधर भाग रहे थे, लेकिन उन्हीं सांसदों में से कुछ ने हौसला दिखाया और दोनों संदिग्धों को दबोच लिया.

जब दोनों संदिग्धों पर काबू पा लिया गया, तब बाकी के सांसदों की जान में जान आई. इस बीच संसद भवन के अंदर का मंजर सड़क या नुक्कड़ जैसा नजर आने लगा. बाद में पार्लियामेंट के सुरक्षा गार्ड आए और दोनों को पकड़कर बाहर ले गए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
rahul gandhi

मानहानि केस: वो 2 दलीलें, जिससे राहुल गांधी को मिली ‘सुप्रीम’ राहत

August 4, 2023

ईडी की कार्रवाई पर विपक्ष चुप

June 18, 2022
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया ICICI बैंक सहस्त्रधारा ब्रांच का शुभारंभ

September 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप
  • mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस
  • 30 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, चेक करें अपने शहर का भाव

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.