Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

इजराइल ने लेबनान में दनादन बरसाए बम, अब तक 630 लोगों की हुई मौत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 26, 2024
in विश्व
A A
Israel bombs Lebanon
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बेरूत: हिजबुल्लाह को टारगेट करते हुए इजराइल लेबनान में लगातार घातक हवाई हमले कर रहा है। इस बीच लेबनान की एक इमारत पर इज़राइली हवाई हमले में 23 सीरियाई कामगारों की मौत हो गई है। इजराइल की तरफ से किए गए इस हमले में आठ अन्य लोग जख्मी भी हुए हैं। लेबनान की सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी है। ‘नेशनल न्यूज़ एजेंसी’ ने कहा कि यह हमला देश के पूर्वोत्तर हिस्से में बुधवार देर शाम किया गया। यह इलाका लेबनान की पूर्वी बेका घाटी में स्थित बालबेक शहर के पास है जो सीरियाई सीमा से सटा है।

इमारत के मलबे से निकाले गए शव

इन्हें भी पढ़े

India will not be able to go to Iran

ईरान नहीं जा पाएगा भारत में जुटाया गया चंदा! जानिए क्यों?

April 2, 2026
Himalaya

हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी

April 1, 2026
nato

अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

April 1, 2026
Strait of Hormuz

ईरान के ‘टोल प्लान’ से जंग का नया मुद्दा बना होर्मुज?

April 1, 2026
Load More

‘नेशनल न्यूज़ एजेंसी’ ने यूनीन गांव के महापौर अली कस्सास के हवाले से कहा कि सीरिया के 23 लोगों के शवों को इमारत के मलबे से निकाला गया है। उन्होंने कहा कि हमले में चार सीरियाई एवं चार लेबनानी लोग जख्मी हुए हैं। लेबनानी रेड क्रॉस ने कहा कि उसने नौ शव बरामद किए हैं, जबकि अन्य शव हिजबुल्लाह की पैरामेडिक सेवा और लेबनानी नागरिक सुरक्षा द्वारा बरामद किए गए हैं।

630 से अधिक लोगों की हुई मौत

इजराइल ने लेबनान में हाल के दिनों में कई घातक हमले किए हैं। इजराइल ने कहा है कि उसने हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया है। हिजबुल्लाह ने भी इजराइल पर सैकड़ों रॉकेट दागे हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, लेबनान में 630 से अधिक लोग मारे गए हैं जिनमें से लगभग एक चौथाई महिलाएं और बच्चे हैं।

बढ़ सकती है जंग

गौरतलब है कि, इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते तनाव की वजह से मध्य पूर्व जंग के मुहाने पर खड़ा नजर आ रहा है। इस बीच अमेरिका, फ्रांस और उसके अन्य सहयोगी देशों ने बड़ी पहल की है। अमेरिका और उसके सहयोगियों ने वार्ता के लिए ‘तत्काल’ 21 दिन के संघर्ष विराम का आह्वान किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि हालिया लड़ाई अस्वीकार्य है और यह क्षेत्र में व्यापक रूप ले सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
बैलगाड़ियों पर गन्ने को ढोकर ले जाते मजदूर

भारत की दीर्घकालिक जलवायु रणनीति के लिए अधिक समग्र दृष्टिकोण की जरूरत

February 8, 2022
Chief Minister Yogi Adityanath

समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि : योगी आदित्यनाथ

September 19, 2025
भूटिया संस्कृति

पहाड़ों में लुप्त होती भूटिया संस्कृति की एक झलक

September 22, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.