Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

जन समस्याओं का निराकरण करें अधिकारी: प्रीतम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 24, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई टिहरी। ब्लाक सभागार में प्रमुख सीता रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत जौनपुर की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने कहा कि सदन के माध्यम से जनप्रतिनिधि जन समस्याओं को तत्परता से रखें, ताकि जनता की समस्याओं का निराकरण कर सकें। उन्होंने सदन में आई समस्याओं पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने की हिदायत भी दी। बीडीसी बैठक में पिछली कार्रवाई पढ़कर पुष्टि करने के बाद आगे की कार्यवाही शुरू की गई। जल निगम व जल संस्थान पर चर्चा करते हुए क्षेपं सदस्य हरफूल दास ने बंगार सुनाऊं में जल जीवन मिशन के कनेक्शन न होने का मामला और जयवीर सिंह गुसाईं को बंगार से कनेक्शन देने का मामला उठाया। बंगार की ग्राम प्रधान रीना बंगारी ने कहा कि बंगार में पहले से ही पेयजल की समस्या है, जयवीर गुसाईं को सुनाऊं से ही कनेक्शन दिया जाए। जिपं सदस्य सनवीर बेलवाल ने विभाग से जानकारी लेनी चाहिए कि विकासखंड जौनपुर में विभाग से अब तक कितनी योजनाओं में कार्य हो रहा है, कितना बजट योजनाओं के लिए दिया गया है। जिस पर अधिशासी अभियंता जल निगम ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे पास 103 योजनाओं पर कार्य चल रहा है।

इसके खर्च के लिए हमारे पास 38 करोड़ रुपये उपलब्ध है। अरविंद सकलानी, सुंदर सिंह रावत, कल्पना चौहान, कविता रौंछैला आदि ने क्षेत्र की पेयजल समस्या से विभाग को अवगत करवाया एवं निस्तारण की मांग की। जिपं सदस्य सनवीर बेलवाल ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव की अनदेखी कर अपने चहेते ठेकेदारों के प्रस्तावों को प्राथमिकता देते हैं। इस पर विधायक ने सिंचाई विभाग के इंजीनियरों को जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर प्राथमिकता से काम करने के निर्देश दिये। जाड़गांव के ग्राम प्रधान अरविंद सकलानी ने कहा कि पूरे जौनपुर क्षेत्र के अध्यापक देहरादून, विकासनगर या मसूरी से अपडाउन करते हैं, जिससे छात्रों को पठन-पाठन बुरी तरह से प्रभावित होता है। इसलिए सरकारी कर्मचारियों का कार्यक्षेत्र के सात किमी की रेंज में रहने के निर्देश दिये जाएं। जायें। जिपं सदस्य सनवीर बेलवाल ने कहा कि जौनपुर विकासखंड में 22 इंटर कालेज, 18 हाईस्कूल व 2 डिग्री कालेज हैं, लेकिन किसी में भी एनसीसी नहीं है। सदन में मौजूद विधायक से विद्यालयों में एनसीसी खुलवाने की मांग की। मस्तराम नौटियाल व सुभाष पैन्यूली ने कहा कि विभाग को जंगली जानवरों से फलसों को बचाने के लिए लगातार बाढ़ सुरक्षा के प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बैठक में डीएफओ कहकशां, पीडी प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, जिपं उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, ज्येष्ठ उप प्रमुख सरदार सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख समीर पंवार आदि मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

भागने की जगह नहीं मिलेगी…कहने वाले मौलवी पर लगेगा राष्ट्रद्रोह? एक्शन मोड में CM धामी

August 30, 2026

खाकर विरोध करो, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बोल आए मंत्री, अब घिर गए

August 28, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
rishikesh karnprayag rail project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें

August 27, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
BJP

बीजेपी ने चार राज्यों में किए बड़े संगठनात्मक बदलाव, जानिए दिल्ली में कमान किसके हाथ ?

May 28, 2026

सीआईएसएफ के किशोर कुमार जेना ने 19वें एशियाई खेल में भाला फेंक में जीता रजत पदक

October 4, 2023
WCL

कोल इंडिया अंतर कंपनी कबड्डी टूर्नामेंट 2024-25 में वेकोलि की शानदार जीत

January 18, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भागने की जगह नहीं मिलेगी…कहने वाले मौलवी पर लगेगा राष्ट्रद्रोह? एक्शन मोड में CM धामी
  • EPFO 3:0 में ATM से पैसा निकासी, UPI की सुविधा भी
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका से दुनिया को संदेश, जानिए भाषण की बड़ी बातें

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.