Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

जनजातीय समुदाय की गौरव बनी द्रोपदी मुर्मू

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 24, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

विकास कुमार

भारत का जनजातीय समुदायों का इतिहास अत्यंत गौरवशाली और प्रकृति प्रेमी रहा है। देश की सेवा में अनेकों जनजातीय समुदायों के लोगों ने प्राण गवाएं हैं और अनवरत देश की सेवा में समर्पित रहे हैं। यही कारण रहा है कि इनके इतिहास  में ऐसे  कई लोकप्रिय व्यक्तितत्वों का नाम बड़े ही आदर और सम्मान से लिया जाता है। ऐसे ही आदर और सम्मान के सर्वोच्च पद को धारण करने वाली प्रथम जनजातीय महिला महामहिम राष्ट्रपति के पद पर आसीन हुई है।  वह अपने इस पद की शपथ 25 जुलाई को संवैधानिक रूप से लेंगी और इस प्रकार वह जनजातीय समुदाय से इस पद पर पहुंचने वाली प्रथम होंगी और महिला समुदायों से वह इस पद पर पहुंचने वाली दूसरी होंगी ,क्योंकि  इसके पहले श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति रह चुकी  हैं। आज प्रत्येक जनजातीय समुदायों के लिए गौरव की बात है की एक झोपड़ी में निवास करने वाली महिला राष्ट्रपति भवन तक का सफर तय कर लिया है। यदि उनके व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनका जन्म 20 जून, 1958 को उड़ीसा के मयूरगंज नामक जिले के वैदपोसी नामक गांव में हुआ था। उनका बचपन बड़े ही संघर्ष और अभावों से बीता है। उनके पिता का नाम वीरांची नारायण टूडू जोकि एक किसान परिवार से थे । परंतु मुर्मू जी के पिताजी और दादाजी दोनों गांव के सरपंच रह चके थे। इस प्रकार से यह कहा जा सकता है कि उन्होंने ग्रामीण स्तर की  राजनीति देखी  थी ,परंतु वह इसमें सक्रिय नहीं रहीं ।  उनके दो भाई थे इसमें पहले का नाम भगत टूटू और दूसरे का नाम सरैनी टूडू था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही संपन्न हुई परंतु 12वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए महाविद्यालय ना होने के कारण उन्होंने भुवनेश्वर के रामादेवी वूमेंस डिग्री कॉलेज में प्रवेश लिया। इस प्रकार से वह उस  गांव की पहली लडक़ी थी  जो ग्रेजुएशन के लिए शहर पढ़ाई करने के लिए निकली थी। वही कॉलेज में ही उनकी मुलाकात श्यामाचरण मुर्मू से हुई और दोनों का  आपस में प्रेम हो गया और श्यामाचरण मुर्मू इस प्रस्ताव को लेकर उनके गाँव  वैदपोसी गए और दोनों की शादी हो गई। अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत इन्होंने 1979 में बिजली विभाग के जूनियर असिस्टेंट के रूप में किया जहां पर इन्होंने 1983 तक अपनी सेवाएं दी परंतु बच्चों के पढ़ाई के कारण उन्होंने उस जॉब को छोड़ा दिया  और 1994 में  असिस्टेंट टीचर के रूप में अपनी सेवाएं देना प्रारंभ कर दिया । शिक्षक के रूप में उन्होंने 3 साल अपनी सेवाएं दी और सर्वाधिक लोकप्रिय पेशा  इनको शिक्षक का ही लगा परंतु इसी समय  इनका रुझान राजनीति की ओर बढ़ा और 1997 में पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की । तत्पश्चात 2000 में इन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा और उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी ने  राज्य मंत्री का दायित्व सौंपा। 2006 में यह भाजपा के अजजा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी रहीं ।

इन्हें भी पढ़े

special intensive revision

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 16 राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का तीसरा चरण 1 जुलाई से शुरू

May 14, 2026
रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने याचिका में दिए झूठे और गलत तर्क, दिल्ली हाई कोर्ट में ED का दावा

May 14, 2026
Railways

Train में महिलाओं को कैसे मिलती है कंफर्म सीट?

May 14, 2026
pm modi

BRICS: एक साथ 10 से ज्यादा देशों के विदेश मंत्रियों से पीएम मोदी अचानक मिले, होर्मुज टेंशन पर चर्चा!

May 14, 2026
Load More

इसके पश्चात भी वह प्रदेश और देश स्तर पर कई समितियों के सदस्य रहीं  और पार्टी के लिए कार्य करते रहीं ।  यही कारण रहा कि इनके  कार्यशैली से प्रभावित होकर के केंद्र सरकार ने 2015 में इनको झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया और 2022 में एनडीए के गठबंधन ने उन्हें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषणा की और आज तीसरे राउंड की मतगणना के बाद उनको विजय मिली है। इस चुनाव में अपने विपक्षी यशवंत सिन्हा को पराजित किया है जो कि यूपीए के गठबंधन के उम्मीदवार थे। इस प्रकार से आदिवासी समुदाय से वह इस पद को धारण करने वाली प्रथम बन गई है। द्रोपदी मुर्मू जी संथाल आदिवासी समुदाय से आती है परंतु यह केवल संथाल आदिवासियों के लिए भी नहीं अपितु भारत के संपूर्ण महिलाओं के लिए गौरव की बात है कि देश के सर्वोच्च पद को प्रतिष्ठित करने वाले भारत की एक महिला हैं, जिन्होंने अपने कर्म शैली और निरंतर संघर्ष के परिणामस्वरूप यहां तक पहुंची। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखें और सदैव देश सेवा के प्रति अपने को समर्पित रखें । यही कारण रहा कि जब उनके दोनों पुत्रों की अचानक से मृत्यु हो गई और उसके पश्चात उनके पति की मृत्यु हो गई तब वह संघर्ष करने से नहीं हारी और निरंतर देश की सेवा में लगी रही ।उन्होंने अपने पूरे निवास स्थान को एक स्कूल के रूप में परिवर्तित कर दिया और संपत्ति का कई प्रतिशत हिस्सा शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए दान कर दिया। यहां तक की उन्होंने अपनी आंखें भी मानव सेवा में समर्पित कर दी हैं और उन्हें भी दान कर दिया है। आज आदिवासी समुदायों के लिए गौरव का पल है कि उनके समुदाय का प्रतिनिधित्व देश के प्रतिष्ठित पद पर है। आदिवासी समुदाय जंगल जमीन और स्वाभिमान की लड़ाई इस समय पूरे देश में लड़ रहे हैं और प्रगतिशील एकता के मार्ग में निरंतर संघर्ष कर रहे हैं ऐसे में द्रोपदी मुर्मू जी की कहानी संपूर्ण समुदायों के लिए प्रेरणा का काम करेगी और इतना ही नहीं भारतीय महिलाओं के लिए भी यह नवीन ऊर्जा और प्रेरणा उनकी कहानी प्रदान करेगी   कि व्यक्ति जन्म से नहीं बल्कि कर्म से लोकप्रिय और आदरणीय बनता है।
( लेखक केंद्रीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में शोधार्थी हैं एवं राजनीति विज्ञान में गोल्ड मेडलिस्ट हैं)

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami - Nitin Gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सीएम धामी ने की भेंट, विभिन्न परियोजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा

July 24, 2023
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

UP ऊर्जा मंत्री की सख्ती : बस्ती में बिजली अधिकारी का ऑडियो वायरल, निलंबन के साथ चेतावनी!

July 27, 2025

संसदीय समितियों में बदलाव क्यों?

October 7, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चालू हो गए इन 6 राशियों के अच्छे दिन, बुध का नक्षत्र परिवर्तन देगा पावर और पैसा
  • चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 16 राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का तीसरा चरण 1 जुलाई से शुरू
  • संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ से प्रभावित हुईं CM रेखा गुप्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.