नई दिल्ली: विपक्षी सांसदों ने मंगलवार (15 अक्टूबर, 2024) को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर वक्फ (संशोधन) विधेयक की जांच कर रही संयुक्त समिति की बैठक में पैनल के अध्यक्ष जगदंबिका पाल की ओर से “संसदीय आचार संहिता के घोर उल्लंघन” पर चिंता जताई. जेपीसी की बैठक के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने पार्लियामेंट्री कोड का हनन करने का आरोप लगाया.
लोकसभा अध्यक्ष से दखल की मांग की. जेपीसी में विपक्ष के सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पत्र लिखा. वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर जेपीसी के विपक्ष के सदस्यों ने लिखा स्पीकर को पत्र. इससे पहले वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर चर्चा के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक में सत्तारूढ़ और विपक्षी सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके कारण विपक्षी सदस्यों ने अस्थायी रूप से सदन से बॉयकाट कर दिया.
विपक्ष के सदस्यों ने लिखी ओम बिरला को चिट्ठी
यह टकराव तब शुरू हुआ जब विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि उन्हें बोलने का उचित मौका नहीं दिया गया. वे सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों के आचरण से नाराज थे. जेपीसी में विपक्षी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र भेजकर जेपीसी अध्यक्ष जगदम्बिका पाल पर 14 अक्टूबर की बैठक के दौरान संसदीय मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया.







