Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

केजरीवाल को झटके पर झटका, अब MCD भी हाथ से निकलने का खतरा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 17, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
दिल्ली नगर निगम
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार जाने के बाद अब अरविंद केजरीवाल की एक और चिंता बढ़ गई है। अब दिल्ली नगर निगम (MCD) में भी आप की सत्ता पर खतरा मंडराने लगा है। शनिवार को तीन पार्षदों के भाजपा में जाने के बाद ‘आप’ और भाजपा के पार्षदों की संख्या बराबर हो गई है। जल्द ही 12 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, जिसके नतीजे तय करेंगे कि एमसीडी में ‘आप’ की सत्ता रहेगी या फिर दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार होगी।

शनिवार को आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। एंड्रयूज गंज से पार्षद अनिता बसोया, हरि नगर से निखिल चपराना और आरकेपुरम से धरमवीर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दल-बदल के बाद 250 सदस्यों वाले सदन में ‘आप’ के 116 पार्षद बच गए हैं तो भाजपा के पार्षदों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है। दोनों संख्याबल में अब लगभग बराबरी पर हैं। कांग्रेस के पास सात पार्षद हैं। ऐसे में कांग्रेस की भूमिका भी अहम हो गई है। यदि उपचुनाव के नतीजे ‘आप’ हक में नहीं गए या कुछ और पार्षद भाजपा में गए तो अरविंद केजरीवाल के हाथ से एमसीडी निकल सकती है या फिर उसे कांग्रेस के सहारे की जरूरत होगी।

इन्हें भी पढ़े

PM modi

पीएम मोदी का सुशासन के लिए बड़ा संदेश, ‘नागरिक प्रथम’ मंत्र को अपनाने की आवश्यकता

April 3, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
Petrol-Diesel

पेट्रोल-डीजल के टैक्स कटौती पर बोली कांग्रेस- यह सिर्फ दिखावा

March 27, 2026
Load More

12 सीटों पर होगा उपचुनाव

द्वारका बी वार्ड से भाजपा की पार्षद कमलजीत सहरावत पश्चिमी दिल्ली से सांसद बन चुकी हैं। उनके लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से ही यह पद खाली है। अब विधानसभा चुनाव में भी 17 पार्षद मैदान में उतरे थे। इनमें से भाजपा के 8 और ‘आप’ के 3 पार्षद विधायक बन चुके हैं। इस हिसाब से कुल 12 सीटें खाली हो गईं हैं। एमसीडी में मौजूदा समीकरण को देखते हुए यह उपचुनाव अब बेहद दिलचस्प हो गया है।

2022 में AAP को 134 वार्डों में मिली थी जीत

दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में ‘आप’ ने 15 सालों से काबिज भाजपा को हरा दिया था। तब ‘आप’ ने 134 और भाजपा ने 104 सीटों पर जीत साहिल की थी। कांग्रेस 9 वार्डों में जीत हासिल कर पाई थी। ‘आप’ के कई पार्षद धीरे-धीरे टूटकर भाजपा में जा चुके हैं।

अब दिल्ली में ट्रिपल सरकार की चाहिए: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ‘आप’ पार्षदों को शामिल करने के बाद एमसीडी में सरकार बनाने की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, ‘बार-बार सवाल आ रहा था कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार, अब चलने लगा है कि ट्रिपल इंजन की सरकार चाहिए। हम सबको मिलकर एक सुंदर दिल्ली बनानी है, एक ऐसी दिल्ली बनानी है जिस पर सब गर्व कर सकें। इस कार्य में जो भी आहुति डालेगा वह अपने जीवन को भी आनंदित करेगा।

हमारा लक्ष्य एक ही है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के साथ दिल्ली को भी विकसित बनाएंगे।’ दिल्ली सरकार के गठन की प्रक्रिया कब से शुरू होगी? इस सवाल के जवाब में सचदेवा ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘सरकार गठन से पहले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।’ सचदेवा ने कहा कि समय आने दीजिए हम आपको दिल्ली में ट्रिपल इंजन भी देंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

झण्डेवाला देवी मन्दिर में हुआ भगवान शंकर का रूद्राभिषेक, भक्तों की उमड़ी भीड़

August 19, 2024
Norovirus

फिर जिंदा हुआ 48 हजार साल पुराना ‘जोम्बी’ वायरस

March 10, 2023
artifical Intelligence

क्या चुनावों को प्रभावित कर सकता है AI?

April 25, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.