Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में छठ व्रतियों की हालत पर घिरी केजरीवाल सरकार, पूछा ये सवाल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 21, 2023
in दिल्ली
A A
Chhath fasts
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना की हालत खराब है। किनारों पर पानी से ज्यादा जहरीले झाग दिखाई देते हैं। छठ पूजा पर भी जब व्रती यहाँ सूर्य को अर्घ्य देने पहुँचे तो स्थिति यही थी। यहीं व्रतियों ने 19 नवंबर को पश्चिमगामी सूर्य और 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजा के बाद यमुना घाट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुईं।

तस्वीरों को देखने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसे शेयर करके आम आदमी पार्टी को घेरा और कहा कि आज प्रदूषित यमुना में पूजा करने के लिए लोग मजबूर हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार कुछ नहीं कर रही।

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Load More

अरविंद केजरीवाल के राज में “अर्घ्य देने आओ और झाग में नहाओ। लाखों लोगों की आस्था के पर्व की अनदेखी हर साल इस तरह होती रही है। लोग मजबूर हैं प्रदूषित यमुना में पूजा करने के लिए। आप ने सिर्फ़ झूठे वादों के अलावा कुछ नहीं किया ! कुछ तो शर्म करो केजरीवाल ! pic.twitter.com/OmD1gtN290

— BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 20, 2023

दरअसल, दिल्ली के कालिंदी कुंज में भक्तों द्वारा उगते सूर्य को ‘अर्घ्य’ देते वक्त प्रदूषित यमुना नदी की सतह पर घना सफेद जहरीला झाग तैरता दिखा। ये जहरीला झाग यमुना नदी में उच्च फॉस्फेट सामग्री की वजह से होता है। ये त्वचा और साँस से जुड़ी दिक्कतों की वजह बनता है।

दिल्ली सरकार ने इन समस्या से निपटने के लिए यमुना में केमिकल का छिड़काव करवाया था। हालाँकि इसका कोई असर नहीं पड़ा। शनिवार को भी यमुना की सतह पर सफेद जहरीला झाग तैरता हुआ दिखता रहा और छठ पूजन के वक्त तो ये व्रतियों के ईर्द-गिर्द था।

इस झाग के आसपास होने के नुकसान होते हैं कि इससे आँखों में चुभन और साँस लेने में तकलीफ होने लगती है। तो सोचिए फिर छठ व्रतियों की हालत वहाँ खड़े रहकर क्या हुई होगी। दिल्ली सरकार दावा कर रही है कि 1000 जगहों पर छठ पूजा के लिए व्यवस्था की गई है। मगर सवाल अब भी वही है कि प्रदूषण को रोकने और यमुना को स्वच्छ करने के लिए आम आदमी पार्टी क्या कर रही है।

यमुना की इस हालत पर भारतीय जनता पार्टी ने आप सरकार को आड़े हाथों लिया है। बीजेपी4दिल्ली एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया, “अरविंद केजरीवाल के राज में ‘अर्घ्य देने आओ और झाग में नहाओ।’ लाखों लोगों की आस्था के पर्व की अनदेखी हर साल इस तरह होती रही है। लोग मजबूर हैं प्रदूषित यमुना में पूजा करने के लिए। आप ने सिर्फ़ झूठे वादों के अलावा कुछ नहीं किया! कुछ तो शर्म करो केजरीवाल!”

इसके साथ ही बीजेपी4दिल्ली ने एक अन्य ट्वीट में तंज किया, “दिल्ली को बर्बाद करने की अरविंद केजरीवाल ने कसम खा रखी है!” बताते चलें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की एक रिपोर्ट में जिक्र है कि यमुना नदी की लंबाई 1300 किमी से अधिक है। इसमें दिल्ली के हिस्से में आने वाली यमुना का वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक का हिस्सा 22 किलोमीटर ही है। लेकिन हैरानी की बात है कि यमुना का 76 फीसदी प्रदूषण इसी हिस्से में होता है।

मानसून को छोड़ दिया जाए तो यमुना नदी में करीबन साल भर ताजा पानी नहीं रहता। पर्यावरणविदों के मुताबिक, जलस्रोतों में अक्सर झाग बनने की वजह वसा के अणु वाले पौधों के गलने से होता है। लेकिन यमुना नदी में इस वक्त बन रहे झाग की वजह अलग है। इस वक्त ये झाग यहाँ फॉस्फेट और नाइट्रेट की वजह से है। कई रिसर्च में सामने आया है कि सर्दी बढ़ने की वजह से ऑक्सीजन बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसके साथ ही छठ व्रतियों के लिए यमुना में अधिक पानी छोड़ा जाता है। इसके तेजी से ओखला बैराज में गिरने से फॉस्फेट और नाइट्रेट की वजह से घना झाग बनता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

‘एक पेड़ मां के नाम’: दिल्ली के सरस्वती कैंप में वृक्षारोपण कार्यक्रम, समाज को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!

July 31, 2025
income tex

ऑक्सफैम रिपोर्ट : अमीरों पर लगे ज्यादा टैक्स

January 22, 2023
NASA Voyager

धरती से 24 अरब किमी दूर पहुंचकर खामोश हुआ ये यान, बढ़ी टेंशन

December 14, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.