Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

मीटिंग के बाद LG सक्सेना पर बरस पड़े केजरीवाल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 13, 2023
in दिल्ली
A A
CM Kejriwal on meeting LG
18
SHARES
585
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार और एलजी वीके सक्सेना के बीच टकराव थमने की बजाय और बढ़ती दिख रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात की। हालांकि, मुलाकात के बाद जब मुख्यमंत्री केजरीवाल मीडिया के सामने आए तो एलजी पर जमकर बरसे और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को सक्सेना मानने को तैयार नहीं हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह संविधान की कॉपी और कानून की किताबों के साथ एलजी से मिले थे।

लंबे समय बाद एलजी से मुलाकात के बाद जब केजरीवाल मीडिया के सामने आए तो उन्होंने, ‘पिछले कुछ महीनों से हम लोग देख रहे हैं कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार के मामलों में एलजी साहब का हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है। ऐसा लगता है कि इससे सरकार के कामकाज में बाधा पहुंचाई जा रही है। जिसकी वजह से दिल्ली के लोगों की जरूरतें और सपने पूरे नहीं हो पा रहे हैं। उनके काम रुकते जा रहे हैं। इन्हीं मुद्दों पर चर्चा के लिए आज मैं एलजी साहब से मिला था। मेरी मंशा यह है कि यदि हमारे कानून संविधान को समझने में कुछ गलतफहमी है तो उसे दूर किया जा सके। मैं देश का संविधान, मोटर वीइकल ऐक्ट,जीएनसीटीडी ऐक्ट, स्कूल एजुकेशन ऐक्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसले लेकर गया था।’

इन्हें भी पढ़े

Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला

June 27, 2026
ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
Load More

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पुलिस, लैंड और पब्लिक ऑर्डर पर सारे फैसले लेने का अधिकार एलजी साहब का है। बाकी सारे सब्जेक्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क समेत सभी विषय दिल्ली सरकार के दायरे में आते हैं। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने 4 जुलाई 2018 को एक फैसला दिया था। इसमें दो जगह कि एलजी कोई भी फैसला अकेले नहीं ले सकते हैं। केजरीवाल ने इसका हावाला देते हुए कहा, ‘इसका मतलब है कि एलजी ने जैस्मिन शाह के दफ्तर को सील करने का ऑर्डर दिया वह गैर कानूनी था। 10 एल्डरमैन बनाए वह गैर-कानूनी था। प्रिसाइडिंग ऑफिसर के ऑर्डर, 164 करोड़ की वसूली, योगा क्लास रोकने, टीचर्स को फिनलैंड जाने से रोकने का ऑर्डर गैर कानूनी था।’

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर एलजी को दिखाए और कहा कि उनके पास अकेले फैसला लेने का अधिकार नहीं है। बकौल केजरीवाल एलजी ने कहा कि संविधान के मुताबिक वह एडमिनिस्ट्रेटर हैं और किसी भी विषय पर फैसला ले सकते हैं। केजरीवाल के मुताबिक एलजी ने कहा, ‘यदि मुझे लगेगा कि सरकार कुछ गलत कर रही है तो मैं किसी को कोई भी आदेश दे सकता हूं। किसी भी अफसर को कुछ भी आदेश देने का अधिकार है।’ दिल्ली के सीएम ने कहा कि उन्होंने चीफ सेक्रेटरी से सीधा फाइल मंगाने पर भी सवाल किया तो उन्होंने कि वह ऐसा कर सकते हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘सब आप करेंगे तो मैं क्या करूंगा तो उन्होंने कहा कि आप जानो।’

केजरीवाल ने कहा कि वह मिलकर काम करना चाहते हैं। दिल्ली की जनता भुगत रही है, यह मैसेज भी सही नहीं जाता कि एलजी और सीएम में मतभेद है। मैंने गुजारिश की कि आप चुनी हुई सरकार का काम मत रोकिए। केजरीवाल ने कहा कि एलजी अपने पास कोई अच्छा सलाहकार रखे जो उन्हें बताएं कि सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर, संविधान और जनतंत्र का सम्मान करें। केजरीवाल ने कहा कि एलजी के कहने पर सभी विभागों के अधिकारियों ने फंड रोक दिए हैं। इससे सैलरी और कामकाज में दिक्कत आ रही है। सीएम ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह पैर भी पकड़ लेंगे, लेकिन जनता का काम रुकने नहीं दिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ग्रीन हाउस

आग में कोयला झोंक रहे विकसित देश और झुलसेंगे हम

October 27, 2023
शिवशक्ति धाम डासना

शिवशक्ति धाम डासना में विराजित हुआ अद्भुत व दिव्य शिव परिवार!

April 30, 2025

माखनलालजी का समाचारपत्र ‘कर्मवीर’ बना अनूठा शिलालेख

August 23, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.