Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

किन हालातों में छिन जाता है वोटिंग का अधिकार, जानें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 25, 2024
in राष्ट्रीय
A A
voter
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत में लोकतंत्र का त्योहार यानी चुनावी प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है. लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग में लोगों की अच्छी खासी भागीदारी रही है. अब अगले चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी. भारत का संविधान सभी 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को वोट डालने का अधिकार देता है. हालांकि, विशेष स्थिति में किसी भारतीय नागरिक से यह अधिकार छीना जा सकता है.

भारत के चुनावों में वोट देने का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को है. जो लोग विदेश में रहते हैं और उन्होंने भारतीय नागरिकता नहीं छोड़ी है, वो भी चुनावों में वोट डालकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, इस अधिकार को पाने के लिए भी एक तय प्रोसेस को फाॅलो करना होता है.

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र

April 6, 2026
new delhi railway

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, AI से लैस 1500 कैमरे

April 6, 2026
सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
Load More

18 साल से बड़े हैं पर मतदाता सूची में नाम नहीं है, तो क्या वोट कर सकते हैं?

चुनावों में 18 साल या उससे बढ़े भारतीय नागरिकों को वोट करने का अधिकार है. लेकिन यह भी जरूरी है कि मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो. अगर कोई भारतीय नागरिक 18 साल से बढा है लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो वो मतदान नहीं कर सकता है. मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फाॅर्म 6 भरना होगा. अगर आप पहली बार वोट करने के लिए रजिस्टर कर रहे हैं तो फाॅर्म 6 भरकर अपने निर्वाचन क्षेत्र के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर को जमा करना होगा.

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 62(3) के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति एक ही वर्ग के एक निर्वाचन-क्षेत्र से एक से ज्यादा वोट नहीं देगा. उदाहरण के लिए कोई व्यक्ति लोकसभा चुनावों में केवल एक निर्वाचन क्षेत्र से ही वोट कर सकता है. अगर कोई व्यक्ति एक से ज्यादा निर्वाचन क्षेत्र में वोट करता है, तो उसके द्वारा किए गए सभी वोट खारिज हो जाएंगे.

कभी-कभार गलती से एक शख्स का नाम एक निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट में दो बार आ जाता है. ऐसी स्थिति में वोटिंग के अधिकार को लेकर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 62(4) में जिक्र है. इसके मुताबिक, अगर कोई वोटर एक ही निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में एक से ज्यादा बार वोट करता है, तो उस शख्स का एक भी वोट गिना नहीं जाता. भले ही उसका नाम मतदाता सूची में दो बार आ गया हो, लेकिन वो एक चुनाव में एक से ज्यादा बार मतदान नहीं कर सकता.

जेल में बंद कारावास की सजा काट रहे कैदियों के वोटिंग अधिकार?

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 62(5) कहती है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी चुनाव में मतदान नहीं करेगा यदि वह कारावास की सजा के तहत जेल में बंद है या पुलिस की कानूनी हिरासत में है.

जो कोई मानसिक रूप से विकलांग हैं और जिन्हें न्यायालय से मानसिक रूप से विकलांग घोषित कर दिया गया है, वो मतदाता सूची में अपना नामांकन नहीं करवा सकते और उन्हें मतदाता पहचान पत्र जारी नहीं किया जाता है. इस तरह ये लोग भी वोट नहीं कर सकते.

इन धारा में अयोग्य साबित होने वाले नहीं कर सकते वोट

रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट, 1950 की धारा 62(2) के अनुसार, कोई भी व्यक्ति किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव में मतदान नहीं करेगा यदि वह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 16 के तहत अयोग्य पाया गया है.

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 16 में मतदाता सूची में पंजीकरण कराने की योग्यता के बारे में बताया गया है. इसके तहत कोई भी गैर-भारतीय है या जो मानसिक रूप से विकलांग हैं और जिन्हें न्यायालय ने भी ऐसा घोषित कर दिया है, वो मतदाता सूची में अपना नामांकन नहीं करवा सकते. इसके अलावा ऐसे लोग भी मतदाता सूची में अपना नामांकन नहीं करवा सकते जो फिलहाल चुनाव के संबंध में भ्रष्ट आचरण और अन्य अपराधों से संबंधित किसी भी कानून के प्रावधानों के तहत वोटिंग करने से अयोग्य घोषित किया गया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

हिमाचल : कांग्रेस नेता की पोस्ट से सियासी भूचाल! कांग्रेस में ‘महाभारत’ की तैयारी?

August 9, 2023

उद्धव कैसे बचा सकेंगे तीर-धनुष?

July 11, 2022
राष्ट्रीय दिव्यांग सेना डीएम ऑफिस

राष्ट्रीय दिव्यांग सेना ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन, समस्याओं के निराकरण का किया वादा

April 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र
  • ईरान वॉर : डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’?
  • कॉमेडी और हॉरर का मजेदार कॉकटेल है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.