Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हाशिये पर जीवन, विकास से वंचित लोग

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 5, 2026
in विश्व
A A
pakistan-occupied kashmir
15
SHARES
511
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) को अलग करने वाली नियंत्रण रेखा (एलओसी) अब केवल एक सैन्य सीमा नहीं रह गई है, बल्कि यह विकास की दृष्टि से एक गहरी खाई का रूप ले चुकी है। जहां जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में संरचनात्मक बदलाव और आर्थिक पुनरुत्थान देखने को मिला है, वहीं पीओजेके और पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान (पीओजीबी) आज भी राजनीतिक दमन और बुनियादी ढांचे के क्षरण में फंसे हुए हैं। यह बात एक रिपोर्ट में कही गई है।

इंडिया नैरेटिव में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, लंबे समय तक इस क्षेत्र की पहचान केवल संघर्ष के नजरिये से की जाती रही, लेकिन ‘विकास के युग’ का विश्लेषण एक बिल्कुल अलग तस्वीर पेश करता है। 1947 के विभाजन के बाद शासन के दो अलग-अलग रास्ते बने एक भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के तहत, जिसने समावेशन और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच को प्राथमिकता दी, जबकि दूसरा पाकिस्तान के कब्जे में रहा, जहां शोषण और ठहराव की स्थिति बनी रही।

इन्हें भी पढ़े

india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
India-Russia

चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!

June 21, 2026
trump

खत्म हो चुका है ईरान, एक पैसा भी नहीं मिलेगा…तेहरान के साथ डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

June 19, 2026
donald trump

G7 के मंच से ट्रंप की दो टूक चेतावनी, ईरान के साथ डील फेल हुई तो फिर बरसाएंगे बम

June 17, 2026
Load More

रिपोर्ट में कहा गया है, “2026 में खड़े होकर आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि जहां जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में संरचनात्मक बदलाव और आर्थिक पुनर्जीवन हो रहा है, वहीं पीओजेके और गिलगित-बाल्टिस्तान राजनीतिक दमन और बुनियादी ढांचे की बदहाली के चक्र में फंसे हुए हैं।”

2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भारत ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पुनर्गठन को बेहतर शासन की दिशा में कदम बताया। 2020 में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव और 2024 में विधानसभा चुनाव क्षेत्र में प्रतिनिधि शासन की बहाली के अहम कदम रहे। इसके साथ ही आयुष्मान भारत और पीएम किसान जैसी कल्याणकारी योजनाएं पूरे क्षेत्र के हर जिले में लागू की गईं।

इसके उलट, पीओजेके अब भी 1974 के अंतरिम संविधान के तहत संचालित हो रहा है, जिसमें सीमित स्वशासन की ही व्यवस्था है, जबकि रक्षा और विदेश नीति जैसे अहम विषय पूरी तरह पाकिस्तान के नियंत्रण में हैं। पीओजीबी की स्थिति और भी गंभीर है। 2009 के ‘एम्पावरमेंट एंड सेल्फ गवर्नेंस ऑर्डर’ के बावजूद इस क्षेत्र को अब तक पाकिस्तान में संवैधानिक दर्जा नहीं मिला है। इस व्यवस्थागत उपेक्षा के चलते वहां गेहूं की कीमतों, बिजली दरों और स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों के दोहन को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

हर व्यक्ति की गरिमा और सुरक्षा सर्वोच्च हमारी प्राथमिकता : न्यायमूर्ति डा. डी.के. अरोड़ा

December 11, 2025
CM Dhami

उत्तराखण्ड की उन्नति के होंगे आने वाले दस वर्ष : सीएम धामी

April 17, 2023
महात्मा गांधी भगत सिंह

आत्म पराजय का रास्ता

October 18, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ITR जमा करने के बाद दोबारा क्यों भरना पड़ रहा है फॉर्म?
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के, लेकिन इस टीम के खिलाफ एक भी सिक्स नहीं लगा पाए रोहित
  • NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.