Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

महिला ने मीठी बातें कर व्यापारी को फंसाया, बंधक बनाकर रिहाई बतौर वसूले 3.70 लाख

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 4, 2022
in जुर्म
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भीलवाड़ा/रायपुर। मीठी-मीठी बातों से पुरुषों को जाल में फंसाकर ऑनलाइन व ऑफलाइन पैसे एंठने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। किसी के खातोंं से पैसे निकाले जा रहे हैं तो कोई छवि खराब होने के डर से ब्लैकमेल होकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा रहा है। भीलवाड़ा जिले में हाल ही एक व्यापारी हनी ट्रेप का शिकार हो गया। एक महिला से मीठी बातें करना व्यापारी को भारी पड़ गया। महिला से मिलने पहुंचे व्यापारी को महिला के साथ वाले युवकों ने बंधक बना लिया और रिहाई के बदले पौने चार लाख वसूल लिए।

जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के कोशीथल के व्यापारी को महिला की ओर से फंसाने व बंधक बनाकर लूटने एवं रिहाई के बदले पीडि़त के भाई से 3.70 लाख रुपए वसूलने के मामले में रायपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

इन्हें भी पढ़े

idfc first bank fraud

IDFC First बैंक फ्रॉड : कौन हैं वो 6 IAS अधिकारी जिन्हें बनाया गया आरोपी?

September 3, 2026
Journalist's bike number plate was used fraudulently

पत्रकार की बाइक नंबर प्लेट का हुआ फर्जी इस्तेमाल, एसएसपी मथुरा से एफआईआर की मांग

August 5, 2026
Delhi Police

CJP प्रोटेस्ट: कई बड़े इन्फ्लुएंसर्स-यूट्यूबर्स के खिलाफ होगा एक्शन!

August 1, 2026
कुलगाम में आतंकी हमला

कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या

August 1, 2026
Load More

थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि कोशीथल निवासी बोरिंग व्यवसायी डालचंद माली 15 दिन पहले फोन पर एक महिला की मीठी-मीठी बातों में फंस गया। महिला ने उसे हमीरगढ़ बुलाया। वो महिला से मिलने हमीरगढ़ गया। महिला से मुलाकात हुई। महिला के साथ 2 महिला व तीन पुरुष पहले से ही अलग-अलग जगह पर बोरिंग व्यवसाय की जानकारी जुटाकर पीछा कर रहे थे।

इसी बीच महिला ने व्यापारी को गंगरार चलने को कहा, जिस पर वो तैयार हो गया। यहां किराए के कमरे पर पहुंचे। जहां महिला सहित उनके अन्य सभी साथियों ने व्यापारी से मारपीट की। साथ ही छवि खराब करने की धमकी देते दो तोले सोने की चेन, 30 हजार की नकदी लेने के साथ ही रिहाई के बदले उससे 3.70 लाख रुपए की मांग की। जिस पर फोन पर व्यापारी ने अपने भाई नाथूलाल को राशि की व्यवस्था को कहा।

राशि लेने के बाद छोड़ा-
पीडि़त व्यापारी का भाई राशि लेकर गंगरार टोल नाके पहुंचा। जहां पर आरोपियों ने राशि लेने के बाद उसके भाई को छोड़ा। आरोपियों की चंगुल से छूटने के बाद व्यापारी गंगरार टोल नाके पहुंचा एवं पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल लोकेशन सहित अन्य तरीकों से आरोपियों का पता लगाना शुरू किया। जिस पर सोमवार को किशनगढ़ क्षेत्र अजमेर निवासी शिवराज नायक व भीलों का खेड़ा, पहुंना निवासी बसंती भील को गिरफ्तार किया। दोनों को तफ्तीश के बाद न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से 1 दिन की पुलिस अभिरक्षा के बाद दोबारा बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी बसंती की बड़ी बहन लक्ष्मी उर्फ संतोष उर्फ कमला सहित तीन और आरोपियों की तलाश जारी है।

अश्लीलता की आड़ में फंसाते हैं शिकार-
हनी ट्रेप की गैंग में शामिल युवतियां सोशल साइट्स से अजनबी लोगों के नम्बर लेकर मोबाइल व लैपटॉप से वीडियो कॉल करती है। वीडियो कॉल पर युवतियां अश्लील बातें व हरकतें करती है। इसके साथ ही वो कॉल की स्क्रीन शॉट लेकर उसे एडिट कर पुन: बात करने वाले उस व्यक्ति को भेजकर ब्लैकमेल करने लगती है। बदमानी के डर से कई लोग इस जाल में फंस जाते हैं और अपनी कमाई लुटा देते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

‘हम मोदी को 400 फीट के अंदर गाड़ देंगे’ : नजरूल इस्लाम

April 17, 2024

हर व्यक्ति की गरिमा और सुरक्षा सर्वोच्च हमारी प्राथमिकता : न्यायमूर्ति डा. डी.के. अरोड़ा

December 11, 2025
nitish kumar

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से बिहार की राजनीति में हलचल, उठ रहे कई सवाल

March 5, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.