Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

मल्लिकार्जुन खरगे नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मोदी लहर में ढह गया था उनका ‘किला’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 8, 2024
in राष्ट्रीय
A A
Mallikarjun Kharge
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां रणनीति बनाकर प्रचार करने के लिए चुनावी अखाड़े में उतर चुकी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए इंडिया गठबंधन ताल ठोक रहा है. इसी बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगे. पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के आगे मल्लिकार्जुन टिक नहीं सके थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वह इस समय राज्यसभा से सांसद हैं.
सूत्रों का कहना है कि मल्लिकार्जुन खरगे परंपरागत सीट कलबुर्गी (गुलबर्गा) से चुनाव नहीं लड़ेंगे. वह इस समय इंडिया गठबंधन में भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं, लिहाजा उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है. हालांकि उनसे जुड़े सूत्रों का दावा है कि पार्टी अगर कहेगी तो पीछे भी नहीं हटेंगे, लेकिन उनका फिलहाल चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है. खरगे गुलबर्गा लोकसभा सीट से दो बार जीत चुके हैं, लेकिन 2019 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

खरगे का राज्यसभा में कार्यकाल अभी चार साल से अधिक बचा हुआ है. उनके बेटे प्रियांक खरगे गुलबर्गा क्षेत्र के चित्तपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री हैं. उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने में भी कोई दिलचस्पी नहीं है.

इन्हें भी पढ़े

IRCTC server AI

IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट

September 26, 2026
Petal Gehlot

कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!

September 26, 2026
cji suryakant

‘हम अधिकारों की रक्षा करेंगे’, छात्रों के शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट पर बोले CJI

September 26, 2026
PM Modi

PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश

September 25, 2026
Load More

मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद लड़ सकते हैं चुनाव
कहा ये भी जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि गुलबर्गा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. वह एक बिजनेसमैन हैं और शैक्षणिक संस्थानों का प्रबंधन करते हैं. डोड्डामणि के चुनाव लड़ने को लेकर खरगे पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत कर सकते हैं और हालांकि उन्हें चुनाव लड़वाना है या नहीं, इस पर आखिरी फैसला खरगे ही लेंगे.
बताया जा रहा है कि राधाकृष्ण डोड्डामणि को शुरू में चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन उन्हें गुलबर्गा सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. कलबुर्गी में जन्मे राधाकृष्ण डोड्डामणि लाइमलाइट से दूर रहते हैं. उन्होंने खरगे के चुनाव अभियान के प्रबंधन और रणनीति बनाने में हमेशा पर्दे के पीछे सक्रिय रूप से काम किया है. ऐसा कहा जाता है कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच लोकप्रिय हैं.

मल्लिकार्जुन खरगे को कितने मिले थे वोट?
पिछले लोकसभा चुनाव में गुलबर्गा सीट पर खरगे को बीजेपी के डॉ. उमेश जाधव ने हराया था. कांग्रेस अध्यक्ष को 524740 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी की 620192 वोट मिले थे. बीजेपी ने खरगे को 95 हजार 452 वोटों के अंतर से हराया था. वहीं, तीसरे नंबर की पार्टी बीएसपी रही थी, जिसके उम्मीदवार केबी वासू को 10865 वोट मिले थे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ram in Ayodhya

अयोध्या में राजा राम के दिव्य स्वरूप का दर्शन, भक्ति और आस्था का नया इतिहास !

June 6, 2025
PM modi

मणिपुर हिंसा को लेकर अविश्वास प्रस्ताव, लेकिन नहीं मिले इन सवालों के जवाब?

August 11, 2023

यूपी चुनाव : जानिए क्यों 2022 में भाजपा 300+ सीटें जीतने जा रही है?

March 7, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट
  • कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!
  • ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.