प्रकाश मेहरा
मधुरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि मथुरा और ब्रज अब विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहेंगे। काशी विश्वनाथ धाम उज्जैन में महाकाल धाम, केदारघाटी में केदार के दर्शन कर लाखों भक्त धन्य हो रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब मधुरा में भगवान के दर्शन और भी दिव्यता के साथ होगे।
मोदी ने संत मीराबाई के 525 वें जन्मोत्सव समारोह के मौके पर यह बात कही मोदी अपने 22 मिनट के भाषण में कृष्णभक्ति में डूबे नजर आए। उन्होंने कहा “बृज क्षेत्र प्रेम और भक्ति की भूमि ही नहीं बल्कि साहित्य, संगीत, संस्कृति और सभ्यता का भी केंद्र रहा। मुश्किल से मुश्किल समय में भी खुद को संभाले रखा। जब देश आजाद हुआ तो जो महत्व तीर्थ को मिलना चाहिए था वह नहीं मिला।’ विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा देश गुलामी को मानसिकता से कहर आ गया है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान आने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री: प्रधानमंत्री मोदी मधुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान भी पहुचे। केशवदेव मंदिर, गर्भगृह के बाद भागवत भवन में श्रीकृष्ण के दर्शन के साथ पूजा-अर्चना की। यह पहला मौका है जब किसी प्रधानमंत्री ने कृष्ण जन्मस्थल के दर्शन किए।
मीराबाई पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी
प्रधानमंत्री ने बताया कि मथुरा और द्वारका से भगवान श्रीकृष्ण के साथ संत मीराबाई का किस तरह जुहाव था। मीराबाई से भक्ति, प्रेम और पराक्रम सीखने की बात कही। साथ ही संत मीराबाई की स्मृति में स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया। 525 रुपये मूल्यवर्ग के इस सिक्के का वजन 35 ग्राम का है।







