Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

गंगा तट पर जैन दंपति ने नई पीढ़ी को विश्व की सर्वप्राचीन ब्राह्मी लिपि एवं सर्वप्राचीन प्राकृत भाषा सिखाई

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 25, 2024
in राज्य, विशेष
A A
जैन दंपति
12
SHARES
411
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वाराणसी: बनारस सर्वविद्या की राजधानी है और काशी के गंगा नदी के सुप्रसिद्ध घाट अस्सी में आये दिन देश की संस्कृति,ज्ञान विज्ञान से संबंधित भव्य आयोजन होते रहते हैं । जैनधर्म के चार तीर्थंकरों की जन्मभूमि एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ब्रह्मी लिपि सिखाने की मूल भावना सफल हुई और नेपाल, बंगाल, गुज़रात , विहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दक्षिण, मध्यप्रदेश आदि से आए पर्यटकों एवं बनारस के विभिन्न विद्यालय एवं विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, शिलालेखों को समझने के लिए विश्व की सबसे प्राचीन लिपि एवं सभी लिपियों की जननी ब्राह्मी लिपि एवं सर्वप्राचीन प्राकृत भाषा को मां गंगा के सानिध्य में अस्सी घाट पर उत्सुकता के साथ सीखा । पर्यटकों एवं विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति-भाषा-लिपि को सहज-सरल तरीके सी सिखाने के लिए और कार्यशाला के आयोजन की अत्यधिक प्रशंसा की ।

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, जैनदर्शन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष, भारतीय संस्कृति-भाषा एवं लिपि का संरक्षण-संवर्धन करने वाले , राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रो. फूलचंद जैन प्रेमी जी, ब्राह्मी लिपि विशेषज्ञा , आदर्श महिला सम्मान से सम्मानित विदुषी डॉ. मुन्नी पुष्पा जैन एवं नवीन संसद भवन में काशी का प्रतिनिधित्व करने वाली, जैनधर्म की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि विदुषी डॉ. इन्दु जैन राष्ट्र गौरव (दिल्ली) ने भारतीय भाषा एवं लिपि की मूल भावना से जन-जन को जोड़ने के लिए प्राकृत भाषा, ब्राह्मी लिपि की सफल कार्यशाला का आयोजन किया । डॉ. मुन्नी पुष्पा जैन ने अपने जन्मदिवस को तीन दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से ब्राह्मी लिपि संरक्षण दिवस के रूप में मनाया।

इन्हें भी पढ़े

भाजपा नेता प्रकाश पाल

भाजपा नेता प्रकाश पाल बोले- राहुल गांधी देश को बताएं अपना असली धर्म और जाति

July 17, 2026
cm dhami

धामी सरकार की अग्निवीरों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा

July 17, 2026
hydrogen train

जींद से दौड़ी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली, धुआं नहीं सिर्फ जलवाष्प- रेलवे ने रचा नया इतिहास !

July 17, 2026
uttarakhand high court nainital

हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का नया हाईकोर्ट, धामी सरकार को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

July 16, 2026
Load More

डॉ. जैन ने बताया कि जैनधर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ ने राजा ऋषभदेव के रूप में प्रागैतिहासिक काल में सर्वप्रथम अयोध्या पर राज्य किया था और उन्होंने ही सर्वप्रथम सभी प्रजा जन को असि-मसि-कृषि-विद्या-वाणिज्य-शिल्प आदि छह कलाएं सिखाकर जीवन जीने की एवं निर्वहन करने की कला सिखाई थी और राजा ऋषभदेव ने सर्वप्रथम स्त्री शिक्षा का उद्घोष करते हुए अपनी पुत्री ब्राह्मी को लिपि विद्या एवं पुत्री सुंदरी को अंक (गणित) विद्या सिखाई थी । अंक विद्या का विकास आज गणित के रूप में है और अक्षर विद्या ब्राह्मी लिपि के नाम से प्रसिद्ध हुई और इसी लिपि से देवनागरी आदि सभी लिपियों का जन्म और विकास हुआ है । सर्वप्राचीन प्राकृत भाषा का महत्त्व एवं इससे कैसे भाषाओं का विकास हुआ, कैसे भारत का नाम राजा ऋषभदेव के ज्येष्ठ पुत्र चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम पर पड़ा और कैसे प्राचीन हाथीगुंफा शिलालेख में प्राकृत भाषा और ब्राह्मी लिपि में लिखा हुआ भारत नाम प्राचीन विद्या सीखकर विद्यार्थी पढ़ सकते हैं ये सभी तथ्य सहज-सरल ढ़ंग से समझाएं गए । सभी विद्यार्थी ब्राह्मी लिपि में अपना नाम लिखकर एवं प्राकृत भाषा के विषय में समझकर प्रसन्न हुए।

नई पीढ़ी ने विश्व की सर्वप्राचीन प्राकृत भाषा एवं सर्वप्राचीन ब्राह्मी लिपि को सीखकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया और कहा कि वो अब प्राचीन शिलालेख को पढ़कर अपना इतिहास समझ सकते हैं। युवाओं ने ब्राह्मी लिपि को रोज अभ्यास करने एवं इसका प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया। सुबह श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नैतिक शिक्षण शिविर के समापन समारोह में भी डॉ. मुन्नी पुष्पा जैन ने ब्राह्मी लिपि अनेक बच्चों को ब्राम्ही लिपि सिखाई एवं गंगा तट ,अस्सी घाट पर प्राकृत भाषा एवं ब्राह्मी लिपि की तीन दिवसीय सफल कार्यशाला फिलहाल सम्पन्न हुई किन्तु जैन दंपति का संकल्प मज़बूत है और वे प्राचीन भाषा-लिपि को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समय-समय पर यह कार्यशाला लगाकर,इस मुहिम का क्रम जारी रखेंगे और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति -भाषा-लिपि से रूबरू करवाते रहेंगे।देश-विदेश में जो भी प्राकृत भाषा और ब्राह्मी लिपि सीखना चाहता है वो बनारस के जैन दंपति से सीख सकता है और प्राचीन भाषा-लिपि के प्रचार-प्रसार की मुहिम से जुड़ सकता है।


डॉ. मुन्नी पुष्पा जैन ने अपने जन्मदिवस को तीन दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से ब्राह्मी लिपि संरक्षण दिवस के रूप में मनाया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Pahal Times

टाइम्स दिनभर: जनता ने सरकार की नीतियों और नीयत पर भरोसा जताया है : पीएम नरेंद्र मोदी

June 24, 2024

वेकोलि ने किया 60 मिलियन टन कोयला उत्पादन का आँकड़ा पार

March 21, 2023
dattatreya hosabale

हिंदुओं को लेकर RSS के दत्तात्रेय होसबाले ने जताई चिंता!

April 21, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली सरकार का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 45 नए ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिरों’ की शुरुआत
  • भाजपा नेता प्रकाश पाल बोले- राहुल गांधी देश को बताएं अपना असली धर्म और जाति
  • स्काईरूट का विक्रम-1 ले जाएगा पीएम मोदी का हाथ से लिखा पोस्टकार्ड!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.