Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

इक्कीस बनाम सत्ताईस में फंसे मौलाना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 13, 2022
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
8
SHARES
251
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कौशल किशोर


करीब तीन दशक पहले भारतीय संविधान के अनुच्छेद इक्कीस के तहत सुप्रीम कोर्ट ने इमाम को वेतन देने का फरमान जारी किया। हालांकि पंजाब जैसे सूबे में पहले से ऐसी व्यवस्था रही। इसके बाद दिल्ली सरकार भी इमाम के लिए धन का जुगाड़ करती है। केजरीवाल सरकार वोट बैंक की राजनीति साधने के लिए तीन साल पहले इसे दस हजार से बढ़ाकर 18 हजार रूपए करती है। तब से वक्फ बोर्ड के सामने आरटीआई एक्ट के तहत जानकारी मांगने वालों की भीड़ लगी है। लेकिन वाजिब सूचना देने के बदले खानापूर्ति की जा रही है। सूचना देने के मामले में आरटीआई कार्यकर्ता से सत्ता में पहुंचे केजरीवाल के नीति की आलोचना आयुक्त द्वारा अक्टूबर में उपराज्यपाल को लिख कर किया गया। तुष्टिकरण की इस राजनीति को बढ़ावा देने में लगे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह देश के संसाधनों पर मुस्लिमों का पहला हक बताने से नहीं चूके थे। केंद्रीय सूचना आयुक्त तुष्टिकरण की इस नीति पर सवाल उठाकर समझदारी व बहादुरी का परिचय देते हैं।

इन्हें भी पढ़े

UGC NET

NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

June 23, 2026
Petrol-Diesel

तेल कंपनियों को बंपर मार्जिन, जनता परेशान, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आई बड़ी रिपोर्ट

June 23, 2026
Bhushan Tiwari

भरत भूषण तिवारी को फर्जी एनकाउंटर में मारे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि

June 23, 2026
स्वच्छ भारत अभियान

हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है!

June 23, 2026
Load More

जाने-माने सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल धार्मिक कार्यों में लगे पुजारी व इमाम को मिलने वाली सरकारी मदद से जुड़े मुद्दे पर एक दर्जन सवाल उठाते हैं। दरअसल 23 जनवरी 2019 को दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा इमामों के जलसे को संबोधित किया गया। उन्होंने इमाम और उनके सहायकों के मानदेय में वृद्धि कर अगले चुनाव में एकमुश्त वोट का जुगाड़ किया था। इस विषय में आधी अधूरी जानकारी मिलने से क्षुब्ध अग्रवाल ने केंद्रीय सूचना आयुक्त के समक्ष अपील किया था। इसकी सुनवाई के दौरान सूचना आयुक्त उदय माहुरकर दिल्ली वक्फ बोर्ड, राजस्व विभाग व मुख्यमंत्री के कार्यालय से अधिकारियों को तलब करते हैं। हैरत की बात है कि 2 नवंबर को वक्फ बोर्ड ने अग्रवाल को कोई वेतन नहीं देने की सूचना दिया था। पर तलब किए जाने के बाद 16 नवंबर को नई बात सामने आती है। वक्फ बोर्ड पहले इस मद में डेढ़ से ढ़ाई करोड़ रुपए खर्चती थी। पर यह बढ़ कर साढ़े नौ करोड़ रूपए तक पहुंच गया। इस मामले में वक्फ बोर्ड से बाहर की मस्जिदों के इमाम और उनके सहायक को क्रमशः 14 हजार और 12 हजार रुपए मासिक का प्रविधान है।

केंद्रीय सूचना आयोग 25 नवंबर के फैसले से सुर्खियों में हैं। दिल्ली की सरकार और वक्फ बोर्ड को एक महीने के भीतर वादी को पूरी सूचना निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। सूचना अधिकार के हनन के कारण इसमें 25 हजार रूपये का हर्जाना भी देने का आदेश है। संविधान के अनुच्छेद 27 की गरिमा का ख्याल कर धर्म विशेष का हित साधने में राजस्व के अपव्यय पर एक नई बहस इस फैसले से जन्म लेती है। हालांकि अब तक दिल्ली सरकार अथवा वक्फ बोर्ड की ओर से इस फैसले को चुनौती नहीं दिया गया है। परंतु एटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमाणी के समक्ष क्रिमिनल कंटेंप्ट की प्रक्रिया आरंभ करने के लिए आवेदन पहुंच गया। क्या मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले तत्वों का यह पैंतरा कारगर होगा? यह सवाल मुंह बाए है।

नब्बे के दशक के आरंभ में ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन ने मुफ्त में इस्लाम की सेवा के बदले वेतन भत्ता पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। नतीजतन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 13 मई 1993 को मस्जिद के इमामों को पंजाब की तर्ज पर वेतन के लिए सरकार को हुक्म दिया गया। बगदाद का खलीफा खुद नमाज अदायगी का नेतृत्व करता था। जब इमाम को यह काम सौंपा गया तो बदले में पैसे का नियम बना। पर नमाज अदा कराने वाले मौलाना में मुफ्ती की कमी नहीं रही। इन बातों पर विचार कर जस्टिस आर.एम. शाही और के. रामास्वामी की पीठ द्वारा वक्फ बोर्ड अधिनियम की धारा 15 और 36 के साथ संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 23 की व्याख्या किया गया था। यह गरिमा के साथ जीवन जीने के लिए वेतन भत्ते को आवश्यक बताती है। किंतु इसमें संविधान के अनुच्छेद 27 का ख्याल रखना जरूरी नहीं समझा गया। यदि इसे ध्यान में रखा जाता तो यह जिम्मेदारी मस्जिद व उनके संचालकों की होती, राज्य अथवा केन्द्र सरकार की नहीं। शासन प्रशासन राजस्व अपव्यय के बदले इसे लागू कराने के लिए ही जिम्मेदार होती। इस सत्य को उजागर कर सूचना आयुक्त ने गलती सुधारने का आह्वान किया है। उनकी शालीनता और सत्यनिष्ठा को गाली गलौज बताने वाले अपनी मंशा उजागर करते हैं। तुष्टिकरण की यह नीति विभाजनकारी अवयवों के अनावश्यक प्रोत्साहन का नतीजा है।

पत्रकार और लेखक के तौर पर माहुरकर की सेवाओं से देश परिचित रहा। अखण्ड भारत का स्वप्न संवारने में लगे सावरकर और सौ करोड़ लोगों के साथ चलते मोदी की व्याख्या करने वाले लेखक ने सूचना आयुक्त की भूमिका निभाते हुए उस दोष की ओर इंगित किया है, जिसकी वजह से विभाजन का संकट 1947 में परवान चढ़ा था। संसद और विधानसभाओं में इस पर व्यापक विमर्श की जरूरत है। इस मामले में न्यायालय की सक्रियता मायने रखती है, किंतु अवमानना की प्रक्रिया शुरू करने से सुप्रीम कोर्ट के सामने साख का संकट पैदा होगा। गांव और मोहल्ले में इस लोकनीति पर विमर्श चल पड़ा है। यदि लोकतांत्रिक संस्थान इस सच्चाई से मुंह फेरती है तो देशहित में विघ्न पड़ेगा।

इसमें सभी धर्मों की सेवा में लगे लोगों की आर्थिक सुरक्षा की बात है। एक ओर यह निर्णय इमाम को दी जाने वाली आर्थिक मदद पर चुप्पी तोड़ने को विवश करती है तो दूसरी ओर मंदिर और अन्य धार्मिक स्थानों पर सेवारत कमजोर वर्ग की स्थिति पर सवालिया निशान लगाती है। इसका दायरा मस्जिद और इमाम तक ही सीमित नहीं है। सेकुलरिज्म के संकुचित दायरे का अतिक्रमण कर यह समानता की पैरवी कर व्यापक विचार-विमर्श को बल देती है। यह धार्मिक संस्थानों में होने वाले कमजोर वर्ग के शोषण से मुक्ति का मार्ग भी प्रशस्त कर सकती है। इसलिए केंद्रीय कानून मंत्रालय को संज्ञान लेने के लिए इसे भेजा गया है।

लोकतांत्रिक समानता पर अरसे से हावी तुष्टिकरण की राजनीति से जुड़ा यह प्रश्न नया नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 9 दिसम्बर 2006 को राष्ट्रीय विकास आयोग की 52वीं बैठक को संबोधित करते हुए इसे बयां किया था। इसके बूते वक्फ बोर्ड देश भर में हजारों एकड़ जमीन पर अवैध कब्जेदार बनी। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का सवाल भी इसकी परिधि से बाहर नहीं है। इक्कीस बनाम सत्ताईस की जंग में उलझे इमाम और पुजारी की मुक्ति मार्ग प्रशस्त हो। इसके लिए संविधान के इन दोनों अनुच्छेदों को ध्यान में रखकर युक्तिसंगत प्रयास करना होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
nitish kumar

‘नीतीश कुमार क्या थे और क्या हो गए’; ऐसा क्यों कह रहे हैं उनके क़रीबी, जानिए !

March 7, 2026
warning of bad weather

दुनिया में सिर्फ भारत में होगा ऐसा, इस तरह मिलेगी खराब मौसम की चेतावनी

June 4, 2023

पृथ्वी और हम कण जितने!

July 26, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ITR जमा करने के बाद दोबारा क्यों भरना पड़ रहा है फॉर्म?
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के, लेकिन इस टीम के खिलाफ एक भी सिक्स नहीं लगा पाए रोहित
  • NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.