Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

निकाय परिणामों का संदेश: जन-जन तक पहुंची भाजपा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 17, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में हुई जीत-हार राजनीतिक विश्लेषण का विषय हो सकती है, लेकिन इन चुनावों के माध्यम से प्रदेश की जनता ने जो संदेश दिया है, वो स्पष्ट है और उसे समझने के लिए किसी विशेषज्ञ की जरूरत भी नहीं है। सुदूर ग्रामीण अंचलों से लेकर तेजी से महानगर बन रहे शहरों तक यह संदेश एक ही भाषा में है। इससे पता चलता है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण तथा विकास की योजनाओं के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी भी जन-जन तक पहुंच चुकी है। एक राजनीतिक दल और जन का आपसी जुड़ाव अब इतना परिपक्व हो चुका है कि विरोधियों के तमाम झूठ और दुष्प्रचार भी इन्हें अलग नहीं कर पा रहे हैं। पार्टी और जन के इस जुड़ाव के शिल्पकार वे परिश्रमी और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं, जो हर मुसीबत में लोगों का सहारा बने, उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उनका लाभ भी दिलाया।

इन्हें भी पढ़े

UGC NET

NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

June 23, 2026
Petrol-Diesel

तेल कंपनियों को बंपर मार्जिन, जनता परेशान, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आई बड़ी रिपोर्ट

June 23, 2026
suvendu adhikari

भारत की गर्दन पर थी दुश्मनों की नजर, सुवेंदु अध‍िकारी ने पलट द‍िया गेम

June 22, 2026
Brahmos

ब्रह्मोस और आकाशतीर पर आया UAE का दिल, भारत के साथ होगी डील

June 22, 2026
Load More

जीवन में बदलाव ला रहीं अंत्योदय की योजनाएं
राष्ट्रवाद और अंत्योदय के रास्ते पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के लिए विकास और गरीब कल्याण सिर्फ नारे नहीं हैं, क्योंकि अगर से नारे होते तो  ये भी गरीबी हटाओ के नारे की तरह इतिहास में दफन हो चुके होते। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारों ने गरीब कल्याण और विकास को ही अपना लक्ष्य बनाया और अंत्योदय के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ प्रयास शुरू किए। लोगों तक वास्तविक लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं डिजाइन की गईं। एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान, तीर्थदर्शन और संबल जैसी योजनाएं शुरू की, जिनके दायरे में गरीब मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों, बुजुर्गों, छात्र-छात्राओं से लेकर गर्भवती महिलाओं तक को शामिल किया गया। वहीं, केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री आवास, गरीब कल्याण अन्न योजना, स्ट्रीट वेंडर योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि और उज्जवला जैसी योजनाएं लागू की तथा उन पर ईमानदारी से अमल के लिए एक सिस्टम भी बनाया। यही वजह है कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ झारखंड और उड़ीसा के आदिवासी अंचलों से लेकर सुदूर उत्तरपूर्व के पहुंचविहीन गांवों तक और विकास के रास्ते पर कदम बढ़ा रहे कस्बों से लेकर महानगरों की झुग्गी बस्तियों तक समान रूप से पहुंच रहे हैं।

जनता को लगी विकास की आदत
भाजपा सरकारों द्वारा लागू की गई योजनाएं लक्षित वर्ग जीवन में जो बदलाव ला रही हैं, उसकी कुछ दशक पहले तक कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। जिस व्यक्ति के लिए अपना और परिवार का पेट भरना ही मुश्किल रहा हो, वह पक्के घर में रहने, बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने या महंगे अस्पतालों में इलाज कराने की कल्पना भी कैसे कर सकता था? लेकिन अब यह सब जमीन पर साकार हो रहा है और जनता अपने जीवन में इन योजनाओं के फलस्वरूप आ रहे बदलावों को पूरी शिदृत से अनुभव भी कर रही है। निकाय और पंचायत चुनावों में जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जो ऐतिहासिक समर्थन दिया है, वह साफ बताता है कि जनता को विकास की आदत लग गई है और विकास के रास्ते पर अब वह पीछे मुडक़र नहीं देखना चाहती।

सफल रही संगठन की कवायदें
पार्टी संगठन ने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाने का निर्णय किया था और इसके अंतर्गत संगठन को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं तथा अभियान शुरू किए गए थे। बूथ विस्तारक योजना, बूथ डिजिटाइजेशन और त्रिदेव जैसी योजनाओं को जमीन पर उतारने में पार्टी के उत्साही कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ जुट गए थे। इन योजनाओं के चलते पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक अपनी पहुंच बनाई । हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ा। पुराने हितग्राहियों से संपर्क किया और नए पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा। नगर निकाय और पंचायत चुनाव में पार्टी को मिली सफलता इन कार्यकर्ताओं के परिश्रम का प्रतिफल भी है।

गांवों से लेकर शहरों तक बढ़ा भाजपा का आधार
पंचायत चुनावों की घोषणा के समय हमारे नेतृत्व ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी नगरीय और ग्रामीण निकायों के चुनावों में ऐतिहासिक सफलता हासिल करने जा रही है। विरोधियों को यह बयान भले ही राजनीतिक आशावादिता नजर आया हो, लेकिन यह बयान प्रदेश की जनता के मन को समझते हुए दिया गया था। जब पंचायत और निकाय चुनावों के परिणाम आए, तो यह साबित हो गया कि ठेठ ग्रामीण अंचलों से लेकर महानगरों तक भाजपा के प्रति जनता का समर्थन बढ़ा है। प्रदेश की 22924 पंचायतों में हुए चुनावों में 19863 से अधिक पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरपंच बने। 51 जिला पंचायतों में से 42 में भाजपा के उम्मीदवार अध्यक्ष चुने गए। यही स्थिति नगरीय निकायों में भी रही। प्रदेश की 9 नगर निगमों में महापौर भाजपा के चुने गए। नगर निगमों में महापौर भाजपा के नहीं हैं, वहां भी पार्षद भाजपा के अधिक हैं और अधिकांश नगर निगम परिषद में भाजपा के प्रत्याशी ही अध्यक्ष चुने गए हैं। यही स्थिति नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में भी रही है। प्रदेश की 76 नगर पालिकाओं में से 59 में भाजपा के अध्यक्ष चुने गए हैं और इनमें से भी दो नगर पालिकाओं में भाजपा निर्विरोध जीती है। इसी तरह प्रदेश की 255 नगर पालिका परिषदों में से 212 में भाजपा के अध्यक्ष चुने गए हैं और 14 नगर परिषदों में भाजपा निर्विरोध चुनाव जीती है।

चुनाव तो भाजपा जीती ही है, लेकिन इस बार के पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों की जो सबसे बड़ी उपलब्धि रही है, वह यह है कि पंचायत जैसे छोटे स्तर के चुनाव में भी बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। बढ़ती राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के दौर में यह एक सुखद संकेत है और इसके लिए प्रदेश की जनता बधाई की पात्र है।
लेखक भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
LIC

LIC की जीवन उमंग भर देगी पैसों की तरंग, ये है पूरा प्लान

January 27, 2023
pm modi mohan bhagwat

मोदी क्यों नहीं चलते भागवत की राह?

October 15, 2022
border

पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, बॉर्डर पर अपने नागरिकों के लिए बंद किए गेट!

May 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • निर्जला एकादशी का व्रत कैसे करें? जानें व्रत के नियम    
  • दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान
  • कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.