Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

आईपीएल में रिकॉर्ड के ‘आकाश’ पर पहुंचे MI के नए ‘इंजीनियर’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 25, 2023
in खेल
A A
Akash Madhwal
19
SHARES
622
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

आईपीएल 2023 में 7 पारियां, 13 विकेट और 12.84 का औसत! किसी गेंदबाज को अपने सफलतम आईपीएल सीजन के लिए और क्या चाहिए। अपने पहले सीजन में हैरतअंगेज आंकड़े हासिल करने वाले यह गेंदबाज है मुंबई इंडियंस के आकाश मधवाल (Akash Madhwal)। और ध्यान दें, सीजन अभी समाप्त नहीं हुआ है, तो संख्या में इजाफा संभव है।

मधवाल का कमाल- क्रिकेट में थोड़ी देर से एंट्री करने वाली आकाश की उम्र 29 साल है। वे दाए हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं और इस बॉलिंग ने ताजा सीजन में कमाल किया हुआ है। आकाश ने 24 मई की शाम लखनऊ सुपर्जायंट्स के खिलाफ 5 रन देकर 5 विकेट हासिल करके अपनी टीम को 81 रनों से मैच जिताने में अहम भूमिका अदा की।

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे!

March 29, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
football match

अमनौर ने मंझोपुर को 2-0 से हराया, रोमांचक फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

March 24, 2026
ipl tv

IPL में किस टीम के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, जानिए

March 23, 2026
Load More

बिना इफ एंड बट के बेस्ट बॉलिंग- मुंबई इंडियंस की टीम सही समय पर क्लिक कर गई है और वे अब गुजरात टाइटंस से कहीं अधिक कॉन्फिडेंस के साथ दूसरे क्वालीफायर में उतरेंगे। आकाश बेजोड़ रहे हैं और उन्होंने आईपीएल के प्लेऑफ में किसी भी गेंदबाज के द्वारा सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग करने का आंकड़ा दर्ज किया है।

आकाश से पहले डग बॉलिंगर ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 13 रन देकर चार विकेट लिए थे। मधवाल ने 23 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। इतना ही नहीं, ये आईपीएल में किसी भी अनकैप्ड प्लेयर के द्वारा की गई सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।

इससे पहले अंकित राजपूत ने 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए 14 रन देकर पांच विकेट लिए थे। अनकैप्ड वे प्लेयर होते हैं जिन्होंने अभी टीम इंडिया की जर्सी नहीं पहनी है।

लीग के इतिहास में टॉप-5 में जगह: आईपीएल कितनी बड़ी लीग है यह बताने की जरूरत नहीं है और इसके 16 सीजन हो चुके हैं। इन 16 सीजन में सैकड़ों मुकाबले हो चुके हैं जिसमें आकाश ने पांचवीं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करके दिखाई है। आईपीएल में बेस्ट बोलिंग का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के लिए अलजारी जोसेफ ने 2019 में बनाया था। जोसेफ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर छह विकेट लिए थे।

‘मैंगो मैन’ नवीन उल हक ने ‘कोहली-कोहली’ के नारों पर दी अपनी प्रतिक्रिया, भीड़ ने कर दिया है परेशान!’मैंगो मैन’ नवीन उल हक ने ‘कोहली-कोहली’ के नारों पर दी अपनी प्रतिक्रिया, भीड़ ने कर दिया है परेशान!

पांच विकेट लेने वाले भारतीयों में बेस्ट- मजेदार बात यह है कि आकाश ने इस पूरे आईपीएल इतिहास में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में बेस्ट इकोनामी रेट निकाला है जो 1.4 का है। आकाश ने 3.3 ओवर फेंके और 5 रन ही दिए। इससे पहले अनिल कुंबले ने 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे लेकिन उनका इकोनामी रेट 1.57 था। भारत के जसप्रीत बुमराह भी 2022 में 10 रन देकर 5 विकेट हासिल कर चुके हैं और उनका इकोनामी रेट 2.50 था।

2018 से था इंतजार- आकाश ने मैच के बाद कहा है कि वे लंबे समय से प्रैक्टिस कर रहे हैं और अपने मौके का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग पूरी कर ली है लेकिन क्रिकेट उनका जुनून रहा है और इसके लिए वे 2018 से इंतजार कर रहे थे।

आकाश कहते हैं, “जब मैं नेट में प्रैक्टिस करता हूं तो मैनेजमेंट हमें टारगेट देता है और हम उसको हासिल करने के लिए अपना बेस्ट देते हैं। आने वाले मैचों में भी अच्छा करने की उम्मीद कर रहा हूं और टीम के चैंपियन बनने की भी आशा है। मेरे लिए निकोलस पूरन का विकेट सबसे अच्छा रहा।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम : सीएम योगी

May 19, 2025

भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर परिवहन विभाग ने तैयार की कार्ययोजना

January 5, 2024
Ajendra Ajay visited Badrinath Dham with departmental officers

विभागीय अधिकारियों के साथ अजेंद्र अजय ने किया बद्रीनाथ धाम का भ्रमण, पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

April 10, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.